aus vs afg in champions trophy today live on dainik bhaskar
जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कियाICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दसवां मैच आज ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। मुकाबला लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के दो-दो मैच हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने एक जीता और दूसरा मैच पानी में धुल गया। वहीं अफगानिस्तान को एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार आमने-सामने होंगे। दोनों के बीच ओवरऑल 4 वनडे खेले गए। सभी मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते। हालांकि, डार्क हॉर्स के टैग के साथ उतरी अफगान टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता। टीम ने अपने पिछले ही मैच में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। यह मैच जीतने वाली टीम ग्रुप-बी से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी। अफगानिस्तान टीम हारी तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, वहीं कंगारू टीम हारी तो उन्हें साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। मैच डिटेल्स, दसवां मैच AUS vs AFG तारीख: 28 फरवरी स्टेडियम: गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम, लाहौर टाइम: टॉस- 2:00 PM, मैच स्टार्ट- 2:30 PMआखरी बार ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान 2023 के ODI वर्ल्ड कप में भिड़े थे। इस मैच में 292 रन के टारगेट के सामने अफगानिस्तान ने कंगारुओं के 92 रन पर 7 विकेट गिरा दिए थे। फिर ग्लेन मैक्सवेल के दोहरे शतक के दम पर टीम ने 46.
5 ओवर में 3 विकेट से जीत दर्ज कर ली थी। ऑलराउंडर मैक्सवेल ने मुकाबले में 128 बॉल पर नाबाद 201 रन की पारी खेली थी। वे वनडे में रन चेज करते हुए दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। इसी मैच में मैक्सवेल ने पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमान के 193 रन का रिकॉर्ड तोड़ा था। मैच 7 नवंबर 2023 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था। मैच में अफगानी ओपनर इब्राहिम जादरान ने भी 129 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली थी। ग्लेन मैक्सवेल की यह फोटो 7 नवंबर 2023 की है, जब ODI वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का मुकाबला हुआ था।ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की आपसी भिड़ंत के सभी मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के नाम रहे हैं। टीम ने 4 में से सभी में जीत दर्ज की। हालांकि, दोनों की टी-20 वर्ल्ड कप में पिछली भिड़ंत को अफगानिस्तान ने अपना नाम किया था। इब्राहिम टूर्नामेंट के दूसरे टॉप स्कोरर इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड 177 रन बनाकर अफगानी टीम को जीत दिलाने वाले इब्राहिम जादरान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 2 मैच में 194 रन बनाए हैं। उनसे आगे इंग्लिश ओपनर बेन डकेट हैं, जिनके 203 रन हैं। अजमतुल्लाह ओमरजई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के टॉप विकेट टेकर हैं। ओमरजई ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बॉलिंग की। उन्होंने मैच में 58 रन देकर 5 विकेट लिए थे।जोश इंग्लिस ने पहले मैच में शानदार शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई थी। इंग्लैंड टीम से मिले 352 रन के रिकॉर्ड टारगेट को चेज करते हुए इंग्लिस ने 120 रन बनाए थे। उनके अलावा टीम में स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड जैसे बल्लेबाज भी हैं। बॉलिंग डिपार्टमेंट में कंगारुओं के लिए टूर्नामेंट में बेन ड्वारशस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं। टीम का साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।गद्दाफी स्टेडियम की पिच बैटिंग-फ्रेंडली होती है और यही वजह है कि यहां हाई स्कोरिंग मैच खेले गए हैं। स्टेडियम में अब तक 71 वनडे हुए। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 36 और पहले बॉलिंग करने वाली टीम ने 33 मैच जीते। वहीं, एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका। जबकि एक मैच टाई भी हुआ है। यहां का हाईएस्ट स्कोर 375/3 है, जो पाकिस्तान ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था। गद्दाफी स्टेडियम का हाईएस्ट रन चेज 356/5 है, जो ऑस्ट्रेलिया ने इसी टूर्नामेंट में इंग्लैंड के खिलाफ किया था।शुक्रवार को लाहौर में भी बारिश के 71% चांस हैं। इस दिन यहां पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और मौसम भी ठंडा रहेगा। तापमान के 11 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, हवा 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस , ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशस, नाथन एलिस, स्पेंसर जॉनसन और एडम जम्पा।इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नईब, राशिद खान, नूर अहमद और फजल-हक फारूकी।गिल भी शामिल नहीं हुए; 2 मार्च को भारत का न्यूजीलैंड से मुकाबलादम घुटने लगता तो ही छोड़ता; स्वीटी बूरा की हिसार SP ऑफिस की फोटो सामने आईइब्राहिम अफगानिस्तान और चैंपियंस ट्रॉफी के हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोरर:हरियाणा में बदला मौसम, 4 जिलों में बूंदाबांदीटोंक में फिर बदला मौसम, आसमान में छाए बादलबिलासपुर में दिन का तापमान सामान्य से कममार्च के पहले सप्ताह बारिश के आसार, फिर गर्मीथानेश्वरस्थान मंदिर में सुबह 5 बजे से जलाभिषेक शुरू
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
क्रिस गेल ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनलिस्ट की भविष्यवाणी कीक्रिस गेल ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की भविष्यवाणी की। उन्होंने पाकिस्तान को छोड़कर अन्य टीमों को शामिल किया है।
और पढो »
चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड Vs अफगानिस्तान मुकाबले की फैंटेसी-11: डकेट इस साल इंग्लैंड के टॉप स्कोरर, पिछल...चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आठवां मुकाबला आज इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। इस मैच की फैंटेसी-11...
और पढो »
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : लाहौर में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को आठ रन से हरायाचैंपियंस ट्रॉफी 2025 : लाहौर में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को आठ रन से हराया
और पढो »
AFG vs ENG: 'जब मैं टीम के साथ था...', अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत के बाद अजय जडेजा का बयान वायरलAjay Jadeja on Afghanistan Team Win vs England: अफगानिस्तान ने शानदार परफॉर्मेंस करते हुए इंग्लैंड को 8 रन से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी में सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर दिया.
और पढो »
इन 5 खतरनाक अफगान पठानों से कैसे बचेगा ऑस्ट्रेलिया, टी20 विश्व कप में इज्जत हुई थी नीलामचैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने-अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होगी। इस मैच को जीतने वाली टीम को सेमीफाइनल में एंट्री मिल जाएगी।
और पढो »
AUS vs AFG: अफगानिस्तान या ऑस्ट्रेलिया, आज जो जीता सीधा सेमीफाइनल में पहुंचेगा! पर मंडरा रहा बड़ा खतराअफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया आज (28 फरवरी) को लाहौर में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगे, जिसमें दोनों टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए होड़ करेंगी.
और पढो »




