Chittorgarh weather update humidity alert for Monday. Follow Dainik Bhaskar. रविवार दोपहर हुई बारिश ने लोगों को तेज गर्मी और उमस से कुछ देर के लिए राहत दी। लेकिन बारिश के रुकते ही उमस का असर बढ़ गया।
चित्तौड़गढ़ में रविवार दोपहर हुई बारिश ने लोगों को तेज गर्मी और उमस से कुछ देर के लिए राहत दी। लेकिन बारिश के रुकते ही उमस का असर बढ़ गया।सुबह से ही शहर में गर्मी का असर बना हुआ था और लोग पसीने से परेशान थे। दोपहर करीब तीन बजे अचानक मौसम बदला और आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में मौसम पूरी तरह बदल गया और गर्मी का असर कम हो गया। शहर में 23 एमएम बारिश दर्ज की गई। कई लोग घरों और दुकानों के बाहर निकलकर बदले मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए। चित्तौड़गढ़ में रविवार दोपहर हुई बारिश ने लोगों को तेज गर्मी और उमस से कुछ देर के लिए राहत दी। लेकिन बारिश के रुकते ही उमस का असर बढ़ गया।बारिश के साथ चली तेज आंधी का असर शहर के कई हिस्सों में दिखाई दिया। अचानक तेज हवाएं चलने से सड़क पर चल रहे गाड़ी चला रहे लोगों को परेशानी हुई। कई जगह धूल उड़ने लगी और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रुकना पड़ा। शहर के किला रोड क्षेत्र में एक नीम का पेड़ भी गिर गया। हालांकि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आंधी काफी तेज थी, जिसके कारण कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं टूटकर गिर गईं। बारिश और हवा का असर कुछ समय तक बना रहा, जिसके चलते लोगों को सतर्क रहना पड़ा।बारिश के दौरान मौसम सुहावना हो गया था, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं रही। जैसे ही बारिश रुकी, वातावरण में नमी बढ़ गई और उमस फिर महसूस होने लगी। शाम तक लोगों को दोबारा चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान के साथ नमी बढ़ने से गर्मी का असर और ज्यादा महसूस हुआ। हालांकि बारिश ने कुछ समय के लिए मौसम को राहतभरा जरूर बना दिया।मौसम विभाग ने पहले ही क्षेत्र में मौसम बदलने की संभावना जताई थी। विभाग ने सोमवार के लिए भी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।अधूरा नहीं!
पढ़िए पूरा! UP के 21 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्टबठिंडा में गर्मी से व्यक्ति की मौत39 राशन-दुकानों में 3 महीने का अनाज स्टॉकआजमगढ़ में टेम्प्रेचर 36°C
Humidity Alert Monday Weather Rajasthan News Monsoon Update Weather Forecast Aandhi Barish Chhittorgarh
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
चित्तौड़गढ़ में आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी: वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण फिर बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि ...Rajasthan Chittorgarh weather update: Yellow alert issued for hailstorm. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
और पढो »
चित्तौड़गढ़ के मौसम में आया हल्का बदलाव, रात का तापमान: मौसम विभाग के अनुसार - अभी राहत के आसार कम, गर्मी औ...Chittorgarh weather update: Heat and humidity continue to trouble residents. Follow Dainik Bhaskar for latest updates.
और पढो »
बारिश के बाद चित्तौड़गढ़ में फिर लौटी गर्मी और उमस: हल्की हवा बेअसर, मौसम विभाग के अनुसार, बदलाव के बावजूद ...Chittorgarh heat and humidity weather update 2026. Follow Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) Latest Updates.
और पढो »
चित्तौड़गढ़ में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी: तापमान 45 डिग्री तक जाने की संभावना; स्वास्थ्य विभाग ने हीट-स्ट...Chittorgarh heatwave alert issued by weather department. Follow Rajasthan weather updates and latest news on Dainik Bhaskar.
और पढो »
प्रयागराज में देर रात बदला मौसम, तेज हवाएं चली: सुबह से छाए बादल, उमस भरी गर्मी बरकरार, हीट वेव को लेकर अलर्ट जारीPrayagraj weather update: Clouds, humidity, heatwave alert. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
और पढो »
बारिश से गर्मी हुई कम, लेकिन बढ़ी उमस: चित्तौड़गढ़ में लोग पसीने और चिपचिपाहट से परेशान, आज भी आंधी-बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारीChittorgarh heat & humidity problems, yellow alert issued. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
और पढो »




