रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन 2030 तक 1,000 परमाणु हथियार बनाने की योजना बना रहा है।
रॉयटर, वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने बुधवार को विश्व की सुरक्षा स्थिति पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में चीन के बढ़ते परमाणु हथियार भंडार की जानकारी दी गई है। बताया गया है कि चीन ने 600 परमाणु हथियार तैयार कर लिए हैं जो 2030 तक बढ़कर एक हजार हो सकते हैं। रिपोर्ट में चीन के बढ़ते सैन्य संसाधनों के बारे में बताया गया है लेकिन शक जताया गया है कि भ्रष्टाचार के चलते चीन ी सेना की आधुनिकीकरण प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। अमेरिकी रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन अपने परमाणु
हथियारों की संख्या बढ़ाने के लिए 2035 तक प्रयास जारी रख सकता है। ऐसा कर वह अमेरिका और रूस के परमाणु हथियार भंडार के करीब पहुंचने की कोशिश कर रहा है। चीन अपने ड्रोन को उच्च गुणवत्ता वाला बनाना चाह रहा है रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन केवल परमाणु हथियारों की संख्या ही नहीं बढ़ा रहा बल्कि उन्हें ज्यादा उन्नत और संहारक भी बना रहा है। चीन अपने सभी तरह के हथियारों में उन्नत तकनीक का समावेश कर रहा है। वह उन्हें अमेरिकी गुणवत्ता के समकक्ष बनाना चाह रहा है। चीन अपने ड्रोन को उच्च गुणवत्ता वाला बनाना चाह रहा है। इसके बावजूद उसकी वायुसेना अमेरिकी वायुसेना के स्तर से काफी नीचे है। रिपोर्ट में चीन के युद्धपोतों और पनडुब्बियों की भी चर्चा की गई है। उसके पास 2025 तक 395 युद्धपोत हो जाएंगे, 2035 तक इनकी संख्या बढ़कर 435 हो जाएगी। इन युद्धपोतों के ठहराव के लिए चीन ने विश्व में 370 प्लेटफार्म भी तैयार कर लिए हैं। चीन की नौसेना के पास परमाणु हथियारों वाली बैलेस्टिक मिसाइलों से लैस छह पनडुब्बियां हैं। चीन 2030 तक 1,000 परमाणु हथियार बनाएगा- रिपोर्ट छह परमाणु शक्ति से चलने वाली पनडुब्बियां हैं। इनके अतिरिक्त 48 डीजल इंजन से चलने वाली हमलावर पनडुब्बियां हैं। 2025 के अंत तक इनकी संख्या बढ़कर 65 हो सकती है और 2035 तक डीजल चालित पनडुब्बियों की संख्या 80 हो सकती है। चीन हर तरह की मिसाइलों को विकसित कर रहा रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन हर तरह की मिसाइलों को विकसित करने की प्रक्रिया पर भी कार्य कर रहा है। वह लंबी दूरी तक मार करने वाले अंतर महाद्वीपीय प्रक्षेपास्त्रों (आइसीबीएम) पर खासतौर पर कार्य कर रहा है। इसी के साथ चीन रूस और उत्तर कोरिया के साथ सैन्य संबंध बढ़ा रहा है
चीन परमाणु हथियार सैन्य वृद्धि अंतरराष्ट्रीय शांति
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
अमेरिका: चीन का परमाणु हथियार भंडार बढ़ रहा हैअमेरिका के रक्षा विभाग की रिपोर्ट में दावा है कि चीन अपने परमाणु बमों के भंडार को तेजी से बढ़ा रहा है। 2024 तक 600 परमाणु बम होने और 2030 तक 1000 से अधिक होने की संभावना है।
और पढो »
चीन की परमाणु पनडुब्बी ने शक्ति प्रदर्शन कियाचीन ने दक्षिण चीन सागर के पास एक परमाणु पनडुब्बी के साथ एक शक्ति प्रदर्शन किया है, जिससे तृतीय विश्व युद्ध की आशंका बढ़ गई है.
और पढो »
पीले केक पर क्यों मर मिटे ईरान, इजरायल, अमेरिका ...क्या अयातुल्लाह खामेनेई यूरेनियम से परमाणु हथियार बनाकर ही मानेंगे?URANIUM: ईरान यूरेनियम से परमाणु हथियार बनाने के करीब है। IAEA की रिपोर्ट के अनुसार, अपने संवर्धित यूरेनियम भंडार को हथियार बनाने के स्तर के करीब तक बढ़ा लिया है। ईरान अंतरराष्ट्रीय दबाव और मांगों को दरकिनार कर परमाणु हथियार बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। जानते हैं कि यूरेनियम किस तरह का तत्व है। भारत समेत पूरी दुनिया में इसका...
और पढो »
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नवंबर के पहले पखवाड़े में 657.89 अरब डॉलर रहाभारत का विदेशी मुद्रा भंडार नवंबर के पहले पखवाड़े में 657.89 अरब डॉलर रहा
और पढो »
राजस्थान में सर्दी दिखाने लगी तेवर, ठंडी हवाएं चलने से डाउन हुआ तापमान, माउंट आबू से भी ठंडा हुआ सीकरRajasthan Weather Updates: राजस्थान में सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है, शेखावाटी का सीकर गुरुवार को माउंट आबू से भी ठंडा रहा। सीकर में न्यूनतम तापमान 6.
और पढो »
अमेरिका पर रूस का परमाणु हमला हुआ तो क्या होगा? तीसरे विश्व युद्ध की आशंका के बीच एक्सपर्ट का डराने वाला दावाअमेरिका और रूस के बीच तनाव बढ़ रहा है। परमाणु युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। एक नक्शा अमेरिकी शहरों पर परमाणु बम के विनाशकारी प्रभाव को दर्शाता है। रूस के पास लगभग 6,000 परमाणु हथियार हैं। न्यूयॉर्क में 16 लाख मौतें और 30 लाख लोग घायल हो सकते हैं।
और पढो »