26 जनवरी को भारत गणतंत्र दिवस मनाता है। इस बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंधों को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
हर साल 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। लेकिन बहुत से लोगों को शायद नहीं पता हो कि 26 जनवरी को क्या हुआ था। यह भी सवाल मन में आता होगा कि हम 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं। आपको बताते हैं कि 26 जनवरी 1950 को भारत ीय संविधान को औपचारिक रूप से अपनाया गया था, और उस घटना को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1947 में ब्रिटिश राज से मुक्त हो गया था, लेकिन 26 जनवरी 1950 तक भारत ीय संविधान प्रभावी नहीं हुआ, जिससे भारत एक संप्रभु राज्य बन गया और एक गणतंत्र के रूप में
स्थापित हो गया। अब यह भी सवाल आता होगा कि 26 जनवरी पर मुख्य अतिथि का सिलेक्शन कैसे होता है। आखिर कौन लोग हमारे मुख्य अतिथि का चुनाव करते हैं जो रिपब्लिक डे की परेड का हिस्सा बनता है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि यह प्रक्रिया कैसे पूरी की जाती है। 26 जनवरी पर मुख्य अतिथि का इतिहास बता दें कि साल 1950 में इस परंपरा की शुरुआत हुई थी। सबसे पहले इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को ही भारत ने अपने पहले गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनाया था। तब जवाहर लाल नेहरू भारत के प्रधानमंत्री थे। यह परंपरा भारत की विदेश नीति और कूटनीतिक संबंधों को जाहिर करने का एक तरीका होता है। यह हर साल तय किया जाता है कि कौन इस बार भारत का मुख्य अतिथि बनेगा। किस आधार पर तय होता है मुख्य अतिथि? 26 जनवरी या 15 अगस्त पर मुख्य अतिथि को आमंत्रित करने से पहले यह देखा जाता है कि किस देश से रिश्ते और बेहतर हो सकते हैं, जिससे दोनों देशों को व्यापार, रक्षा और विज्ञान के क्षेत्रों को बढ़ाने में सहयोग मिल सके। साथ ही बाहरी देशों में रिश्ते अच्छे होने पर टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलता है। इसके साथ यह भी देखा जाता है कि दोनों देश अपने पुराने संबंधों को कैसे और बेहतर बना सकते हैं। इस चर्चा का हिस्सा खुद पीएम और राष्ट्रपति होते हैं। इसके बाद दोनों की सहमति के बाद मुख्य अतिथि के नाम पर मुहर लगती है। फिर मुख्य अतिथि को बकायदा निमंत्रण भेजा जाता है। इस बार कौन होगा गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट? इस बार भी गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत के मुख्य अतिथि होंगे। गणतंत्र दिवस 2025 के खास मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो को भारत ने अपना मुख्य अतिथि बनाया है। प्रबोवो सुबियांतो राजकीय मेहमान होंगे। सन 1950 के बाद यह चौथा अवसर होगा जब इंडोनेशिया का राष्ट्रपति भारत में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आ रहा है। जानकारी के अनुसार वह 25 और 26 जनवरी को भारत में दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि यह भारत के लिए बेहद खास मौका है। सुबियांतो की यह पहली भारत यात्रा है। विदेश मंत्रालय की ओर से आए बयान के अनुसार भारत और इंडोनेशिया के बीच काफी पुराना रिश्ता है
गणतंत्र दिवस मुख्य अतिथि इंडोनेशिया भारत प्रबोवो सुबियांतो
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस 2025 के मुख्य अतिथिइंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो 2025 गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में भारत आएंगे।
और पढो »
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो गणतंत्र दिवस परेड में होंगे मुख्य अतिथिइंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे. यह पहली बार होगा कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. सुबियांतो गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने उनका स्वागत किया.
और पढो »
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो बन सकते हैं गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथिइंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो इस साल गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले हैं। यह भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री द्वारा मंजूरी के लिए भेजी गई सूची में शामिल है।
और पढो »
गणतंत्र दिवस परेड 2025: सरपंच, कारीगर और पैरा एथलीट... 10 हजार विशेष अतिथियों को किया गया आमंत्रित26 जनवरी 2025 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले 76वें गणतंत्र दिवस परेड में लगभग 10,000 विशेष अतिथि शामिल होंगे.
और पढो »
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हो सकते हैंभारत इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सकता है। यह जानकारी भारत की नीति के अनुसार दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान देशों) के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने का हिस्सा है।
और पढो »
सबसे बड़े मुस्लिम देश के राष्ट्रपति होंगे चीफ गेस्ट, लेकिन क्यों जाना चाहते हैं PAK?इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे, लेकिन पाकिस्तान यात्रा की योजना से भारत चिंतित है.
और पढो »