मध्य प्रदेश सरकार चित्रकूट में रामायण पार्क का निर्माण कर रही है। यह पार्क 80 एकड़ में फैला होगा और भगवान राम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी।
भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार रामायण पार्क बनाने जा रही है। यह पार्क 80 एकड़ में फैला होगा और लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पार्क में भगवान राम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी। थ्रीडी, फाइव डी एनिमेशन, लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से राम के जीवन को दर्शाया जाएगा। पार्क में आध्यात्मिक लाइब्रेरी, हर्बल गार्डन, गोशाला और ध्यान केंद्र का भी निर्माण किया जाएगा। \मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चित्रकूट में रामायण पार्क बनाने
की घोषणा पहले की थी लेकिन यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई थी। अब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर काम शुरू कराया है। रामायण एक्सपीरियंस पार्क का डिजाइन भी तैयार कर लिया गया है। चित्रकूट के रजौला बाईपास के पास प्रस्तावित पार्क बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।\पार्क का मुख्य उद्देश्य रामायण काल को आधुनिक तरीके से दोबारा जीवंत करना है। पार्क में भगवान राम की प्रतिमा बीचोबीच लगेगी और चारों ओर पार्क और झरना का भी निर्माण किया जाएगा। साथ ही माता सीता और लक्ष्मण की विशाल प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। पार्क में रामायण काल की प्रमुख घटनाओं के दृश्य जैसे सीताहरण, रावण-जटायु युद्ध, लंका दहन और भगवान राम-रावण युद्ध को थ्री डी और फाइव डी एनिमेशन, लेजर शो व लाइट एंड साउंड सिस्टम के माध्यम से दर्शकों को दिखाया जाएगा। \सतना डीएम अनुराग वर्मा ने बताया कि रामायण पार्क में कई प्रकार के आकर्षक और आध्यात्मिक सुविधाएं होंगी। इसमें एक थीम पार्क, एग्जीबिट कॉम्प्लेक्स, आध्यात्मिक लाइब्रेरी, हर्बल गार्डन, गोशाला, संतों के लिए अध्यात्म और ध्यान केंद्र, रहने के लिए कॉटेज और फेसिलिटी सेंटर, मंदाकिनी नदी पर नया हैंगिंग पुल, रामायण के प्रमुख स्थलों की प्रतिकृतियां जैसे मोकामगढ़ किला, सती अनुसुइया मंदिर, जानकी कुंड, कामदगिरि पर्वत और स्फटिक शिला सहित अन्य भगवान राम से संबंधित चित्र बनाए जाएंगे
RAMAYAN PARK BHAGWAN RAM CHITRAKUT MP GOVERNMENT
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
चित्रकूट में बनने वाला रामायण एक्सपीरियंस पार्कमध्य प्रदेश सरकार चित्रकूट में रामायण एक्सपीरियंस पार्क बना रही है. यह पार्क रामायण काल को आधुनिक तकनीक के जरिए जीवंत दिखाएगा.
और पढो »
मध्य प्रदेश सरकार बनाएगी रामायण पार्कचित्रकूट में रामायण पार्क का निर्माण 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा। पार्क में भगवान राम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा और 3डी, 5डी एनिमेशन, लाइट और साउंड शो से राम के जीवन का चित्रण किया जाएगा।
और पढो »
ललितपुर में बल्क ड्रग फार्मा पार्क का निर्माण कार्य तेजी से होगाउत्तर प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड क्षेत्र के ललितपुर में बल्क ड्रग फार्मा पार्क बनाने के लिए तेजी ला दी है। राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) को पशुपालन विभाग की 1,500 एकड़ भूमि निश्शुल्क दी गई है। इस फार्मा पार्क का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाली सस्ती दवाओं का निर्माण करना है।
और पढो »
चित्रकूट में बनेगा 'रामायण एक्सपीरियंस पार्क', स्थापित होगी 151 फीट ऊंची श्रीराम की प्रतिमा; 750 करोड़ का DPR तैयारमध्य प्रदेश सरकार ने चित्रकूट को विश्व स्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। इसके लिए 750 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार किया गया है। इसमें तमाम विकास कार्यों के साथ ‘रामायण एक्सपीरियंस पार्क’ बनाया जाएगा। जिसमें श्रीराम की 151 फीट की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह एक्सपीरियंस पार्क 80 एकड़ में बनाया...
और पढो »
मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय निर्माण कार्य जारीमेरठ के सरधना में बन रहे मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य जारी है। अगस्त 2025 तक विश्वविद्यालय निर्माण का काम पूरा होने की उम्मीद है।
और पढो »
मुरादाबाद का इको हर्बल पार्क: प्रकृति और मनोरंजन का स्वादमुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा बनाया गया हर्बल पार्क अब एक पर्यटन स्थल बन चुका है। पार्क में प्रकृति का अनुभव के साथ मनोरंजन और साहसिक खेलों के अवसर भी उपलब्ध हैं।
और पढो »