ग्रेटर नोएडा के रोशनी एग रोल कार्नर पर गिरी गाज, खाद्य पंजीकरण सस्पेंड; चिकन रोल खाने से 4 लोग हुए थे बीमार

Roshni Eggroll Corner News

ग्रेटर नोएडा के रोशनी एग रोल कार्नर पर गिरी गाज, खाद्य पंजीकरण सस्पेंड; चिकन रोल खाने से 4 लोग हुए थे बीमार
Food PoisoningEgg Roll IllnessFood Safety

ग्रेटर नोएडा के जगतफार्म स्थित रोशनी एगरोल कार्नर का खाद्य पंजीकरण निलंबित कर दिया गया है। 7 अप्रैल को यहां के चिकन एग रोल खाने से चार लोग बीमार हो गए थे।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। जगतफार्म मार्केट में खराब गुणवत्ता वाले चिकन एग रोल खाने से चार लोगों के बीमार होने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषिध प्रशासन की टीम ने जिलाधिकारी के निर्देश पर इस दुकान का खाद्य पंजीकरण को निलंबित निरस्त कर दिया व व्यवसाय संचालन पर रोक लगा दी गई है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि 7 अप्रैल को जगत फार्म मार्केट स्थित रोशनी एगरोल कॉर्नर के चिकन एग रोल खाने से एक ही परिवार के चार लोगों के बीमार होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह एवं एसके पांडेय की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एगरोल एवं चिकन रोल के एक-एक नमूने लेकर जांच के लिए विशेष वाहक के माध्यम से प्रयोगशाला भेजे गए। इस टीम द्वारा प्रतिष्ठान में पाई गई साफ सफाई आदि कमियों एवं घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत जन स्वास्थ्य के हित में उपरोक्त प्रतिष्ठान का खाद्य पंजीकरण अग्रिम आदेशों तक निलंबित किए जाने की अनुशंसा के क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा खाद्य पंजीकरण निलंबित करते हुए व्यवसाय संचालन पर रोक लगा दी गई है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- 5 साल तक किस्तें भरने के बाद यमुना प्राधिकरण ने दिखाया ठेंगा, औद्योगिक भूखंड की रजिस्ट्री से किया इंकार यह भी पढ़ें- नोएडा में लिव-इन रिलेशनशिप से बढ़ता खतरा, हर माह सामने आ रहे 20 से 30 आपराधिक मामले; युवतियां बन रहीं शिकार.

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। जगतफार्म मार्केट में खराब गुणवत्ता वाले चिकन एग रोल खाने से चार लोगों के बीमार होने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषिध प्रशासन की टीम ने जिलाधिकारी के निर्देश पर इस दुकान का खाद्य पंजीकरण को निलंबित निरस्त कर दिया व व्यवसाय संचालन पर रोक लगा दी गई है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि 7 अप्रैल को जगत फार्म मार्केट स्थित रोशनी एगरोल कॉर्नर के चिकन एग रोल खाने से एक ही परिवार के चार लोगों के बीमार होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह एवं एसके पांडेय की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एगरोल एवं चिकन रोल के एक-एक नमूने लेकर जांच के लिए विशेष वाहक के माध्यम से प्रयोगशाला भेजे गए। इस टीम द्वारा प्रतिष्ठान में पाई गई साफ सफाई आदि कमियों एवं घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत जन स्वास्थ्य के हित में उपरोक्त प्रतिष्ठान का खाद्य पंजीकरण अग्रिम आदेशों तक निलंबित किए जाने की अनुशंसा के क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा खाद्य पंजीकरण निलंबित करते हुए व्यवसाय संचालन पर रोक लगा दी गई है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- 5 साल तक किस्तें भरने के बाद यमुना प्राधिकरण ने दिखाया ठेंगा, औद्योगिक भूखंड की रजिस्ट्री से किया इंकार यह भी पढ़ें- नोएडा में लिव-इन रिलेशनशिप से बढ़ता खतरा, हर माह सामने आ रहे 20 से 30 आपराधिक मामले; युवतियां बन रहीं शिकार

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Food Poisoning Egg Roll Illness Food Safety Greater Noida Jagat Farm Market Food Registration Suspended Uttar Pradesh Noida Noida News Noida Latest News Noida News In Hindi Noida Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-05-16 13:00:56