एक गांव में 14 वर्षीय एक किशोरी ने अपने दादा, पिता और चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। बिधूना कोतवाली के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी ने अपने दादा (60 वर्ष), पिता (40 वर्ष) और चाचा (35 वर्ष) पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दादा, पिता व चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार सुबह किशोरी को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा गया। उसे चिचौली स्थित 100 शैय्या अस्पताल भेज दिया गया। डॉक्टर की जांच में उसके दो माह के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इधर, पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज
दिया। अब इस घटना की चर्चा हो रही है। साथ ही पुलिस ने डीएनए जांच के लिए सैंपल भी लिया है। यह है पूरा मामला बिधूना कोतवाली के एक गांव निवासी किशोरी के माता-पिता में 12 वर्ष पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे। तब मां अपने दो वर्षीय मासूम को लेकर दिल्ली चली गई। करीब चार वर्ष पहले पिता व चाचा किशोरी के मां के पास दिल्ली पहुंचे और पीड़िता को अपने साथ गांव ले आए। आरोप है कि करीब एक वर्ष पहले उसके दादा खेतों पर अश्लील हरकत करते थे। साथ ही चाचा जबरन कमरे में घुसकर उसके साथ गलत काम करता था। किशोरी का आरोप है कि उसका पिता उसके हाथ पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर आरोपी पिता, दादा व चाचा धमकी देते थे। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। चाची ने दवा खिलाने को कहा जानकारी चाची को दी तो उसने दवा खिलाने की बात कही। इसकी जानकारी आरोपियों को हुई तो 22 दिसंबर को पिता व चाचा ने षड्यंत्र उसे मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर दिबियापुर के एक गांव निवासी मौसी के घर पहुंची। मौसी को घटना की जानकारी दी। 26 दिसंबर की शाम मौसी किशोरी काे लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस को घटना की जानकारी दी तो वह भी सन्न रह गई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश देने शुरू किया। देर रात पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। डीएनए जांच के लिए किशोरी का सैंपल लिया गया है
दुष्कर्म गिरफ्तार गांव किशोरी महिलाओं के खिलाफ अपराध पुलिस जांच
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
अमृतसर में दो दोस्तों ने महिला दोस्त के साथ सामूहिक दुष्कर्म कियाअमृतसर पुलिस ने दो दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने घूमने-फिरने का झांसा देकर महिला दोस्त को होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया।
और पढो »
एक लाख की रिश्वत लेने दिल्ली पुलिस के तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथ पकड़ाDelhi Crime News दिल्ली पुलिस के तीनों आरोपियों को सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सट्टेबाजी जारी रखने के लिए शिकायतकर्ता से 2.
और पढो »
Churu News: युवती से 6 महीने तक होता रहा गैंगरेप, आरोपी ने जबरदस्ती की शादी, मां बोली...जान से मार दूंगीSadulpur, Churu News: सादुलपुर में एक युवती का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में हमीरवास थाना पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
और पढो »
संभल हिंसा: दिल्ली से गिरफ्तार दो आरोपीसंभल में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली बाटला हाउस से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
और पढो »
उज्जैन में नौकरानियों ने ब्लैकमेल कर 4 करोड़ की वसूली कीउज्जैन पुलिस ने तीन महिलाओं के गिरोह को पकड़ कर ब्लैकमेल करने और 4 करोड़ की वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
और पढो »
कानपुर पुलिस ने लुटेरों का किया भयानक पेशआकानपुर देहात पुलिस ने लूट के आरोपियों के साथ मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गोली मार दी और चार लोगों को गिरफ्तार किया.
और पढो »