चेसिस और इंजन नंबर डिलीट, रजिस्ट्रेशन नकली... शुभेंदु के PA के कातिलों ने कर रखी थी लंबी प्लानिंग

Chandranath Rath News

चेसिस और इंजन नंबर डिलीट, रजिस्ट्रेशन नकली... शुभेंदु के PA के कातिलों ने कर रखी थी लंबी प्लानिंग
Chandranath Rath MurderSuvendu Adhikari Pa Chandranath RathChandranath Rath Killing News

पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या की साजिश की परतें खुल रही है तो सन्न कर देने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. हत्यारों ने कार पर नकली नंबर प्लेट लगाया था, यही नहीं उन्होंने इंजन और चेसिस नंबर को डिलीट कर पुलिस के लिए सारे सुराग खत्म कर दिए हैं.

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया है. जिस कार से चंद्रनाथ रथ की कार को ओवरटेक कर उनका रास्ता रोका गया है उस कार पर मिला नंबर प्लेट नकली था.

हत्यारों की तैयारी कितनी बारीक और पूर्व नियोजित थी यह इस बात से बात चलता है कि उन्होंने कार का चेसिस नंबर और इंजन नंबर को मिटा था. ताकि घटना के बाद दूर दूर तक इन हत्यारों का कोई सबूत न मिल सके. और पढ़ेंकेस की जांच कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा है कि, "हालात से जुड़े सबूतों को देखते हुए ऐसा लगता है कि यह हत्या पहले से ही प्लान की गई थी.

जांचकर्ता घटनास्थल और आस-पास के इलाकों से CCTV फुटेज की जांच कर रहे हैं, जबकि हमलावरों का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं. "पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या चंद्रनाथ रथ की हत्या में सुपारी किलर शामिल थे. चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात उत्तरी 24 परगना जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह एक फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और नमूने एकत्र किए; उन्होंने यह भी कहा कि वहां आपराधिक जांच विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे. दोहरिया जंक्शन पर रोकी गई चंद्रनाथ रथ की कार Advertisement पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक रात करीब 10.30 बजे डोलतला और मध्यमग्राम चौमाथा के बीच दोहरिया के पास, मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने रथ की कार को रोका और गोलीबारी करने के बाद वहां से फरार हो गए.

लेकिन इससे पहले भी उनकी कार को रोकने की कोशिश की गई. अधिकारी ने कहा, "विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है. हम कई सुरागों पर काम कर रहे हैं. "उन्होंने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों से पता चलता है कि हमलावरों ने एक सुनियोजित तरीके से रथ के कार को रोका और फिर बेहद करीब से कई राउंड गोलियां चलाईं.

जांचकर्ताओं को शक है कि रथ को ले जा रही गाड़ी को सबसे पहले दोहरिया जंक्शन के पास एक छोटी चौपहिया गाड़ी ने रोका जिसके बाद मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों में से एक ने मृतक की कार पर गोली चला दी. DGP सिद्ध नाथ गुप्ता ने मौके पर मौजूद पत्रकारों को बताया, "एक संदिग्ध गाड़ी जिसने कथित तौर पर रथ की कार का रास्ता रोका था उसे ज़ब्त कर लिया गया है.

हालांकि उस पर लगी नंबर प्लेट नकली पाई गई है. "इस अपराध के बारे में बात करते हुए एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि CCTV फुटेज में वह छोटी कार मध्यमग्राम की ओर जाते हुए दिखाई दी है. Advertisement नंबर प्लेट फर्जी, चेसिस नंबर और इंजन नंबर डिलीटउन्होंने कहा, "छोटी कार का चेसिस नंबर और इंजन नंबर मिटा दिया गया है. इससे पता चलता है कि उन्होंने पहले से ही हत्या की योजना बना ली थी.

