Science जर्नल में पब्लिश हुई रिसर्च से पता चला है कि चूहे बेहोश साथियों की मदद करते हैं, जिससे उनकी रिकवरी तेज होती है. ऑक्सीटोसिन हार्मोन इसमें अहम भूमिका निभाता है.
नई दिल्ली: चूहों में इंसानों जैसी केयरिंग नेचर देखने को मिली है. साइंटिस्ट्स ने पाया कि चूहे अपने बेहोश साथियों की मदद करते हैं. चूहे अपने बेहोश साथी का चेहरा चाटते हैं. कई बार वे उनकी जुबान और मुंह को भी खींचते हैं.
ये रिसर्च 21 फरवरी को Science जर्नल में पब्लिश हुई. जो चूहे अपने साथी के साथ ज्यादा वक्त बिताते हैं, वे ज्यादा इंटेंस तरीके से मदद करते हैं. रिसर्चर्स ने नोट किया कि ये व्यवहार बेहोश चूहे की रिकवरी तेज कर देता है. University of Southern California के रिसर्चर वेनजियान सुन ने इसे “इंस्टीक्टिव इमरजेंसी रिस्पॉन्स” बताया. सुन ने कहा, “ये पहला डॉक्युमेंटेड एविडेंस है कि अनट्रेंड चूहे अपने साथियों को बचाने की कोशिश करते हैं.” दूसरे जानवरों में भी केयरिंग बिहेवियर देखा गया है. डॉल्फिन, हाथी और प्राइमेट्स अपने घायल साथियों की मदद करते हैं. लेकिन चूहों में टंग-बाइटिंग और टंग-पुलिंग जैसा व्यवहार पहली बार देखा गया है. बेहोश साथी के साथ ज्यादा इंटरेक्शन रिसर्च में देखा गया कि चूहे जागे हुए साथियों के मुकाबले बेहोश चूहों के साथ ज्यादा वक्त बिताते हैं. चूहों ने 13 मिनट की टेस्टिंग में औसतन 47% समय अपने बेहोश साथी के साथ बिताया. शुरुआत में वे हल्के से चाटते थे, फिर धीरे-धीरे टंग-पुलिंग और बाइटिंग जैसी इंटेंस एक्टिविटी करने लगे. चूहों को अपने बेहोश साथी की पहचान करने के लिए विजुअल क्यूज़ की जरूरत नहीं थी. अंधेरे में भी उन्होंने फर्स्ट-एड बिहेवियर दिखाया. जिन चूहों को ज्यादा इंटेंस ग्रूमिंग मिली, वे तेजी से होश में आ गए. जैसे ही साथी चूहा होश में आया, फर्स्ट-एड देने वाला चूहा रुक गया. सुन के मुताबिक, “ऐसा लगता है कि चूहा अपने साथी की बेहोशी पहचान लेता है. उसकी अनरिस्पॉन्सिवनेस इस बिहेवियर को ट्रिगर करती है, और होश में आते ही यह रुक जाता है.” ऑक्सीटोसिन का कनेक्शन एक दूसरी स्टडी में, UCLA के रिसर्चर्स ने इस बिहेवियर के पीछे न्यूरोलॉजिकल कारणों को समझा. उन्होंने पाया कि चूहों में यह व्यवहार ऑक्सीटोसिन हार्मोन से जुड़ा है. यह हार्मोन सोशल बॉन्डिंग, ट्रस्ट और अफेक्शन में अहम रोल निभाता है. जब साइंटिस्ट्स ने ऑक्सीटोसिन न्यूरॉन्स को इनएक्टिव किया या इसके रिसेप्टर्स को ब्लॉक किया, तो चूहों का फर्स्ट-एड बिहेवियर कमजोर पड़ गया. सुन ने कहा, “ये खोज ऑक्सीटोसिन के ‘लव हार्मोन’ के रूप में जाने जाने वाले रोल के अनुरूप है.” रिसर्चर्स अब यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि दिमाग में कौन-से सर्किट इस बिहेवियर को कंट्रोल करते हैं.
चूहों में केयरिंग बिहेवियर Rat Behavior Study चूहों का व्यवहार अध्ययन Rat First-Aid Behavior चूहों का फर्स्ट-एड बिहेवियर Oxytocin In Rats चूहों में ऑक्सीटोसिन
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
सुनील ग्रोवर ने प्याज बेचते हुए शेयर की तस्वीरें, फैंस हैरानसुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर प्याज बेचते हुए और गोद में बच्चे को बिठाकर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिससे उनके फैंस हैरान हैं।
और पढो »
प्रोटीन के मामले में नॉनवेज भी फेल है इस दाल के सामने, इन 6 लोगों को जरूर करना चाहिए सेवनMasoor Dal Ke Fayde: क्या आप वेजिटेरियन हैं और प्रोटीन की पूर्ति के लिए ऑप्शन खोज रहे हैं, तो आप मसूर की दाल को डाइट में शामिल कर सकते हैं.
और पढो »
संतान के रूप में आते हैं पूर्वजन्म के संबंधी ! अपना हिसाब करते हैं चुकताPast Life Relationships: संतान के रूप में आते हैं पूर्वजन्म के संबंधी ! अपना हिसाब करते हैं चुकता, जानें हैरान करने वाली बातें
और पढो »
कुल्लू में बारिश से भयंकर तबाही, मलबे में दबी गाड़ियां; लैंडस्लाइड से हाइवे हुए बंद, देखें VIDEOKullu Viral Videos: कुल्लू में तबाही की हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं. जबरदस्त बारिश Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »
इस नामी स्कूल में पढ़ती हैं रोहित शर्मा की बेटी, इतनी फीस देते हैं हिटमैनइस नामी स्कूल में पढ़ती हैं रोहित शर्मा की बेटी, इतनी फीस देते हैं हिटमैन
और पढो »
Thailand Women Arrest: Lucknow से 10 विदेशी महिलाएं गिरफ़्तार | Breaking NewsThailand Women Arrest: लखनऊ में एक अपार्टमेंट में अवैध तरीक़े से रहने वाली 10 विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। ये सभी महिलाएं थाइलैंड की रहने वाली हैं...
और पढो »




