गाजियाबाद में शीतलहर का प्रकोप है, एनसीआर में मौसम में बदलाव की संभावना है। हापुड़, बुलंदशहर, नोएडा और आसपास के जिलों में भी मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।
गाजियाबाद में आज शीत लहर का प्रकोप है। एनसीआर में मौसम में बदलाव की संभावना है, जहां 5 मिमी बारिश होने का अनुमान है। हापुड़, बुलंदशहर, नोएडा और आसपास के जिलों में भी मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। रात में हवा की गति सामान्य से 3 गुना अधिक होगी। मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है और दिन में अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। दोपहर बाद बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।\पिछले 4 दिनों से सुबह से ही कोहरा छाया हुआ था, सुबह से समय पहले हल्की धुंध रही। दिन में दोपहर बाद
कुछ समय के लिए हल्की धूप देखी गई। एक तरफ जहां शीत लहर जैसा मौसम है, वहीं हल्की बारिश के एक सप्ताह बाद भी मौसम सर्द था। रविवार शाम को फिर से सर्द हवाएं चलीं। दिन का अधिकतम पारा 18 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार शाम से तेज हवाएं चलीं। एनसीआर में एक हफ्ते में दूसरी बार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 11 जनवरी की रात को भी हल्की बारिश हुई थी। 14 जनवरी को भी बूंदाबांदी से मौसम बदला था। इससे पहले 25 दिसंबर से लेकर अब तक 25 दिनों में तीसरी बार मौसम बदला है। अब 21 जनवरी से मौसम बूंदाबांदी का रहेगा।\एनसीआर में लगातार शीतलहर जैसा मौसम चल रहा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी का असर वेस्ट यूपी व एनसीआर में भी दिखने को मिल रहा है। जिससे लगातार लोगों को गलन का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल में कल-परसों बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। जैसलमेर में आज मौसम साफ है
शीतलहर एनसीआर मौसम बदलाव बारिश हवा तापमान
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
गाजियाबाद में शीतलहर जैसा मौसम, कोहरा छाया हुआगाजियाबाद में आज शुक्रवार को शीतलहर जैसा मौसम रहेगा। कोहरा छाया हुआ है और एनसीआर में हवा की गति दिन में अधिक रहेगी।
और पढो »
गाजियाबाद में कोहरा छाया, स्कूल बंदNCR में शीतलहर जैसा मौसम जारी है। कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के चलते गाजियाबाद में सरकारी स्कूल 11 जनवरी तक बंद रहेंगे।
और पढो »
गाजियाबाद में शीतलहर, एयर क्वालिटी में बढ़ोतरीगाजियाबाद में आज शीतलहर जैसा मौसम रहेगा। हवा की गति सामान्य से 2 गुना अधिक है। तापमान में गिरावट के साथ एक्यूआई में बढ़ोतरी हुई है।
और पढो »
गाजियाबाद में 8 दिन बाद AQI 300 से नीचे, बारिश से मौसम में बदलावगाजियाबाद में 8 दिनों के बाद AQI 300 से नीचे आ गया है। तापमान में कमी और बारिश से मौसम में बदलाव आया है।
और पढो »
प्रयागराज में बढ़ती गलन और शीतलहर से परेशानीप्रयागराज में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से मौसम में बदलाव आया है और बढ़ती गलन और शीतलहर से लोगों को परेशानी हो रही है।
और पढो »
हरियाणा में कोहरा छाया, मौसम में बदलावहरियाणा के कई जिलों में कोहरा छाया है और मौसम में बदलाव की संभावना है।
और पढो »