महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में माओवादियों के गढ़ अहेरी और गार्डेवाड़ा में 77 साल बाद पहली बार राज्य परिवहन की बस सेवा शुरू की गई। इसी दौरान गढ़चिरौली में 11 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने आत्मसमर्पण किया।
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में माओवादियों के गढ़ कहे जाने वाले अहेरी और गार्डेवाड़ा में 77 साल में पहली बार राज्य परिवहन की बस सेवा शुरू की गई। गढ़चिरौली में ही बुधवार को कुख्यात नक्सली विमला चंद्र सिदाम उर्फ तारक्का समेत 1.
03 करोड़ रुपये के इनामी 11 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने आत्मसमर्पण किया। इस दौरान फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र जल्दी ही नक्सल समस्या से मुक्त हो जाएगा। अहेरी और गार्डेवाड़ा में बस सेवा शुरू होने के ऐतिहासिक मौके पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने भी बस में सफर किया। बुधवार सुबह गढ़चिरौली जिले में मुख्यमंत्री फड़णवीस सीधे ताड़गुड़ा ब्रिज पहुंचे। उन्होंने गट्टा-गार्डेवाड़ा-वांगेटुरी सड़क और ताड़गुड़ा पुल का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने पेंगुंडा में जवानों और ग्रामीणों से बातचीत की। यह इलाका बेहद दुर्गम माना जाता है। आत्मसमर्पण करने वालों में 8 महिलाएं और तीन पुरुष शामिल आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में 8 महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। इनमें दंडकारण्य जोनल कमेटी के प्रमुख और भूपति की पत्नी तारक्का (62) शामिल है, जो पिछले 38 वर्षों से नक्सलवादी आंदोलन में सक्रिय है। तारक्का पर 25 लाख रुपये का इनाम है। उसके खिलाफ कुल 66 केस दर्ज हैं, जिनमें 35 मामले मुठभेड़ और सात आगजनी के हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में 3 डिवीजन कमेटी सदस्य, 1 डिप्टी कमांडर, 2 एरिया कमेटी सदस्य हैं। इन सभी को अपना नया जीवन शुरू करने के लिए 86 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई। फडणवीस ने नक्सल विरोधी अभियानों में बहादुरी के लिए सी-60 कमांडो और अधिकारियों को सम्मानित भी किया। पिछले चार साल में एक भी व्यक्ति को अपने साथ नहीं जोड़ पाए नक्सली इस मौके पर सीएम फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व व गढ़चिरौली पुलिस-प्रशासन के संयुक्त प्रयासों की बदौलत पिछले चार वर्षों में नक्सली गढ़चिरौली में एक भी व्यक्ति को अपने साथ नहीं जोड़ पाए। शीर्ष माओवादी आत्मसमर्पण कर रहे हैं और मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। फडणवीस ने कहा कि आने वाले समय में गढ़चिरौली को स्टील सिटी का दर्जा मिलेगा
MAOISM SURRENDER BUS SERVICE GADCHIROLI DEVENDRA FADNAVIS
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
गढ़चिरौली में माओवादियों का आत्मसमर्पण, मुख्यमंत्री फडणवीस ने की बस सेवा का उद्घाटनगढ़चिरौली जिले में माओवादियों के गढ़ अहेरी और गार्डेवाड़ा में 77 साल में पहली बार राज्य परिवहन की बस सेवा शुरू की गई। बुधवार को 11 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने आत्मसमर्पण किया।
और पढो »
महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में माओवादियों को बड़ा झटका, 6 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पणमहाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को बताया कि गढ़चिरौली जिले में 8 लाख रुपये के इनामी दो नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर हत्या, लूट, अपहरण
और पढो »
ब्रिटेन में नए साल के सम्मान में 30 से अधिक भारतवंशी शामिलब्रिटेन के नए साल के सम्मान सूची में 30 से अधिक भारतवंशी शामिल हैं। इस सूची में खेल, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और स्वैच्छिक सेवा में योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा
और पढो »
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आत्मसमर्पण की तस्वीर को मानेकशॉ सेंटर में स्थापित कियाभारतीय सेना ने 1971 के बांग्लादेश युद्ध के बाद पाकिस्तान के आत्मसमर्पण की तस्वीर को मानेकशॉ सेंटर में स्थापित किया है।
और पढो »
नामीबिया में मलेरिया का प्रकोप, अलर्ट जारीनामीबिया के उत्तरी क्षेत्रों में मलेरिया के मामलों में भारी वृद्धि हुई है, जिसके बाद स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है।
और पढो »
Anupgarh News: वन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन, वनपाल को बनाया बंधकAnupgarh News: गांव 11 जोईयावाली के एक घर में मास मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने तीन को किया गिरफ्तार वनपाल राजीव बिश्नोई को ग्रामीणों ने गाड़ी में बनाया बंधक .
और पढो »