घने कोहरे और भीषण ठंड से उत्तर भारत में परेशानी

मौसम समाचार

घने कोहरे और भीषण ठंड से उत्तर भारत में परेशानी
कोहराठंडदिल्ली
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 51%

घने कोहरे और भीषण ठंड ने उत्तर भारत में लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई राज्यों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में छाये घने कोहरे और भीषण ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते छह जनवरी तक राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। दिल्ली एनसीआर में छाया कोहरा दिल्ली - एनसीआर में

शुक्रवार की रात से ही ठिठुरन के बीच घना कोहरा भी छाया हुआ है। इससे कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो गई है। सड़कों पर थोड़ी सी दूर का कुछ नहीं दिख रहा है। दिल्ली के पालम सहित कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, दृश्यता शून्य रह गई है। आरजीआई एयरपोर्ट से देरी से उड़ रहे विमान इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से शुक्रवार को संचालित होने वाली 100 से ज्यादा विमान देरी का शिकार हुई। रनवे पर दृश्यता घटने की वजह से लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू कर विमानों की आवाजाही कराई गई। इससे अन्य विमानों के संचालन में देरी हुई और यात्रियों को एयरपोर्ट के टर्मिनल पर विमानों के इंतजार में परेशान होना पड़ा। ट्रेन के पहियों पर भी लगा ब्रेक कोहरे के कारण उत्तर भारत की 150 से अधिक ट्रेन देरी का शिकार हुई। इसमें दिल्ली पहुंचने वाली 41 से अधिक ट्रेन परिवर्तित समय से रवाना की गई। देरी से चलने वाली ट्रेन में मुख्य रूप से महाबोधी एक्सप्रेस दो घंटे से अधिक, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ सात घंटे से अधिक, पूरबिया एक्सप्रेस 4 घंटे से अधिक, विक्रमशिला 3 घंटे से अधिक देरी से संचालित हुई। इसी तरह महाकौशल, गोमती, अमृतभारत, हावड़ा राजधानी, सियालदाह राजधानी, वंदे भारत, कैफियात, मगध, कानपुर शताब्दी, भी देरी से चली। उत्तर भारत में चलने वाली ट्रेन के साथ ही दक्षिण भारत की तरफ आवाजाही करने वाली लंबी दूरी की ट्रेन भी कोहरे की गिरफ्त में आ रही है। इनमें कर्नाटक एक्सप्रेस, केरल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन शामिल हैं। यूपी में भी गिर रहा पारा उत्तर प्रदेश में भी ठंड का प्रकोप छाया है। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल रविवार तक, दिन और रात के तापमान में आंशिक बढ़त के बाद सोमवार के बाद ठंड में फिर से इजाफा हो

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

कोहरा ठंड दिल्ली एनसीआर उत्तर भारत मौसम अलर्ट परिवहन

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

ठंड का दौर जारी, दिल्ली में कोहरा और बारिश का खतराठंड का दौर जारी, दिल्ली में कोहरा और बारिश का खतरापूरे देश में ठंड का दौर जारी है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। दिल्ली एनसीआर में कोहरे और बारिश की संभावना जताई गई है।
और पढो »

दिल्ली में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप, दिल्ली नcr में ठंड का आलमदिल्ली में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप, दिल्ली नcr में ठंड का आलमदिल्ली और उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे के कारण ठंड का प्रकोप जारी है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर रहने की संभावना है।
और पढो »

दिल्ली में घने कोहरे और ठंड से परेशानीदिल्ली में घने कोहरे और ठंड से परेशानीदिल्ली में गहरा कोहरा और ठंड से लोग परेशान हैं। अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक लुढ़क गया है। मौसम विभाग ने कोहरे के साथ बारिश की संभावना भी जताई है।
और पढो »

उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का सितम जारीउत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का सितम जारीउत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। लोग तेज ठंड और कोहरे की मार झेल रहे हैं। दिसंबर महीने में शीतलहर का प्रभाव बढ़ता जा रहा है।
और पढो »

कड़ाके की सर्दी और कोहरा: उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहरकड़ाके की सर्दी और कोहरा: उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहरउत्तर-पश्चिम भारत में कड़ाके की सर्दी और कोहरा का प्रकोप जारी है। तापमान में गिरावट और घने कोहरे के कारण कई इलाकों में जीवन प्रभावित हुआ है।
और पढो »

गौतमबुद्धनगर स्कूल बंद, प्रयागराज सबसे ठंडागौतमबुद्धनगर स्कूल बंद, प्रयागराज सबसे ठंडागौतमबुद्धनगर जिले में स्कूल बंद, घने कोहरे और ठंड के कारण। प्रयागराज कुल्लू मनाली और शिमला से भी अधिक ठंडा रहा।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 13:17:45