गुजरात टाइटंस आईपीएल की फ्रेंचाइजी अब अहमदाबाद के टोरेंट ग्रुप के हाथों में आने वाली है। सीवीसी ग्रुप ने टोरेंट ग्रुप को गुजरात टाइटंस की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का समझौता किया है।
गुजरात टाइटंस आईपीएल के अपने पहले ही सीजन यानी 2022 में चैंपियन बनी। ‘हम 2021 में भी गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी खरीदने की दौड़ में थे। 4,653 करोड़ रु.
की बोली लगाई थी लेकिन तब चूक गए। इस बार सीवीसी ग्रुप और टोरेंट के बीच फ्रेंडली डील हो चुकी है। फरवरी में लॉक इन पीरियड खत्म होते ही ऑफिशियल डील साइन हो जाएगी’ये बयान है टोरेंट ग्रुप के एक सीनियर अधिकारी का। जो इस बात की पुष्टि करता है कि तीन साल पुरानी आईपीएल की गुजरात फ्रेंचाइजी की नई बॉस अब गुजरात की ही कंपनी होगी। अहमदाबाद के टोरेंट ग्रुप और सीवीसी कैपिटल पार्टनर के बीच आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस को टेकओवर करने का समझौता हो गया है। दोनों ग्रुप के सीनियर अधिकारियों के बीच यह डील फिलहाल ‘फ्रेंडली शेकहैंड’ के तौर पर हुई है। क्योंकि अभी टाइटंस का लॉक इन पीरियड चल रहा है। बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक, लॉक इन पीरियड के दौरान कोई भी ग्रुप अपनी फ्रेंचाइजी को बेच नहीं सकता।दोनों ग्रुप से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सीवीसी ग्रुप फ्रेंचाइजी की पूरी होल्डिंग बेचने के बजाय कंट्रोलिंग स्टैक ही टोरेंट ग्रुप को बेच रहा है, इसलिए टोरेंट ग्रुप 60% हिस्सेदारी खरीदेगा। सीवीसी ग्रुप ने 2021 में इसे 5,625 करोड़ रु. में खरीदा था। बता दें, अदाणी ग्रुप भी इस फ्रेंचाइजी को खरीदने की दौड़ में शामिल था। 2021 में अदाणी ग्रुप ने इसके लिए 5,100 करोड़ की बोली भी लगाई थी। लेकिन तब बाजी सीवीसी ग्रुप ने मार ली थी। आईपीएल का 18वां सीजन 21 मार्च से शुरू होगा और 25 मई को फाइनल खेला जाएगा। इस सीजन में कुल 74 मैच खेले जाएंगे।यह पीरियड इसी महीने यानी फरवरी मध्य में खत्म हो जाएगा। टोरेंट के सूत्रों के मुताबिक 15 फरवरी तक यह डील हो जाएगी। डील कितने की हुई है, यह अभी गुप्त रखा गया है। मगर अनुमान है कि यह 6100 करोड़ से 7800 करोड़ रुपए तक हो सकती है।लग्जमबर्ग का सीवीसी ग्रुप शेयर मार्केट के पैटर्न पर पूरी रणनीति बनाकर चल रहा है। यानी मुनाफा हो गया तो प्रॉफिट बुक करो और निकलो।साल 2021 में IPLमें दो नई टीमों को जोड़ने के लिए दुबई में बिड लगाई गई थी। इसमें 6 शहर रेस में थे। अहमदाबाद और लखनऊ के अलावा कटक, गुवाहाटी, इंदौर और धर्मशाला का नाम शामिल था। दो टीमों को खरीदने के लिए कुल 22 बिजनेस घरानों ने दिलचस्पी दिखाई थी। इनमें अडाणी ग्रुप, इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड का मालिक ग्लेजर परिवार, टोरेंट फार्मा, अरबिंदो फार्मा, आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप, हिंदुस्तान टाइम्स मीडिया ग्रुप, पूर्व सांसद नवीन जिंदल की जिंदल स्टील, रॉनी स्क्रूवाला और तीन प्राइवेट इक्विटी से जुड़े लोग शामिल थे। आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप ने लखनऊ की टीम को 7,090 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं CVC कैपिटल ने 5,166 करोड़ रुपए में अहमदाबाद की टीम खरीदी
आईपीएल गुजरात टाइटंस टोरेंट ग्रुप सीवीसी ग्रुप फ्रेंचाइजी क्रिकेट
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
गुजरात टाइटंस की ओपनिंग पारी के लिए बटलर और गिल, सुदर्शन का पत्ता कट सकता हैगुजरात टाइटंस ने IPL 2025 के लिए जोस बटलर और शुभमन गिल को ओपनिंग क्रम में शामिल करने का फैसला किया है. साई सुदर्शन को नंबर-3 पर खेलने का मौका मिल सकता है.
और पढो »
डब्ल्यूपीएल 2025 की शुरुआत वडोदरा से होगी, मुंबई में होगा फाइनलडब्ल्यूपीएल 2025 का पहला मैच गुजरात जायंट्स और आरसीबी के बीच वडोदरा में खेला जाएगा। मुंबई में फाइनल का आयोजन होगा।
और पढो »
भारत-पाकिस्तान का सामना 23 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी मेंचैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 23 फरवरी को होगा। दोनों टीमें ग्रुप 'ए' में हैं।
और पढो »
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 के लिए शुरू कर दी तैयारीभारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम घोषित करने में देरी हो रही है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 की तैयारी शुरू कर दी है और सूरत में अपना ट्रेनिंग कैंप लगा दिया है.
और पढो »
कगिसो रबाडा ने SA20 में धमाल मचाया, गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल 2025 में तैयारकगिसो रबाडा ने SA20 में कमाल की गेंदबाजी की है। उन्होंने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 107 रनों पर सिमटने में मदद की। रबाडा अब गुजरात टाइटंस का हिस्सा बन चुके हैं और IPL 2025 में टीम के लिए धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
और पढो »
उप्रदेश बीजेपी का नया अध्यक्ष कौन होगा ?उप्रदेश बीजेपी का नया अध्यक्ष कौन होगा? भूपेन्द्र चौधरी बने रहेंगे या फिर कोई नया ? डिप्टी सीएम केशव मौर्य दिल्ली में अमित शाह से मिल आए हैं. यूपी बीजेपी का नया अध्यक्ष किस बिरादरी का होगा ? ब्राह्मण या फिर पिछड़े वर्ग का कोई नेता ? क्या किसी दलित चेहरे पर दांव लगाया जा सकता है.
और पढो »