चंडीगढ़ नगर निगम सदन की बैठक में अनिल मसीह के मुद्दे पर तनावपूर्ण वातावरण बन गया। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अनिल मसीह के पोस्टर लहराकर उन्हें वोट चोर कहा।
चंडीगढ़ नगर निगम सदन की बैठक में अनिल मसीह के मुद्दे पर हंगामा हो गया है। हाथापाई तक की नौबत आ गई। कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी से बीजेपी पार्षदों ने धक्का मुक्की की। दरअसल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की तरफ से लगातार अनिल मसीह के पोस्टर लहराकर उन्हें वोट चोर कहा जा रहा था और इस संबंध में नारे लगाए जा रहे थे। इस पर अचानक अनिल मसीह निगम के वेल में आए और उन्होंने यह कहना शुरू कर दिया कि कांग्रेस के कई नेता, सोनिया गांधी, राहुल गांधी जमानत पर हैं। इसके बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता
भी उनके पास आए और मसीह के पोस्टर को दोबारा से लहराना शुरू कर दिया। भाजपा के पार्षदों ने पोस्टर को छीनने की कोशिश की, जिसके बाद धक्का मुक्की हुई। बात इतनी बढ़ गई कि कांग्रेस के पार्षद गुरप्रीत सिंह और सीनियर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह संधू के बीच बहस हुई। गुरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा पार्षद ने उनके हाथ से पोस्टर को छीनने की कोशिश की। वहीं बैठक शुरू होते ही डॉ. आंबेडकर के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा से मांगने की अपील की। वहीं बिजली बोर्ड के निजीकरण को लेकर आप और कांग्रेस पार्षदों ने बीजेपी सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया
राजनीति चंडीगढ़ नगर निगम अनिल मसीह हंगामा
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
चंडीगढ़ में नगर निगम की बैठक में कांग्रेस और बीजेपी के बीच जमकर हंगामाबीआर आंबेडकर पर अमित शाह के बयान को लेकर कांग्रेस और बीजेपी पार्षदों के बीच जमकर हंगामा हुआ. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अमित शाह के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया.
और पढो »
बुलडोजर से ध्वस्त कर दिए अवैध निर्माणखरैया पोखरे पर अतिक्रमण पर नगर निगम ने बुलडोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए।
और पढो »
कानपुर नगर निगम सदन बैठक आज, विकास कार्यों से लेकर पार्किंग नीति तक कई मुद्देकानपुर नगर निगम सदन की आज महत्वपूर्ण बैठक होगी। विकास कार्यों से लेकर पार्किंग नीति तक कई मुद्दे पर चर्चा होगी।
और पढो »
जीवाजी यूनिवर्सिटी को 7 दिन का नोटिस, पैसे जमा नहीं किए तो जमींदोज होगा अटल सभागार! एक्शन में ग्वालियर नगर निगमग्वालियर नगर निगम ने शहर में वसूली अभियान शुरु किया है। इस अभियान के तहत जीवाजी यूनिवर्सिटी को निगम ने 7 दिन का नोटिस दिया है। दरअसल, यूनिवर्सिटी पर 13.
और पढो »
कानपुर नगर निगम सदन आज, विकास कार्यों और नई पार्किंग नीति पर चर्चाकानपुर नगर निगम सदन आज नगर निगम मुख्यालय में होगा। 22 प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है, जिसमें शहर के सभी 110 वार्डों को 20-20 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी जा सकती है।
और पढो »
Gurugram News: एसपीआर पर मिला कूड़ा, एजेंसी पर 1.14 लाख रुपये जुर्माना; पढ़ें पूरी खबरहरियाणा में गुरुग्राम नगर निगम के आयुक्त ने एसपीआर पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर प्राइवेट एजेंसी पर 1.
और पढो »