शामली में एक गैस एजेंसी संचालक ने गली के कुत्ते को गोली मार दी। कुत्ता काटने के लिए दौड़ा तो आरोपी ने अपनी लाइसेंस बंदूक से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शामली जिले के गढ़ी पुख्ता थाना क्षेत्र के मोहल्ला कश्यप पुरी में एक घटना हुई है जिसमे एक गैस एजेंसी संचालक ने गली का कुत्ता काटने के लिए दौड़ा तो अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार सुबह हुई जब आरिज परिवार के सदस्य घर के बाहर खड़े थे। तभी गली का एक कुत्ता उन पर भौंकना शुरू कर दिया। उन्होंने कुत्ते को भगाने का प्रयास किया लेकिन कुत्ता उनको काटने की कोशिश करता रहा। इस दौरान आरोपी ने अपनी लाइसेंस बंदूक निकाल ली और कुत्ते को गोली मार दी जिससे कुत्ते की मौत हो गई।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए थे। कस्बा गढ़ी पुख्ता के चौकीदार मांगेराम ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष अमरदीप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुत्ते के शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद कुत्ते को पुरमाफी रोड पर फेंकने जा रहा था। पुलिस ने पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसे थाने ले आए। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की बंदूक के लाइसेंस को निरस्त किए जाने की रिपोर्ट भी भेजी जाएगी। आरोपी को थाने से मिली जमानत शामली गली के कुत्ते को गोली मारने वाले व्यक्ति के खिलाफ गढ़ीपुख्ता पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (भारतीय दंड संहिता की धारा बीएनएस-325) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में तीन से पांच साल की सजा का प्रावधान है। सात साल से कम की सजा के चलते ही आरोपी को थाने से जमानत दे दी गई
पशु क्रूरता गोलियां गैस एजेंसी गिरफ्तार कुत्ता शामली
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
यूक्रेन ने रूस से गैस सप्लाई रोक दीयूक्रेन ने रूस से गैस सप्लाई पर रोक लगा दी है, जिससे रूस का यूरोप को गैस भेजने का सबसे पुराना रूट बंद हो गया है।
और पढो »
संपत्ति विवाद में भाई ने भाई को गोली मारी, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कियाएक दिल्ली के मंडावली क्षेत्र में संपत्ति विवाद और शादी न होने से नाराज होकर भाई ने अपने छोटे भाई को गोली मार दी। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढो »
SP केके बिश्नोई पर गोली चलाने वाले आरोपी तिल्लन गिरफ्तारUP News: संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा के दौरान एसपी केके बिश्नोई पर गोली चलाने वाले आरोपी तिल्लन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
और पढो »
संभल हिंसा मामले में आरोपी तिल्लन गिरफ्तारउत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा में एसपी केके बिश्नोई पर गोली चलाने वाले आरोपी तिल्लन को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढो »
उत्तर प्रदेश संभल हिंसा: सीओ पर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तारउत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के मामले में सीओ अनुज चौधरी पर गोली चलाने वाले आरोपी सलीम को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है.
और पढो »
उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा के दौरान सीओ पर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तारउत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा के दौरान सीओ अनुज चौधरी पर गोली चलाने वाला आरोपी सलीम गिरफ्तार कर लिया गया है.
और पढो »