Gold Silver Price Today 12 June Update. Follow India Bullion And Jewellers Association (IBJA) Latest News. सोना-चांदी के दाम में आज (12 जून) को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 9,704 रुपए बढ़कर 2.
सोना-चांदी के दाम में आज को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, एक किलो चांदी 9,704 रुपए बढ़कर 2.42 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 2.33 लाख रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,827 रुपए बढ़कर 1.
48 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 11 जून को इसकी कीमत 1,45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सोना-चांदी में ये तेजी अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता फिर शुरू होने की उम्मीद बढ़ने से आई है। इससे कच्चे तेल की कीमतें गिरी हैं, महंगाई का डर कम हुआ और डॉलर कमजोर पड़ा, जिससे निवेशक सोने-चांदी की तरफ लौटे हैं।एक शहर से दूसरे शहर सोना ले जाने में ईंधन और सुरक्षा खर्च जुड़ता है, जिससे दूरी बढ़ने पर दाम बढ़ते हैं।दक्षिण भारत में ज्यादा खपत के कारण ज्वेलर्स बड़ी खरीद करते हैं, लेकिन छूट का फायदा सीमित रहता है।राज्य और शहर के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग-सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं।ज्वेलर्स का खरीदी रेट तय करता है कि वे ग्राहकों को कितनी कीमत में बेचेंगे।इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 14,410 रुपए और चांदी 11,875 रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.47 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.42 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।केंद्र सरकार ने हाल ही में सोने-चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% की है। इसका मकसद विदेशी खरीद कम करना और देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहे दबाव को घटाना है। सरकार ने सोने पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस लगाया है। इस तरह कुल प्रभावी टैक्स 15% हो गया है। इससे पहले 2024 के बजट में वित्त मंत्री सीतारमण ने इंपोर्ट ड्यूटी 15% से घटाकर 6% की थी।इसके अलावा, सरकार ने सोने-चांदी और प्लेटिनम के गहनों को 'फ्री' कैटेगरी से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया है। इसका सीधा असर बाजार की सप्लाई पर दिख रहा है, जिससे सोना-चांदी की कीमतें बढ़ रही हैं। विदेश व्यापार महानिदेशालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब इन कीमती धातुओं से बनी ज्वेलरी किसी भी देश से मंगाने के लिए सरकार से विशेष लाइसेंस या परमिशन लेना होगा। सरकार ने यह कदम फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाया है।हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है।मैगी और ओपन सीक्रेट के पैकेट में मिले जिंदा कीड़े: FSSAI ने नेस्ले, KFC और फ्लिपकार्ट को नोटिस भेजा; सप्लाई चेन से प्रभावित बैच को तुरंत हटाने के निर्देशइतना पैसा हर घंटे ₹10 करोड़ खर्च करने पर 114 साल लगेंगे, स्पेसएक्स अमेरिका में लिस्ट होगीएआई बना साइबर अपराधियों का सबसे बड़ा हथियार, 84% एक्सपर्ट्स ने माना गंभीर चुनौतीयूपी में आंधी-बारिश, सड़कें डूबीं, अस्पताल में पानी भराबालोद में आंधी-तूफान में 131 फीट ऊंचा BSNL टॉवर गिराफतेहाबाद में आंधी ने उखाड़े स्वागत गेट और पोलबिहार में मानसून की एंट्री, आंधी-बारिश का अलर्ट
Silver Price Gold Rate Today Silver Rate Today Gold Price Increase Silver Price Increase Precious Metals Commodity Market
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Jharkhand JET Admit Card 2026: झारखंड पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम 14 जून को - jharkhand jet admit card 2026 jharkhand eligibility test admit card released exam on june 14झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा JET exam admit card जारी कर दिए गए हैं जिसे आप इस पेज से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 14 जून को आयोजित होगी।
और पढो »
ट्विशा केस: ‘मुझे कोई परेशानी नहीं है, सब ठीक है’ बोली गिरिबाला सिंह | Twisha Mother In Law Giribala Singh Satisfied With Facilities In JailTwisha Case- ट्विशा केस में भोपाल जेल में बंद गिरिबाला सिंह जेल की सुविधाएं से संतुष्ट, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं सास
और पढो »
Lock Upp S2 Promo: 14 सेलिब्रिटीज, दो बेरहम जेलर्स! फराह खान-रितेश देशमुख ने दिया कंटेस्टेंट को लेकर हिंट'लॉक अप सीजन 2' को रितेश देशमुख और फराह खान ही होस्ट करेंगे। मेकर्स ने गुरुवार को नया प्रोमो शेयर करते हुए यह ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही यह भी कि शो का थीम 'सच या सजा' है। इस बार रियलिटी शो में 14 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट होंगे।
और पढो »
FIFA World Cup 2026 Venue: Brazil vs Morocco Match on June 14 in New JerseyThe FIFA World Cup 2026, which will begin on June 11 (in India on June 12), will have its first major match on June 14 between Brazil and Morocco in New Jersey. This is the first time three countries are hosting the mega event, with the United States, Canada, and Mexico taking part. There will be a total of 104 matches.
और पढो »
14 उम्मीदवार निर्विरोध राज्यसभा चुनाव जीते: भाजपा से 10, कांग्रेस से 4 चुने गए; जीतने वालों में मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन खेड़ा शामिल14 candidates won Rajya Sabha elections unopposed on Thursday. Follow Latest Updates. 14 उम्मीदवार गुरुवार को निर्विरोध राज्यसभा चुनाव जीत गए। इनके सामने कोई और कैंडिडेट खड़ा नहीं था।
और पढो »
अभिषेक बनर्जी से CID की पूछताछ, कई सवालों पर भड़के, 14 जून को फिर होंगे हाजिरसमन में टीएमसी नेता को 14 जून (रविवार) को दोपहर 12 बजे CID मुख्यालय में हाजिर होना होगा. सीआईडी सूत्रों की मानें तो पूछताछ के दौरान बार अभिषेक बनर्जी भी भड़क पड़े.
और पढो »




