Beyond the Breaking News

चिमनी बना होटल, दम घुटने पर खिड़कियों से कूदने लगे लोग; मालवीय नगर में कैसे मौत बनकर फैली बेसमेंट की आग? - delhi malviya nagar hotel fire news 21 dead 40 rescued in basement restaurant explosion

Malviya Nagar Fire News

चिमनी बना होटल, दम घुटने पर खिड़कियों से कूदने लगे लोग; मालवीय नगर में कैसे मौत बनकर फैली बेसमेंट की आग? - delhi malviya nagar hotel fire news 21 dead 40 rescued in basement restaurant explosion
Delhi Hotel FireFlourish Stay B&BSouth Delhi Fire

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हुए। आग बेसमेंट के रेस्तरां से शुरू हुई और इमारत की खराब वेंटिलेशन के कारण तेजी से फैल गई, जिससे लोगों को जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदना पड़ा।

चिमनी बना होटल, दम घुटने पर खिड़कियों से कूदने लगे लोग; मालवीय नगर में कैसे मौत बनकर फैली बेसमेंट की आग?

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हुए। आग बेसमेंट के रेस्तरां से शुरू हुई और इमारत कीHighLightsजान बचाने को लोगों ने खिड़कियों से लगाई छलांगदक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टे बीएंडबी होटल में बुधवार सुबह लगी भीषण आग ने राजधानी को झकझोर कर रख दिया। बेसमेंट में संचालित रेस्तरां से शुरू हुई आग कुछ ही मिनटों में पूरे भवन में फैल गई। जिससे कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद दिल्ली फायर सर्विस , पुलिस, डीडीएमए और एंबुलेंस सेवाओं ने बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। सुबह करीब 8:50 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली। शुरुआती तौर पर सात दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए अतिरिक्त संसाधन तैनात करने पड़े। बचाव दल ने होटल और रेस्तरां परिसर से लोगों को बाहर निकाला, जबकि 33 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया गया।प्रत्यक्षदर्शियों और रेस्तरां कर्मचारियों के अनुसार आग बेसमेंट में स्थित रेस्तरां में लगी। वहां मौजूद कर्मचारी ने बताया कि इलेक्ट्रिक चूल्हा चालू करते ही जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैलने लगी। कुछ ही देर में पूरे बेसमेंट में धुआं भर गया और आग ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गई।अधिकारियों के मुताबिक इमारत में एक बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और पांच ऊपरी मंजिलें थीं। पूरे भवन में ऊपर-नीचे जाने के लिए केवल एक सीढ़ी और एक लिफ्ट थी। घना धुआं सीढ़ियों में भर जाने से होटल में ठहरे लोग अंदर ही फंस गए। बेसमेंट में धमाका, खिड़कियों से छलांग और 21 मौतें...

, मालवीय नगर होटल अग्निकांड की दहला देने वालीं 10 तस्वीरें दमकल अधिकारियों का कहना है कि भवन की संरचना ने आग को और घातक बना दिया। इमारत की अधिकांश खिड़कियां स्थायी रूप से बंद थीं और कई जगहों पर वेंटिलेशन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। अधिकारियों के अनुसार आग लगने के बाद पूरा ढांचा चिमनी की तरह काम करने लगा, जिससे गर्मी और धुआं तेजी से ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गया। इस कारण कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने का समय तक नहीं मिला और वे कमरों में ही फंस गए।जब आग और धुआं लगातार बढ़ता गया तो ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोगों ने बचने के लिए खिड़कियों से कूदना शुरू कर दिया। स्थानीय निवासी वसीम राज ने बताया कि आसपास के लोगों ने सड़क किनारे एक गद्दे की दुकान से गद्दे लाकर सड़क पर बिछा दिए, ताकि ऊपर से कूदने वाले लोगों की जान बचाई जा सके। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कई लोग एक-एक कर ऊपरी मंजिलों से नीचे कूदे। कुछ लोगों को गंभीर चोटें आईं, जबकि कई की जान स्थानीय लोगों की तत्परता से बच गई।दमकल विभाग ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान बेसमेंट में फंसे आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घने धुएं और तेज गर्मी के बीच चलाया गया यह ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था। राहत दलों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और पूरे भवन को खाली कराया।मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार इनमें पश्चिम एशियाई और अफ्रीकी देशों के नागरिक शामिल हैं, जो होटल में ठहरे हुए थे। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया में जुटी है। अस्पताल के अनुसार अस्पताल लाए गए कई मरीजों की हालत गंभीर है। कुछ मरीजों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। अधिकांश पीड़ित धुएं के कारण दम घुटने, जलने और गिरने से लगी चोटों से प्रभावित हुए हैं।आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती स्तर पर शॉर्ट सर्किट को संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि अधिकारी सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। घटना के बाद भवन की अनुमति, अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र और सुरक्षा मानकों के अनुपालन की भी समीक्षा की जा रही है।हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। दिल्ली सरकार ने घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और घटना की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं। दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हुए भीषण अग्निकांड के बाद दिल्ली नगर निगम के महापौर प्रवेश वाही ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। महापौर ने निगमायुक्त को पत्र लिखकर तीन दिन के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट और की गई कार्रवाई का ब्यौरा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। क्या MCD अधिकारियों की अनदेखी से गई जानें?

