भारगपुर की बेटी मोनिका ने खो खो विश्व कप में अपना जलवा बिखेर दिया है। दिल्ली में आयोजित खो खो विश्व चैम्पियनशिप में भारत की टीम ने नेपाल की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया है। मोनिका ने टीम के लिए 6 अंक हासिल किए थे।
भारगपुर की एक बेटी ने खो खो विश्व कप में अपना जलवा बिखेर दिया है। दिल्ली में आयोजित खो खो विश्व चैम्पियनशिप में भारत की टीम ने नेपाल की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया है। इसमें 11 नंबर की जर्सी पहनी भागलपुर के नवगछिया के डिमहा के रहने वाले विनोद साह की बेटी मोनिका है। मोनिका ने टीम के लिए 6 अंक हासिल किए थे।\विनोद साह, मोनिका के पिता, एक गरीब परिवार से हैं और सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनका परिवार मिट्टी के एक कमरे के मकान में रहता है। लेकिन बेटी को इस मुकाम पर देखकर
उन्हें बहुत खुशी हो रही है। विनोद साह ने बताया कि मैं अपनी बेटी के लिए जूते भी कभी नहीं खरीद पाया। वो नंगे पांव मैदान में खेलती थी। लेकिन अब काफी अच्छा लग रहा है कि देश का नाम रोशन कर रही है।\मोनिका की मां जुदा देवी अपने बेटी से वीडियो कॉल करते हुए रो पड़ी। मोनिका बचपन से ही खेलती थी। देश के लिए खेलना उनका सपना था। वो कहती भी थी कि मैं देश के लिए खेलूंगी। लेकिन गरीब परिवार होने के चलते आगे बढ़ने में काफी परेशानी होती थी। मोनिका 5 भाई बहन है। मां ने बताया कि सभी को जैसे तैसे पढ़ा कर आगे बढ़ाया। जब मैच हो रहा था तब दूसरे के यहां बैठकर टीवी देख रहे थे। बेटी को कभी गलियों में खेलते देखती थी लेकिन जब टीवी पर देखा तो लगा सपना साकार हो रहा है। मोनिका की मां ने बताया कि मैं आवास के लिए फॉर्म भी भरी थी लेकिन नहीं मिला। वहीं गैस चूल्हा तक नसीब नहीं है। चूल्हे पर खाना बनाते हैं। सरकार से आस है कि अब दिन फिरेंगे
खो खो विश्व कप भारत नेपाल विजय भागलपुर मोनिका गरीबी सफलता सपना
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
खो-खो विश्व कप: ट्रॉफी और मैस्कॉट का अनावरणभारतीय खो-खो महासंघ (केकेएफआई) ने पहले खो-खो विश्व कप के लिए ट्रॉफी और मैस्कॉट का अनावरण किया है जो जनवरी 2025 में नई दिल्ली में आयोजित होगा।
और पढो »
Kho Kho World Cup: भारत का डबल धमाका, महिला टीम के बाद पुरुष भी जीतेKho Kho World Cup: भारत की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने खो खो विश्व कप में जीत से शुरुआत की है.
और पढो »
विश्व खो-खो कप 2025 का उद्घाटनभारत में 13 से 19 जनवरी, 2025 तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में पहला खो-खो विश्व कप आयोजित किया जाएगा।
और पढो »
भारतीय खो-खो टीमों ने विश्व कप में जीत का स्वागत कियाभारतीय महिला और पुरुष खो-खो टीमों ने खो-खो विश्व कप में शानदार शुरुआत की। पुरुष टीम ने ब्राजील को हराया, जबकि महिला टीम ने दक्षिण कोरिया को बुरी तरह रौंद दिया।
और पढो »
भारतीय खो-खो टीम ने विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कियाभारतीय महिला और पुरुष खो-खो टीम ने खो-खो विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया है। महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 66-16 से हराया और पुरुष टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 62-42 से हराया। अब दोनों टीमें फाइनल में नेपाल से भिड़ेंगी।
और पढो »
भारत ने खो-खो विश्व कप 2025 में नेपाल को हराकर शानदार शुरुआत कीभारत ने सोमवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में नेपाल को 42-37 से हराकर खो-खो विश्व कप 2025 में शानदार शुरुआत की। कप्तान प्रतीक वाइकर की अगुआई में भारतीय टीम ने हरफनमौला प्रदर्शन किया।
और पढो »