रामगढ़ताल के क्वीन क्रूज पर शादी का आयोजन हुआ। क्रूज को बंद करने की तैयारी चल रही थी लेकिन इस खास शादी के लिए क्रूज का चुनाव किया गया।
गोरखपुर के रामगढ़ताल में क्वीन क्रूज पर एक शादी हुई। इस क्रूज को बंद करने की तैयारी चल रही थी। बैंड, बाजा और बरात के साथ शादी की हर रस्म इस क्रूज पर संपन्न हुई। शादी के अलावा विदाई तक के सभी मांगलिक कार्यक्रम भी इसी पर हुए। 140 बारातियों-घरातियों की मौजूदगी में बिहार के दिव्यांशु और दिल्ली की रेनू ने रामगढ़ताल झील की लहरों के बीच क्रूज पर 7 फेरे लिए। यह शहर की पहली ऐसी शादी है, जो क्रूज पर हुई। शुक्रवार की रात दिव्यांशु की बारात रामगढ़ताल की जेट्टी पर बने क्रूज प्लेटफार्म पर पहुंची। यहां पहले
से क्रूज पर सवार लड़की वालों ने बारातियों का स्वागत किया। इसके बाद क्रूज ताल के बीच में चली गई और दूल्हा-दुल्हन का जयमाल हुआ। फिर भोजन के बाद शादी की सभी रस्में भी यहीं हुईं। जिस वक्त दिव्यांशु और रेनू सात जन्मों के बंधन में बंध रहे थे, उस वक्त झील के बीचो-बीच क्रूज से खूब आतिशबाजी हुई। नजारा ऐसा था कि आधी रात पूरा आसमान पटाखों की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। पहली बार क्रूज पर हुई शादी को देखने के लिए गोरखपुर के लोग भी काफी एक्साइटेड थे। लेकिन शादी समारोह में वही शामिल हो सकता था, जिन्हें इसका इन्विटेशन मिला था। पहली बार क्रूज पर शादी के इवेंट को देखते हुए क्रूज संचालक ने भी इसके लिए खास इंतजाम किए थे। क्रूज संचालक राजन राय ने बताया- यूं तो क्रूज पर बर्थडे पार्टी या अन्य छोटे-मोटे आयोजन अक्सर होते रहते हैं। लेकिन, पहली बार किसी ने शादी जैसे समारोह के लिए क्रूज की बुकिंग की। इसलिए किसी को कोई परेशानी न हो, उनके उठने-बैठने से लेकर खाने-पीने तक का इंतजाम था। बताया- दुल्हन की तरह क्रूज को सजाया गया और आसपास की जगह को भी डेकोरेट किया गया। झालरों, फूल और अलग-अलग चीजों से इसे खास तरह से सजाया गया। तकरीबन डेढ़ सौ लोगों की क्षमता वाले एक क्रूज पर हुई शादी में कुल 140 लोग मौजूद थे। इन सभी के लिए यह एक अद्भुत पल था। ऐसे में प्रबंधन की ओर से पूरी कोशिश की गई कि यह शादी और इसमें शामिल होने वाले हर किसी व्यक्ति के लिए यादगार बन जाए और हुआ भी ऐसा ही। यही वजह है कि शादी में शामिल हुए मेहमानों ने तो जमकर एंजॉय किया, साथ ही दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार के सदस्यों ने भी इसकी जमकर तारीफ की। शादी तय होते ही क्रूज पर बारात ले जाने का किया फैसला पश्चिमी चंपारण बेतिया के रहने वाले रमेश मिश्रा के बेटे दिव्यांशु मिश्रा बिजनेसमैन हैं। उनकी शादी दिल्ली की रहने वाली रेनू पांडेय से तय हुई। दिव्यांशु और उनकी पत्नी रेनू ने बताया कि उन्होंने गोरखपुर के क्रूज की बहुत तारीफ सुनी थी। यह भी सुना था कि यहां से पार्टी-फंक्शन भी किया जा सकता है। ऐसे में दोनों ने तय किया कि वह 7 फरवरी को अपनी शादी लेक क्वीन क्रूज से करेंगे। इसके बाद उन्होंने अपनी शादी के लिए क्रूज की बुकिंग कराई। क्रूज संचालक ने भी शादी के इंतजाम में चार चांद लगाने के लिए बेहद खास इंतजाम किए। नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र भी कर चुके तारीफ भारत दौरे पर पहली बार आए नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाह ने शनिवार (1 फरवरी) की शाम अपनी धर्मपत्नी कोमल राजलक्ष्मी शाह के साथ क्रूज की सैर की थी। क्रूज पर पहुंचते ही नेपाल के पूर्व नरेश और उनकी पत्नी का क्रूज संचालक राजकुमार राय और उनकी टीम ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद ज्ञानेंद्र वीर शाह ने अपनी पत्नी संग रामगढ़ताल झील में क्रूज की सैर की। उनके साथ परिवार के सदस्यों के अलावा 64 लोग और आए थे। उन्होंने क्रूज संचालक और उनकी टीम से क्रूज के बारे में बारीकी से समझा। इस दौरान उन्होंने क्रूज की जमकर तारीफ की। कहा कि इस तरह की पहल सिर्फ गोरखपुर को एक नई पहचान ही नहीं दिलाती है, बल्कि इससे पर्यटन को भी काफी बढ़ावा मिलता है
शादी क्रूज गोरखपुर रामगढ़ताल दिव्यांशु रेनू झील विदाई इवेंट इंतजाम पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र नेपाल
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
बेंगलुरु में शादी रद्द, दूल्हे की नशे में धुत हरकतों से दुल्हन की मां ने लिया कठोर फैसलाएक बेंगलुरु शादी में दूल्हे और उसके दोस्तों ने शराब पीकर नशे में धुत होकर अनुचित व्यवहार किया। दुल्हन की मां ने इस घटना के बाद शादी रद्द कर दी।
और पढो »
खाने की कमी के कारण शादी रद्द, पुलिस थाने में कराई विवाहसूरत में एक दुल्हन के परिवार ने पुलिस को शादी रद्द करने की स्थिति में मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने तत्काल पहल करते हुए थाने में ही शादी करवाई।
और पढो »
दुल्हन ने शादी में 'चौधरी' गाने पर किया सरप्राइज डांस, दूल्हे का रिएक्शन देखने लायकएक दुल्हन ने अपने दूल्हे के लिए शादी में 'चौधरी' गाने पर सरप्राइज डांस किया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. दुल्हन का डांस देखकर दूल्हा भी खुद को रोक नहीं पाया और उनके साथ डांस करने लगा.
और पढो »
पाकिस्तान से बेटी की शादी के लिए आया परिवार, जानिए क्या कहना है दूल्हन का?एक पाकिस्तानी परिवार ने अपनी बेटी की शादी के लिए भारत आए। दुल्हन मीना ने बताया कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान में काफी फर्क है।
और पढो »
शादी के बाद दुल्हन की हरकत देख चौंक गया दूल्हाएक शादी से जुड़ा मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हे की दुल्हन के दांतों को देखकर हुई प्रतिक्रिया देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.
और पढो »
मंडप में दुल्हन ने किया नैन मटक्का, शर्म से लाल हुए पंडित जी, वीडियो देख लोग बोले- वाह दीदी वाहइन दिनों सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन को देखकर कोई हैरान है, तो कोई हंस-हंसकर लोटपोट हो रहा है.
और पढो »