गिरिराज सिंह ने नीतीश-पटनायक को भारत रत्न देने की वकालत की

राजनीति समाचार

गिरिराज सिंह ने नीतीश-पटनायक को भारत रत्न देने की वकालत की
गिरिराज सिंहनीतीश कुमारनवीन पटनायक
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 74 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 51%

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भारत रत्न से सम्मानित करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि दोनों ने देश के लिए लंबे समय तक सेवा की है और उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने 2025 में बिहार में एनडीए की सरकार बनने की भी भविष्यवाणी की।

बेगूसराय: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसको लेकर जारी चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दे दिया है। बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भारत रत्न दिया जाए। '2025 में फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी' गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं आज अटल जी की जयंती पर इतना ही कहूंगा कि बिहार का जो चुनाव होने वाला है 2025 में जो बिहार विधानसभा का चुनाव होने वाला है

वह किसी को कंफ्यूजन में नहीं रहना चाहिए। लालू जी लाख तुंबा फेरी कर लें नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए का चुनाव होगा। बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। 'नीतीश-पटनायक को मिले भारतरत्न'गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार इतने दिनों तक मुख्यमंत्री रहे आज के बच्चे जो 30 साल के हो गए हैं, उन्होंने नहीं देखा लालू जी का जंगल राज। लालू राज में अस्पतालों और स्कूलों की हालत जर्जर थी, आज उसको एक ऊंचाई पर ले जाने का काम नीतीश कुमार ने किया है।उसी तरह ओडिशा में नवीन पटनायक ने भी वर्षों तक सेवा की। ऐसे व्यक्ति को देश में सम्मानित किए जाने की जरूरत है चाहे वह जिस भी रूप में रहा हो। भारत रत्न जैसे सम्मान से इन्हें नवाजा जाना चाहिए। 'सरकार के साथ समाज घुसपैठिए को करे चिन्हित'इसके साथ ही दिल्ली सहित देश में बांग्लादेश से घुसपैठियों के आगमन के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि बांग्लादेशियों को समाज भी चिन्हित करे। सरकार भी चिन्हित करने की कोशिश करे। बांग्लादेशियों को चिन्हित करके उन्हें सरकार के हवाले करना चाहिए। उसे देश से बाहर निकलना चाहिए, क्योंकि सामाजिक समरसता के लिए बांग्लादेशी केवल पूर्णिया अररिया कटिहार किशनगंज ही नहीं, बल्कि बिहार और तमाम राज्यों में खतरा है। बिहार जो 800 किलोमीटर की सीमा है, चाहे बांग्लादेश की सीमा हो या नेपाल की सीमा हो, उन सीमा पर जो मस्जिद बनाने का काम किया है, उसे मस्जिद को भी चिन्हित किया जाए। गिरिराज सिंह ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की ओर से फ्री की योजनाओं की घोषणा पर हमला बोला। कहा कि देश अरविंद केजरीवाल जैसा भ्रष्ट नेता दूसरा नहीं, अब वह कोई भी नौटंकी कर लें दिल्ली उन्हें स्वीकार नहीं कर सकता है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

गिरिराज सिंह नीतीश कुमार नवीन पटनायक भारत रत्न एनडीए बिहार विधानसभा चुनाव 2025

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

गिरिराज सिंह: नीतीश और पटनायक को भारत रत्न!गिरिराज सिंह: नीतीश और पटनायक को भारत रत्न!केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार और नवीन पटनायक को भारत रत्न देने की मांग की है.
और पढो »

उद्धव ठाकरे ने मांगी सावरकर को भारत रत्नउद्धव ठाकरे ने मांगी सावरकर को भारत रत्नउद्धव ठाकरे ने कांग्रेस को सावरकर और भाजपा को नेहरू की रट छोड़ने की बात कही और सावरकर को भारत रत्न देने की मांग की।
और पढो »

उद्धव ठाकरे ने वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग कीउद्धव ठाकरे ने वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग कीमहाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी को सावरकर और नेहरू पर राजनीति करना बंद कर देना चाहिए।
और पढो »

सावरकर पर उद्धव की मांग, कांग्रेस फंसी मुश्किलेंसावरकर पर उद्धव की मांग, कांग्रेस फंसी मुश्किलेंसावरकर के भारत रत्न की मांग पर कांग्रेस ने फंसी मुश्किलें।
और पढो »

विजय हजारे ट्रॉफी: महाराष्ट्र, झारखंड और मुंबई की जीतविजय हजारे ट्रॉफी: महाराष्ट्र, झारखंड और मुंबई की जीतमहाराष्ट्र ने गायकवाड़ की शतकीय पारी और उत्कर्ष सिंह की ऑलराउंड प्रदर्शन से विजय हजारे ट्रॉफी में जीत दर्ज की। मुंबई ने हैदराबाद को हराया और दिल्ली ने मध्यप्रदेश को मात दी।
और पढो »

चौधरी चरण सिंह की जयंती पर रालोद में नये सदस्यचौधरी चरण सिंह की जयंती पर रालोद में नये सदस्यराष्ट्रीय लोकदल ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बुंदेलखंड में सपा से आधा सैकड़ा से अधिक लोग रालोद में शामिल हुए।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 04:13:44