ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि चीन के पांच विमानों और छह जहाजों ने ताइवान की सीमा का उल्लंघन किया। यह ताइवान की संप्रभुता को चुनौती देने और चिंताओं को बढ़ाने वाला एक और उदाहरण है।
चीन की सेना द्वारा लगातार ताइवान की संप्रभुता का उल्लंघन किया जा रहा है। अब एक बार फिर ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि रविवार को भी चीन के पांच विमानों और चीन ी नौसेना के छह जहाजों ने ताइवान की सीमा का उल्लंघन किया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, चार चीन ी विमान ताइवान जलडमरूमध्य को पार कर ताइवान के वायु क्षेत्र में प्रवेश कर गए। शनिवार को भी चीन ी विमानों ने ताइवान की सीमा का उल्लंघन किया था ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'रविवार सुबह छह बजे
ताइवान की सीमा के पास उड़ते पांच चीनी विमानों और छह जहाजों के बारे में पता चला। इनमें से चार विमानों ने मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के उत्तरी और दक्षिण पश्चिम एडीआईजेड में प्रवेश किया। हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उसी के अनुसार प्रतिक्रिया देंगे।' इससे पहले शनिवार को भी ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने अपने क्षेत्र के पास पीएलए के पांच विमानों और चीनी नौसेना के सात जहाजों को देखे जाने की बात कही थी। इनमें से तीन विमान ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार कर ताइवान के दक्षिण-पश्चमी एडीआईजेड में प्रवेश कर गए थे। चीन की सेना द्वारा हाल ही में ताइवान की सीमा के आसपास युद्धाभ्यास भी किया गया है। इससे ताइवान की सुरक्षा को लेकर चिंताएं उभर गई हैं। शी जिनपिंग ने नए साल पर ही दी थी ताइवान को धमकी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नए साल के मौके पर देश को संबोधित करते हुए ताइवान को चीन के साथ मिलाने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की बात कही थी। जिनपिंग ने लगभग धमकी देते हुए कहा कि चीन के साथ ताइवान को मिलने से कोई नहीं रोक सकता और चीन अपनी कोशिशें जारी रखेगा। दरअसल चीन, ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, लेकिन ताइवान खुद को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में देखता है। अमेरिका भी ताइवान का समर्थन करता है। यही वजह है कि चीन ने हाल के समय में कई बार ताइवान की सीमा का उल्लंघन कर उसकी संप्रभुता को चुनौती दी है। कई अमेरिकी विशेषज्ञ मानते हैं कि चीन आने वाले समय में ताइवान पर हमला कर उसे जबरन अपने साथ मिलाने की कोशिश कर सकता है
ताइवान चीन सीमा उल्लंघन संप्रभुता युद्धाभ्यास शी जिनपिंग
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
चीन ने फिर से ताइवान की सीमा का उल्लंघन कियाचीन की सेना ने रविवार को ताइवान की सीमा का फिर से उल्लंघन किया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पांच चीनी विमान और छह जहाज ताइवान की सीमा में प्रवेश किए।
और पढो »
शी जिनपिंग ने ताइवान के लिए चेतावनी दीचीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ताइवान के स्वतंत्रता समर्थकों को चेतावनी दी है कि चीन के साथ ताइवान का एकीकरण अपरिहार्य है और इसे कोई नहीं रोक सकता.
और पढो »
शी जिनपिंग दे ताइवान पर चेतावनी : चीन के साथ विलय अपरिहार्य हैचीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ताइवान के स्वतंत्रता समर्थक ताकतों को चेतावनी दी है कि चीन के साथ ताइवान का विलय अपरिहार्य है.
और पढो »
राज्यसभा सांसद Manoj Jha ने भाजपा पर लगाया अंबेडकर विरोधी होने का आरोप, देखें वीडियोराज्यसभा सांसद मनोज झा ने भाजपा पर अंबेडकर विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अंबेडकर के विचारों का उल्लंघन किया है और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।
और पढो »
विमान सुरक्षा नियमों में बदलाव: बम धमकी देना महंगा पड़ेगाभारत सरकार ने विमानों में बम धमकी देने पर सजा के तौर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने और विमान में प्रवेश करने से भी रोके जाने का प्रावधान किया है।
और पढो »
यमन के हौथी समूह ने तीन अमेरिकी सैन्य आपूर्ति जहाजों को निशाना बनाने का दावा कियायमन के हौथी समूह ने तीन अमेरिकी सैन्य आपूर्ति जहाजों को निशाना बनाने का दावा किया
और पढो »