घना कोहरा: देश में यातायात व्यवस्था पर असर

मौसम समाचार

घना कोहरा: देश में यातायात व्यवस्था पर असर
कोहरामौसमयात्रा
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 62 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 51%

देश के कई राज्यों में घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यात्रा प्रभावित हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में घने कोहरे का असर दिखा। दिल्ली के पालम, सफदरजंग, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, हरियाणा के हिसार, पंजाब के पटियाला, अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश के बरेली, झांसी, बहराइच, वाराणसी, आगरा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर, राजस्थान के श्रीगंगानगर, बिहार के पूर्णिया, भागलपुर व असम के गुवाहाटी में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और त्रिपुरा में कई जगहों पर दृश्यता 50 से 200 मीटर के

बीच दर्ज की गई। दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहन रेंगते रहे और पटरियों पर ट्रेनों की रफ्तार थम गई। तय समय पर उड़ान भरने की विमानों की तैयारी भी धरी की धरी रह गई। एयरलाइंस ने कहा-मौसम देखकर घर से निकलें घने कोहरे को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने अस्थायी तौर पर सुबह के समय अपने विमानों के आगमन-प्रस्थान पर रोक लगा दी है। एअर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों को उड़ानों के समय की जानकारी लेने के बाद ही घर से निकलने की सलाह दी है। ये उड़ाने हुईं प्रभावित दिल्ली के साथ, शनिवार को चंडीगढ़, श्रीनगर, अमृतसर, गुवाहाटी व पटना में सबसे ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं। दिल्ली में 13 घरेलू, दो अंतरराष्ट्रीय और दो गैर-निर्धारित उड़ानों को कोहरे के कारण लैंडिंग के लिए दूसरे शहरों में भेजना पड़ा। दोपहर तक मौसम साफ होने के बाद उड़ानें सामान्य हुईं। आठ घंटे से भी अधिक देरी से चलीं ट्रेनें उत्तर रेलवे की ट्रेनों के संचालन पर सबसे बुरा असर पड़ा है। 59 से अधिक ट्रेनें छह घंटे और 22 से अधिक ट्रेनें आठ घंटे से भी अधिक देरी से चलीं। कई अन्य ट्रेनें भी एक से चार घंटे तक देरी से चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों में वंदे भारत, जम्मू राजधानी, आंध्र एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस भी शामिल रहीं। नई दिल्ली, आनंद विहार, निजामुद्दीन, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी समेत तमाम स्टेशनों पर कड़ाके की ठंड में लोगों को ट्रेनों का घंटों इंतजार करते देखा गया

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

कोहरा मौसम यात्रा वाहन ट्रेन उड़ान देरी प्रभावित

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

उत्तर भारत में घना कोहरा, तापमान में गिरावटउत्तर भारत में घना कोहरा, तापमान में गिरावटदिल्ली और उत्तर भारत में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। तापमान में भी गिरावट आई है।
और पढो »

दिल्ली में घना कोहरा, यात्री सेवाओं पर असरदिल्ली में घना कोहरा, यात्री सेवाओं पर असरदिल्ली में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी न के बराबर है. कई फ्लाइट और ट्रेन लेट चल रही हैं.
और पढो »

कोहरे से टोंक में परेशानी, 10 बजे तक लाइट जलाकर ड्राइविंगकोहरे से टोंक में परेशानी, 10 बजे तक लाइट जलाकर ड्राइविंगटोंक में घना कोहरा छाया, वाहनों की सुबह 10 बजे तक लाइट जले रहना पड़ा।
और पढो »

घना कोहरा दिल्ली मेंघना कोहरा दिल्ली मेंराजधानी दिल्ली में पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण घना कोहरा छाया हुआ है।
और पढो »

भारत में कड़ी सर्दी और घना कोहरा, यातायात प्रभावितभारत में कड़ी सर्दी और घना कोहरा, यातायात प्रभावितदेश में कड़ी सर्दी का दौर जारी है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक ठंड का असर दिख रहा है। इस मौसम में कोहरा भी लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। उत्तर भारत में कोहरे के कारण हवाई, सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है।
और पढो »

घना कोहरा : भारत में यातायात प्रभावितघना कोहरा : भारत में यातायात प्रभावितदेश में भीषण सर्दी का दौर जारी है. पहाड़ी इलाकों से मैदानी इलाकों तक सर्द मौसम अपना असर दिखा रहा है. इसके कारण आम लोगों को खासी परेशानी हो रही है. साथ ही इस मौसम में कोहरा भी लोगों के लिए बड़ी आफत का सबब बन गया. उत्तर भारत में कोहरे के कारण हवाई, सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है.
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 05:54:35