गुरुवार 23 जनवरी को ये 5 राशियों को मिलेगा विशेष सफलता

ज्योतिष समाचार

गुरुवार 23 जनवरी को ये 5 राशियों को मिलेगा विशेष सफलता
ज्योतिषराशिफलकरियर
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 225 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 110%
  • Publisher: 51%

यह जानने के लिए यहां क्लिक करें कि गुरुवार 23 जनवरी को आपकी राशि कैसा रहेगा। जानें कि आपके करियर, धन और स्वास्थ्य में क्या बदलाव आ सकता है

गुरुवार 23 जनवरी को वृद्धि योग के शुभ संयोग में भगवान विष्णु के आशीर्वाद से कन्‍या और मकर सहित 5 राशियों के लोगों को विशेष सफलता प्राप्‍त होगी। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। किस्‍मत का भरपूर साथ मिलेगा। आपका दिन सफलता से भरा होगा और कारोबार में मनचाही सफलता मिलने से आपको खुशी होगी। आइए देखते हैं मेष से मीन तक रुपये-पैसे के मामले में कैसा होगा गुरुवार।मेष करियर राशिफल : दिन लाभ से भरा होगा मेष राशि वालों के लिए दिन लाभ से भरा होगा और आप खुद से ज्‍यादा दूसरों की मदद

करने में वक्‍त बिताएंगे। आपके सुख में वृद्धि होगी और मन में प्रसन्‍नता का भाव रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इन जिम्मेदारियों को निभाकर आप अपनी क्षमता साबित कर पाएंगे। आपकी प्रगति को देखकर सहकर्मियों का मूड थोड़ा खराब रह सकता है। लेकिन आप अपने अच्छे व्यवहार से माहौल को अपने काबू में रख पाएंगे। वृषभ करियर राशिफल : दोपहर तक कोई खुशखबरी मिलने की संभावना वृष राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से शुभ योग बन रहे हैं। दोपहर तक कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें, इससे आपको फायदा होगा। शाम को किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। रात में किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको घर के सामान को पूरा करने के लिए कुछ धन का खर्च करना पड़ सकता है। बजट बनाकर खर्च करें। मिथुन करियर राशिफल : करियर में लाभ मिलेगा मिथुन राशि वालों को करियर में लाभ मिलेगा। पिता और उच्च अधिकारियों के सहयोग से कोई कीमती वस्तु या संपत्ति मिल सकती है। आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा। फिजूल के खर्च से बचें और अपने काम पर फोकस करें। शाम से रात तक किसी भी तरह की जल्दबाजी करने से बचें। किसी महान व्यक्ति से मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा। पत्नी के परिवार से भी सहयोग मिलेगा।कर्क करियर राशिफल : रुके हुए काम पूरे होंगे कर्क राशि वालों के भाग्य में वृद्धि होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। अचानक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यावसायिक योजनाओं में गति आएगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी फैसला न लें। ऐसे फैसले बाद में पछतावे का कारण बन सकते हैं। रात में दोस्तों के साथ कहीं घूमने का मौका मिल सकता है। फालतू खर्च से बचें और अपने काम पर ध्‍यान दें। सिंह करियर राशिफल : बाहरी लोगों के हस्‍तक्षेप से बचें सिंह राशि वालों का भाग्य साथ देगा। राजनीति के क्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। संतान के प्रति जिम्मेदारियां पूरी होंगी। प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। शाम का समय दोस्तों के साथ मनोरंजन में बीतेगा। इसमें कुछ खर्च भी होगा। खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें और किसी प्रकार के विवाद से आपको बचने की सलाह है। दूसरों की बातों पर ध्‍यान न दें और बाहरी लोगों के हस्‍तक्षेप से बचें। कन्‍या करियर राशिफल : भाग्य में वृद्धि होगी कन्या राशि वालों के भाग्य में वृद्धि होगी। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थितियों में क्रोध पर नियंत्रण रखें। घर की समस्याएं सुलझ जाएंगी। कारोबार को आगे बढ़ाने में आपको सरकार से मदद मिल सकती है। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने की संभावना है। आपको कहीं से रुका हुआ धन मिलने से आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और आपकी तरक्‍की होने से आपको खुशी होगी। तुला करियर राशिफल : विशेष उपलब्धि हासिल होगी तुला राशि वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। विशेष उपलब्धि हासिल होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। आपके अच्छे स्वभाव के कारण आपको सम्मान मिलेगा। भागदौड़ के कारण सेहत पर असर पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। आपके धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होने से आपको खुशी होगी। वृश्चिक करियर राशिफल : कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा। धन, सम्मान और यश में वृद्धि होगी। अपने प्रियजनों से मुलाकात होगी। वाणी पर संयम रखें, वरना विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। शाम को प्रियजनों से मुलाकात होगी। रात का समय मौज-मस्ती में बीतेगा। आपके धन में वृद्धि होगी और कहीं से आपको कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। धनु करियर राशिफल : धन का व्यय होगा धनु राशि वालों के लिए दिन खर्चीला रहेगा। धन का व्यय होगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव हो सकता है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। दिन में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। लेकिन अंत में आपकी जीत होगी। आपके खिलाफ कोई साजिश विफल होगी। शत्रु पक्ष के लोग आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आपको अपने काम पर फोकस करने की सलाह है। मकर करियर राशिफल : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी मकर राशि वालों का दिन खुशी में बीतेगा। मनचाहा लाभ होने से खुशी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में बदलाव की योजना बना सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी होंगी। वाहन चलाते समय सावधान रहें, वरना आपका खर्च बढ़ सकता है। कहीं से आपको कोई ऐसी खबर मिल सकती है जो कि आपके लिए लाभदायक है। कुंभ करियर राशिफल : आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी कुंभ राशि वालों के लिए लाभ का दिन है। अचानक भागदौड़ और खर्च बढ़ सकता है। किसी भी संपत्ति की खरीद-बिक्री से पहले उसकी अच्छी तरह जांच कर लें। सभी कानूनी पहलुओं पर विचार कर लें। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके लिए दिन लाभ और सम्‍मान से भरा होगा और कहीं से आपको कोई तरक्‍की का समाचार मिल सकता है। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। मीन करियर राशिफल : जीवन आनंददायक रहेगा मीन राशि वालों को लाभ होगा। जीवन आनंददायक रहेगा। किसी जरूरी काम से आपको आपको छोटी-बड़ी यात्रा पर जाना पड़ सकता ह