इस छोटी गाड़ी का नंबर सिलीगुड़ी में रहने वाले एक व्यक्ति का है, जो एक चाय बागान में कर्मचारी है. " इसी कार के नंबर का इस्तेमाल हत्यारों ने अपनी कार में किया. इस कार का नंबर WB74AK 2270 है. सिलीगुड़ी के इस कार मालिक ने कहा कि रात को 12 बजे से पहले उन्हें कोलकाता से फोन आया कि आप कहां हैं?

मैंने उन्हें कहा कि मैं सिलीगुड़ी में हूं. इसके बाद स्थानीय पुलिस थाने से अधिकारी आए वे मुझे और मेरी कार को थाने ले गए. मेरे कार के दस्तावेजों की जांच की और इसके बाद मुझे छोड़ दिया. अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि हत्यारों ने रजिस्ट्रेशन नंबर की नकल की और उसका इस्तेमाल इसलिए किया ताकि उनका पता न लगाया जा सके.

उन्होंने बताया कि हमले के दौरान कम से कम छह से दस राउंड गोलियां चलाई गई होंगी. उन्होंने आगे कहा कि हमलावरों ने कथित तौर पर हेलमेट पहना हुआ था और अपनी पहचान छिपाने के लिए बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल किया था. Advertisement DGP ने कहा, "हमने घटनास्थल से खाली कारतूस और जिंदा गोलियां बरामद की हैं. इस समय हमले के पीछे का मकसद साफ नहीं है.

"Glock 47X पिस्तौल कहां से आयापुलिस को शक है कि हमले के दौरान अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया था. उन्होंने बताया कि शुरुआती फोरेंसिक जानकारी के अनुसार हमलावरों ने Glock 47X पिस्तौल का इस्तेमाल किया हो सकता है. "इस तरह के हथियार का इस्तेमाल आम तौर पर साधारण अपराधी नहीं करते. हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या इसमें पेशेवर शूटर शामिल थे.

" पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर पीटीआई को कहा. DGP सिद्ध नाथ गुप्ता और सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह रात को घटनास्थल पर पहुंचे. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि 42 साल के रथ कोलकाता से मध्यमग्राम स्थित अपने आवास लौट रहे थे तभी यह घटना हुई.

उन्होंने बताया कि रथ की गाड़ी बुद्धदेव बेरा चला रहे थे, जिन्हें भी गोली लगी है और उनका कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. परिवार की इच्छा सबसे अहमइस बीच बीजेपी नेताओं ने कहा कि गुरुवार को पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद उनका परिवार ही अंतिम संस्कार के बारे में फ़ैसला करेगा.

Advertisement पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरुवार सुबह बारासात सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की भारी तैनाती के बीच पोस्टमार्टम शुरू हुआ. उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा. जब पीटीआई ने BJP के एक वरिष्ठ नेता से रथ के अंतिम संस्कार के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "इस समय परिवार की इच्छा सबसे ज़्यादा मायने रखती है.

अंतिम संस्कार के बारे में फ़ैसले परिवार से सलाह-मशविरा करने के बाद ही लिए जाएंगे. "बुधवार रात गोलीबारी की घटना के बाद रथ को जिस अस्पताल में ले जाया गया था उसके बाहर BJP कार्यकर्ता जमा हो गए और उन्होंने हत्या में शामिल लोगों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है. एक BJP कार्यकर्ता ने कहा, "हम दोषियों के लिए कड़ी से कड़ी सज़ा चाहते हैं। किसी भी राज्य में इस तरह के हमले निंदनीय हैं.

"एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी भी तरह के तनाव को रोकने के लिए अस्पताल और रथ के घर के आस-पास पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है. दुखियारी मां ने गजब की ममता दिखाईइस घटना के बीच चंद्रनाथ रथ की मां ने ममता का एक अद्भुत उदाहरण पेश किया है. Advertisement उन्होंने हत्यारों के लिए मौत की सजा नहीं बल्कि आजीवन कारावास की मांग की है.

