गूगल मैप पर भरोसा कर फंसने से युवक की कार लूट

Crime समाचार

गूगल मैप पर भरोसा कर फंसने से युवक की कार लूट
CAR THEFTGOOGLE MAPSUP CRIME
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 55 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 42%
  • Publisher: 51%

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गूगल मैप पर भरोसा करने के कारण एक युवक की कार लूट ली गई। गूगल मैप ने गलत दिशा दिखाई जिसके कारण युवक कार के साथ खेत में फंस गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने मदद करने का झांसा देकर युवक को फंसाया और कार लूट ली।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां गूगल मैप पर भरोसा करने के कारण एक युवक की कार लूट ली गई। मामला सहारनपुर के थाना देवबंद क्षेत्र का है। मेरठ निवासी फिरोज अपने साथी नौशाद के साथ 5 फरवरी की रात वैगन-आर कार से शामली जा रहा था। उसके साथी लियाकत ने उसे शामली करनाल चौक से सहारनपुर रोड पर जाने की सलाह दी और गूगल मैप लोकेशन शेयर किया। फिरोज ने गूगल मैप पर लोकशन लगाकर यात्रा शुरू की। रात करीब दो बजे फिरोज रास्ता भटक गया और अपनी कार के साथ गाड़ी के साथ गांव में खेतों की तरफ

जाकर फंस गया। उसने लियाकत को फोन मिलाया और स्थिति की जानकारी दी। लियाकत ने उसे हाइवे की तरफ लौटने का कहा। फिरोज कार बैक करने लगा तो वह गेहूं के खेत में जाकर फंस गया। फिरोज और नौशाद ने वहां से गुजर रहे युवकों से मदद मांगी। कुछ देर में तीन और लोग वहां पहुंच गए और कार निकालने में फिरोज की मदद करने लगे। फिरोज को फंसाया मदद कर रहे लोगों ने फिरोज और नौशाद को फंसाया। उन्हें कार को निकालने के लिए धक्का लगाने को कहा। इस दौरान एक युवक कार की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। जैसे ही कार बाहर निकली, वह वाहन लेकर फरार हो गया। बाकी आरोपी भी बाइक पर भाग निकले। कार में फिरोज का मोबाइल भी था। हालांकि, फिरोज की जेब में उसका दूसरा मोबाइल था। उसने तत्काल डायल-112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। फिरोज और नौशाद ने देवबंद थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास के गांवों में छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिरोज ने एफआईआर में बताया है कि गूगल मैप की वजह से वह गलत रास्ते पर चला गया था, जिससे यह घटना घटी। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

CAR THEFT GOOGLE MAPS UP CRIME SAHARANPUR POLICE FAKE HELP

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

गूगल मैप पर भरोसा कर सकते हैं?गूगल मैप पर भरोसा कर सकते हैं?राज्यसभा सदस्य डॉ. अजीत माधवराव गोपछड़े ने गूगल मैप के गलत मार्गदर्शन से होने वाले हादसों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इसरो की मदद से एक सुरक्षित और भारतीय परिस्थितियों के अनुसार विकसित नई नेविगेशन तकनीक की आवश्यकता है।
और पढो »

गूगल मैप ने कार सवार को खेत में पहुंचाया, फंसी गाड़ी निकालने बाइक से आए युवक कार लेकर भागेगूगल मैप ने कार सवार को खेत में पहुंचाया, फंसी गाड़ी निकालने बाइक से आए युवक कार लेकर भागेसहारनपुर के थाना देवबंद क्षेत्र में गूगल मैप के गलत लोकेशन के कारण एक अनोखी घटना सामने आई. मेरठ निवासी फिरोज अपने साथी नौशाद के साथ वैगनआर कार से 5 फरवरी को शामली जा रहा था.
और पढो »

करौली में सगाई से पहले शादी से इनकार पर लड़की के परिवार ने युवक के परिवार पर हमलाकरौली में सगाई से पहले शादी से इनकार पर लड़की के परिवार ने युवक के परिवार पर हमलाकरौली जिले में सगाई समारोह से पहले लड़की के परिवार ने शादी से इनकार करने पर युवक के परिवार पर हमला कर दिया।
और पढो »

कितने दिन में करवानी चाहिए Car की सर्विसिंग? इससे ज्यादा देरी की तो पड़ जाएंगे लेने के देनेकितने दिन में करवानी चाहिए Car की सर्विसिंग? इससे ज्यादा देरी की तो पड़ जाएंगे लेने के देनेCar Service: कार की सर्विसिंग में की गई लापरवाही की वजह से ना सिर्फ गाड़ी की परफॉर्मेंस ड्रॉप होती है बल्कि इसकी वजह से आपकी जेब पर बोझ भी बढ़ता है.
और पढो »

चाकूबाजी से सहमी दिल्ली, कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ वार कर की शख्स की हत्या; कुछ संदिग्ध हिरासत मेंचाकूबाजी से सहमी दिल्ली, कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ वार कर की शख्स की हत्या; कुछ संदिग्ध हिरासत मेंनरेला में एक सनसनीखेज वारदात में सोनीपत के एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। कार सवार बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ हमला किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही...
और पढो »

कर्नाटक में युवक ने सुसाइड कर ली जान, पत्नी पर लगाए आरोपकर्नाटक में युवक ने सुसाइड कर ली जान, पत्नी पर लगाए आरोपहुबली में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने पत्नी पर उत्पीड़न और अन्य आरोप लगाए। युवक की पत्नी फरार है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 21:03:47