यह लेख ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बनाने की इच्छा से जुड़ी है। ग्रीनलैंड का भौगोलिक महत्व, रणनीतिक महत्व और प्राकृतिक संसाधन इस लेख का केंद्र हैं।
वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का एक मशहूर कथन है, 'यदि आप किसी व्यक्ति के चरित्र की परीक्षा लेना चाहते हैं, तो उसे ताकत दें।’ अब्राहम लिंकन की रिपब्लिकन पार्टी से ही डोनाल्ड ट्रंप को अब अथाह ताकत मिल चुकी है। अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद से ट्रंप लगातार विस्तारवादी बयान दे रहे हैं। उनके बयान ऐसे हैं कि चीन जैसे विस्तारवादी देश को भी शर्म आ जाए। ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात की है और वह ग्रीनलैंड और पनामा नहर को भी अमेरिका का हिस्सा बनाने की
बात करते रहे हैं। इस लेख में हम ग्रीनलैंड के बारे में जानेंगे कि आखिर ट्रंप ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बनाने की बात क्यों करते हैं और इस क्षेत्र का क्या महत्व है? कहां हैं ग्रीनलैंड? आप जब भी दुनिया का नक्शा देखेंगे तो उत्तरी अमेरिका के ऊपर एक विशाल सफेद रंग का इलाका दिखेगा। यही ग्रीनलैंड है। उत्तरी अटलांटिक महासागर में यूरोप और अमेरिका के बीच यह स्थित है। ग्रीनलैंड आकार में सऊदी अरब और मेक्सिको से भी बड़ा है, लेकिन इसके बावजूद यह एक स्वतंत्र देश नहीं है। ग्रीनलैंड डेनमार्क का एक स्वायत्त क्षेत्र है, और ग्रीनलैंड कि विदेश नीति और सुरक्षा डेनमार्क देखता है। ग्रीनलैंड। AP क्यों है अमेरिका की दिलचस्पी? ग्रीनलैंड ऊपर से बर्फ से ढका हुआ दिखता है, लेकिन यह रणनीतिक दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण है। यहाँ विशाल खनिजों और जीवाश्म ईंधनों के भंडार हैं। अमेरिका, रूस और चीन सभी इस क्षेत्र पर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। अमेरिका का पिटुफिक स्पेस बेस ग्रीनलैंड में स्थित है, जो शीत युद्ध के दौरान एक महत्वपूर्ण रणनीतिक स्थल था और आज भी रूस, चीन और उत्तर कोरिया से रक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है। ग्रीनलैंड में दुर्लभ खनिज पाए जाते हैं, जो आज के समय किसी खजाने से कम नहीं है। इनका उपयोग तकनीकी उपकरणों, इलेक्ट्रिक वाहनों और हथियारों में होता है। वर्तमान में चीन इन खनिजों के वैश्विक बाजार में प्रभुत्व रखता है। ट्रंप का मानना है कि ग्रीनलैंड पर कब्जा करने से अमेरिका इस क्षेत्र में चीन को पीछे छोड़ सकता है। इस कारण भी कब्जा चाहते हैं ट्रंप
ग्रीनलैंड ट्रंप अमेरिका चीन खनिज रणनीतिक महत्व डेनमार्क
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
ट्रंप अमेरिकी क्षेत्र का विस्तार करने की कोशिश कर रहे हैंअमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी क्षेत्र का विस्तार करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने ग्रीनलैंड, कनाडा और पनामा नहर को फिर से अधिग्रहण करने का सुझाव दिया है।
और पढो »
डेनमार्क ने ग्रीनलैंड रक्षा खर्च में भारी बढ़ोतरी की घोषणा कीट्रंप के ग्रीनलैंड पर अमेरिका के स्वामित्व के बयान के बाद डेनमार्क सरकार ने ग्रीनलैंड के लिए रक्षा खर्च में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
और पढो »
प्रशांत किशोर की राजनीति में हारजनसुराज के नायक प्रशांत किशोर बिहार के चार विधान सभा उप चुनाव में हार गए। उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को छात्र राजनीति का सहारा देने की आस भी अधूरी रही।
और पढो »
सऊदी अरब बनाम कुवैत: कौन है भारत के लिए ज़्यादा महत्वपूर्ण?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुवैत यात्रा के बाद, सऊदी अरब और कुवैत की राजनीतिक और आर्थिक महत्वाकांक्षाओं की तुलना की जा रही है।
और पढो »
बांग्लादेशी घुसपैठिया दिल्ली में, राजनीति और आपराधिक दुनिया में सक्रियभारत की राजधानी दिल्ली बांग्लादेशी घुसपैठियों का एक बड़ा आकर्षण केंद्र बन गया है। ये लोग रोजगार के अवसर और राजनीतिक संरक्षण की तलाश में भारत आते हैं।
और पढो »
ट्रंप के बयान पर अलर्ट: डेनमार्क ग्रीनलैंड में बढ़ाएगा रक्षाडोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड पर नियंत्रण के बयान के बाद डेनमार्क ने अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने का फैसला लिया है.
और पढो »