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

ज्योतिष राशिफल करियर धन सफलता

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

23 जनवरी को शुभ योग और ग्रहों की स्थिति, इन राशियों को मिलेगा लाभ23 जनवरी को शुभ योग और ग्रहों की स्थिति, इन राशियों को मिलेगा लाभ23 जनवरी को गुरुवार को माघ मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. इस दिन भगवान विष्णु हैं और चंद्रमा तुला राशि वृश्चिक राशि में विशाखा उपरांत अनुराधा नक्षत्र पर संचार करेंगे. चंद्रमा के गोचर और गुरु की शुभ स्थिति के साथ अमला योग और पताका नामक शुभ योग बनने से वृषभ,कर्क,कन्या,वृश्चिक सहित मकर राशि वालों को लाभ मिलेगा.
और पढो »

शनिवार 4 जनवरी का आर्थिक राशिफलशनिवार 4 जनवरी का आर्थिक राशिफलमिथुन और सिंह सहित 5 राशियों के लोगों को कारोबार में शानदार सफलता हासिल होगी।
और पढो »

2025 का दूसरा सप्ताह: ये 4 राशियों को मिलेगा विशेष आशीर्वाद2025 का दूसरा सप्ताह: ये 4 राशियों को मिलेगा विशेष आशीर्वादज्योतिष गणना के अनुसार, साल 2025 के दूसरे सप्ताह (6-12 जनवरी) में वृषभ, कन्या, धनु और मीन राशि के जातकों को विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। इन राशियों को नौकरी, व्यापार, करियर और निवेश में सफलता मिलने की संभावना है।
और पढो »

आज का राशिफल २५ दिसंबर: ग्रहों की चाल से मिलेगा भाग्य का साथआज का राशिफल २५ दिसंबर: ग्रहों की चाल से मिलेगा भाग्य का साथआज का राशिफल बताता है कि ज्यादातर राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा।
और पढो »

25 दिसंबर 2024 का आर्थिक राशिफल25 दिसंबर 2024 का आर्थिक राशिफलआज के आर्थिक राशिफल में 5 राशियों के लोगों को विशेष तरक्‍की का योग है।
और पढो »

2025 के दूसरे सप्ताह में ये 4 राशियाँ होंगी लकी2025 के दूसरे सप्ताह में ये 4 राशियाँ होंगी लकीज्योतिष गणना के अनुसार, साल 2025 के दूसरे सप्ताह में इन चार राशियों को विशेष लाभ मिलेगा।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 03:54:45