मालवीय नगर अग्निकांड पर मेयर सख्त, तीन दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Delhi Hotel Fire Flourish Stay B&B South Delhi Fire Hotel Basement Fire Fire Safety Delhi Malviya Nagar Tragedy Delhi Fire Accident New Delhi Hotel Fire Deaths New Delhi News New Delhi Latest News New Delhi News In Hindi New Delhi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में लगी आग, बेसमेंट में फंसे 3 लोग सुरक्षित निकाले गए - malviya nagar restaurant fire 3 rescued from basement in delhiदिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में लगी आग, बेसमेंट में फंसे 3 लोग सुरक्षित निकाले गए - malviya nagar restaurant fire 3 rescued from basement in delhiदक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई, जिसमें बेसमेंट में फंसे तीन लोगों को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
Read more »

Delhi Malviya Nagar restaurant fire Live: अस्पताल में भर्ती सभी 37 घायल, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री भी मौके पर पहुंचेDelhi Malviya Nagar restaurant fire Live: अस्पताल में भर्ती सभी 37 घायल, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री भी मौके पर पहुंचेDelhi Malviya Nagar restaurant fire Live: अस्पताल में भर्ती सभी 37 घायल, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री भी मौके पर पहुंचे
Read more »

Delhi Fire News Live मालवीय नगर के लेमन ग्रास रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग अब तक 21 लोगों की मौत - malviya nagar delhi fire news live updates lemon grass restaurant catches fire more than 21 casualities death toll likely to increaseDelhi Fire News Live मालवीय नगर के लेमन ग्रास रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग अब तक 21 लोगों की मौत - malviya nagar delhi fire news live updates lemon grass restaurant catches fire more than 21 casualities death toll likely to increaseLive Malviya Nagar Delhi Fire News Updates: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रास रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह करीब 8 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया।
Read more »

Delhi Fire: ‘आग बढ़ती गई, लोग गद्दे बिछाकर बचाते रहे जानें; तीसरी मंजिल से बच्चे संग कूदी महिला’, चश्मदीद ने बताई पूरी घटना | Delhi Malviya Nagar Fire 21 People Dead 37 Injured Latest UpdateDelhi Fire: ‘आग बढ़ती गई, लोग गद्दे बिछाकर बचाते रहे जानें; तीसरी मंजिल से बच्चे संग कूदी महिला’, चश्मदीद ने बताई पूरी घटना | Delhi Malviya Nagar Fire 21 People Dead 37 Injured Latest UpdateDelhi Malviya Nagar Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों में ज्यादातर विदेशी थे।
Read more »

बेसमेंट में धमाका, खिड़कियों से छलांग और 21 मौतें..., मालवीय नगर होटल अग्निकांड की दहला देने वालीं 10 तस्वीरें - delhi malviya nagar hotel fire photos 21 dead after restaurant basement explosionबेसमेंट में धमाका, खिड़कियों से छलांग और 21 मौतें..., मालवीय नगर होटल अग्निकांड की दहला देने वालीं 10 तस्वीरें - delhi malviya nagar hotel fire photos 21 dead after restaurant basement explosionदिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए। आग बेसमेंट के रेस्तरां से शुरू होकर पूरे होटल में फैल गई, जिससे कई लोगों को जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदना पड़ा।
Read more »

PHOTOS: सुलगती इमारत, चीखें और धुएं का गुबार, देखें दिल्ली अग्निकांड का खौफनाक मंजर | Delhi Malviya Nagar Hotel Fire Accident 21 DeadPHOTOS: सुलगती इमारत, चीखें और धुएं का गुबार, देखें दिल्ली अग्निकांड का खौफनाक मंजर | Delhi Malviya Nagar Hotel Fire Accident 21 Deadनई दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल और एक रेस्टोरेंट वाली मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग में भीषण आग लग जाने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
Read more »



Render Time: 2026-06-03 16:15:39