चांदनी फिल्म की रिलीज से पहले कई बदलावों का दौर था। फिल्म में श्रीदेवी की ड्रेस को लेकर काफी विवाद हुआ था। यश चोपड़ा ने फिल्म में विनोद खन्ना को कास्ट किया था, जिन्होंने एक छोटे से रोल को स्वीकार किया था।
नई दिल्ली। 1989 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म चांदनी रिलीज से पहले कई बदलावों का दौर झेली थी। फिल्म में उस समय के सुपरस्टार ऋषि कपूर लीड रोल में नजर आए थे, लेकिन सेकंड लीड के लिए कोई तैयार नहीं था। विनोद खन्ना के लिए यह फिल्म वरदान साबित हुई। यश चोपड़ा ने अपने करियर में हर तरह की फिल्में बनाई हैं, लेकिन 1989 में एक फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। इस फिल्म को आगे बढ़ाते हुए निर्देशक को नया आइडिया आया और उस दौर में लीग से हटकर फिल्म बनाई। 1989 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म यश चोपड़ा की ऑल टाइम
ब्लॉकबस्टर फिल्म चांदनी थी। इस फिल्म को डिस्ट्रीब्यूटर ने भी नकार दिया था क्योंकि उनको इसकी सफलता पर शक था। चांदनी की रिलीज से पहले काफी बदलाव किए गए थे। फिल्म में चांदनी यानी श्रीदेवी की ड्रेस को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। इस बात का खुलासा खुद यश चोपड़ा ने किया था। द रोमैंटिक्स सीरीज में करण जौहर के साथ यश चोपड़ा का एक पुराना इंटरव्यू दिखाया गया, जिसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया था। यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा सीरीज में बताती हैं, ‘श्रीदेवी फिल्म में सफेद साड़ी पहनने को लेकर खुश नहीं थीं। क्योंकि फिल्म में वह ज्यादातर सफेद साड़ी में नजर आई हैं। श्रीदेवी ने कहा कि यह बहुत डॉल है। उनकी मां ने भी शिकायत की कि सफेद साड़ी उनके समाज में अच्छा नहीं माना जाता है, मेरी बेटी ये साड़ी नहीं पहनेंगी। इन सबके बाद यश चोपड़ा ने बताया था कि मैंने श्रीदेवी से कहा था कि मैं तुम एक्टर के तौर पर विश्वास करता हूं। अगर तुम्हें निर्देशक के तौर पर मुझ पर विश्वास है तो मैं तुमहें उसी तरह प्रजेंट करना चाहता हूं। यश चोपड़ा ने किसी की नहीं सुनी और जिद पर अड़कर ये फिल्म बनाई थी। यश चोपड़ा की इस फिल्म में विनोद खन्ना वाला किरदार कोई करने को तैयार नहीं था। क्योंकि रोल छोटा था तो आसानी से कोई भी इस रोल को करने की हामी नहीं दे रहा था। उस दौरान विनोद खन्ना की पहचान एक एक्शन हीरो के रूप में थी। यश चोपड़ा के कहने पर एक बार में ही तैयार हो गए और उनके लिए यह फिल्म वरदान साबित हुई। बता दें कि ऋषि कपूर और श्रीदेवी की इस फिल्म की कहानी और गाने दोनों ही लोगों को काफी पसंद आए थे। फिल्म में ऋषि कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी ने भी इतिहास रच दिया था
BOLLYWOOD CHANDNI YASH CHOPRA SRIDEVI RISHI KAPOOR VINOD KHANNA FILM MAKING FASHION ROMANTIC FILMS
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
सुपरस्टार का फ्लॉप बेटा, करना चाहता था CM को डेट, करिश्मा से होने वाली थी शादी; आज 49 की उम्र में भी है कुंवारायह लेख बॉलीवुड के दिवंगत सुपरस्टार विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना के जीवन पर केंद्रित है। लेख उनके फिल्म करियर, निजी जीवन और उनसे जुड़ी रोचक घटनाओं को रेखांकित करता है।
और पढो »
पाकिस्तान में चांदनी की कॉपी पेस्ट फिल्म१९८९ में आई यशराज फिल्म चांदनी का पाकिस्तान में बनाया गया दूसरा वर्जन नादिरा, चांदनी की हूबहू कॉपी थी। कहानी, किरदार, टाइटल ट्रैक और गाने सब कुछ कॉपी पेस्ट किया गया था।
और पढो »
विनोद खन्ना की 'मेरे अपने' ने बॉलीवुड में ला दिया था तहलकाइस खबर में विनोद खन्ना की फिल्म 'मेरे अपने' की सफलता और विनोद खन्ना के करियर पर इसका प्रभाव बताई गई है। बताया गया है कि यह फिल्म विनोद खन्ना को बॉलीवुड का नया स्टार बना देती है। यह फिल्म शत्रुघ्न सिन्हा के साथ मिलकर बनाई गई थी और निर्देशन गुलजार ने किया था।
और पढो »
स्काई फोर्स: 5 कारण जो बना रहे फिल्म को एक बड़ी हिटफिल्म स्काई फोर्स ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म की सफलता के पीछे कई कारण हैं।
और पढो »
ऑस्कर 2025: 'अनुजा' फिल्म को सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म की श्रेणी में नॉमिनेशनगुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'अनुजा' को ऑस्कर 2025 में सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म की श्रेणी में नॉमिनेशन मिला है।
और पढो »
रेखा संग नजर आ रही ये हसीना, विनोद खन्ना की हिट फिल्म में आ चुकीं नजररेखा संग नजर आ रही ये हसीना, विनोद खन्ना की हिट फिल्म में आ चुकीं नजर, एक्टिंग से दूर अब करती हैं ये काम
और पढो »