उनकी मां ने कहा, "एक माX होने के नाते, मैं किसी के लिए भी मौत की सज़ा नहीं मांग सकती. लेकिन मैं दोषियों के लिए उम्रकैद की सज़ा की मांग ज़रूर करूंगी,"इस दुखी मां ने दावा किया कि यह हत्या "भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार का बदला" थी.

उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान TMC नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि जहां एक तरफ अधिकारी शांतिपूर्ण मतदान की अपील कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ TMC खुलेआम यह ऐलान कर रही थी कि 4 मई के नतीजों के बाद दिल्ली का कोई भी नेता BJP कार्यकर्ताओं को नहीं बचा पाएगा. उन्होंने इस बात को सच साबित कर दिया. उन्होंने बताया कि उनके बेटे को नंदीग्राम और भवानीपुर चुनावों के लिए एक खास ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Chandranath Rath Murder Suvendu Adhikari Pa Chandranath Rath Chandranath Rath Killing News West Bengal West Bengal News Hindi News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या से मचा हड़कंप, बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह से पहले बवालशुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या से मचा हड़कंप, बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह से पहले बवालपश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आई है. चुनाव नतीजों के बाद जहां बीजेपी बंपर जीत हासिल की है वहीं दूसरी तरफ बंगाल में हिंसा का दौर शुरू हो गया है. इस बीच बीजेपी के कद्दावर नेता और सीएम पद के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या कर दी गई है.
Read more »

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या, बंगाल चुनाव की जीत में कंधे से कंधा मिलाकर चले थे साथबीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या, बंगाल चुनाव की जीत में कंधे से कंधा मिलाकर चले थे साथपश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनका नाम चंद्रनाथ बताया गया है। यह घटना मध्यमग्राम के दोहरिया में हुई। हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। उस समय चंद्रनाथ रथ एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार...
Read more »

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, गाड़ी घेरकर की अंधाधुंध फायरिंगबंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, गाड़ी घेरकर की अंधाधुंध फायरिंगपश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा जारी है। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्र नाथ रथ की मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
Read more »

राजनीति की लाइमलाइट से दूर, वायुसेना के पूर्व सैनिक... कौन थे सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ?राजनीति की लाइमलाइट से दूर, वायुसेना के पूर्व सैनिक... कौन थे सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ?पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूर्व वायुसेना सैनिक रथ, अधिकारी के भरोसेमंद सहयोगी थे और पर्दे के पीछे रहकर महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्य संभालते थे।
Read more »

ओवरटेक कर कार रोकी, 10 राउंड फायरिंग, बॉडी में 5 गोलियां... शुभेंदु के PA की हत्या में क्या खुलासे हुए?ओवरटेक कर कार रोकी, 10 राउंड फायरिंग, बॉडी में 5 गोलियां... शुभेंदु के PA की हत्या में क्या खुलासे हुए?बंगाल चुनाव नतीजे आने के बाद सूबे में लगातार जारी हिंसा है. इस बीच, शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
Read more »

Suvendu Adhikari PA shot dead: एयरफोर्स ऑफिसर रह चुके थे चंद्रनाथ, 2019 में थामा था शुभेंदु अधिकारी का हाथSuvendu Adhikari PA shot dead: एयरफोर्स ऑफिसर रह चुके थे चंद्रनाथ, 2019 में थामा था शुभेंदु अधिकारी का हाथपश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर सुर्खियों में आए चंद्रनाथ रथ का नाम 2021 विधानसभा चुनाव के दौरान चर्चा में आया था. सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी माने जाने वाले रथ ने भवानीपुर स्ट्रॉन्गरूम विवाद के समय बीजेपी समर्थकों का नेतृत्व किया था. पूर्व वायुसेना अधिकारी रहे रथ की राजनीतिक सक्रियता अब फिर चर्चा का विषय बन गई है.
Read more »



Render Time: 2026-05-16 14:05:01