छतर सिंह ठाकुर ने युवा कांग्रेस का पदभार ग्रहण किया, सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रतिभा सिंह ने बधाई दी

राजनीति समाचार

छतर सिंह ठाकुर ने युवा कांग्रेस का पदभार ग्रहण किया, सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रतिभा सिंह ने बधाई दी
युवा कांग्रेसछतर सिंह ठाकुरराजीव भवन
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 89 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 53%

युवा कांग्रेस के नए राज्य अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने राजीव भवन शिमला में अपना पदभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बधाई दी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने युवाओं की मजबूती और सरकार की उपलब्धियों को जन तक पहुंचाने के लिए युवा कांग्रेस को प्रेरित किया। प्रतिभा सिंह ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

राज्य ब्यूरो, शिमला। युवा कांग्रेस के नए राज्य अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को अपना पदभार राजीव भवन में ग्रहण किया। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 27 साल पहले मैं युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बना था, उस समय मैं नगर निगम शिमला का पार्षद भी था। उस जगह से आज मुख्यमंत्री तक पहुँचने का सफ़र तय किया। उन्होंने कहा कि बहुत से युवा

कांग्रेस के अध्यक्ष विधायक बने हैं। आज चार मंत्री और 10 से 12 विधायक युवा कांग्रेस की राजनीति से निकलकर आगे बढ़े हैं, जिन्होंने मेरे साथ छात्र राजनीति में काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव की प्रक्रिया को अपनाया, उसी से विक्रमादित्य सिंह और अब छतर सिंह युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सरकारी क्षेत्र में 25 हजार नौकरियां देने जा रही है। 2061 वन मित्रों की भर्ती पूरी हो चुकी है और पुलिस की भर्ती शुरू हो चुकी है। स्वरोजगार के लिए राज्य सरकार स्टार्ट अप के लिए कई योजनाएं ला रही है। उन्होंने कहा कि पुराने कानूनों को बदल रहे हैं और आने वाले समय में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रतिभा सिंह ने भारतीयों को हथकड़ी लगाकर डिपोर्ट करने की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए जुटें। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने में अपना योगदान दें और दिन रात काम करें। युवा कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 में महत्वपूर्ण कार्य किया और कांग्रेस की सरकार बनाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। इसी लगन के साथ कार्य करें ताकि कांग्रेस सरकार वर्ष 2027 में एक बार फिर सत्ता में आ सके। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु ने कहा कि युवा कांग्रेस का चुनाव एक मंच प्रदान करता है लेकिन अब संगठन का काम और सरकार की नीतियों तक पहुंचाना अब आपकी जिम्मेदारी है। जो पार्टी का काम करेगा, उसे पार्टी में उतना मान-सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका से भारतीयों को हथकड़ियां बांध कर डिपोर्ट किया गया लेकिन मोदी सरकार ने मीडिया तक को जाने से रोका गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपनी नाकामी छुपा रही है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी चुने हुए हैं, इसलिए उनके कंधों पर बहुत ज्यादा जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री भी युवा कांग्रेस से निकलकर ही यहां तक पहुंचे हैं। वह दिन-रात युवाओं की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

युवा कांग्रेस छतर सिंह ठाकुर राजीव भवन सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रतिभा सिंह सरकार की उपलब्धियां युवाओं की मजबूती

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांगड़ा जिला में शीतकालीन प्रवास परमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांगड़ा जिला में शीतकालीन प्रवास परहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांगड़ा जिले में अपने शीतकालीन प्रवास पर हैं। इस यात्रा के दौरान वे विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और जन समस्याओं को सुनेंगे।
और पढो »

सैफ अली खान ने ऑटो चालक भजन सिंह को दिया गले लगाकर शुक्रियासैफ अली खान ने ऑटो चालक भजन सिंह को दिया गले लगाकर शुक्रियासैफ अली खान के जीवन रक्षक ऑटो चालक भजन सिंह के साथ मुलाकात। सैफ अली खान और उनकी मां शर्मिला टैगोर ने भजन सिंह का आभार व्यक्त किया।
और पढो »

भारती सिंह ने वेट लॉस का किया राज़, जानें कैसेभारती सिंह ने वेट लॉस का किया राज़, जानें कैसेमशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने वेट लॉस का राज़ खोला, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। जानें भारती सिंह ने वजन कम करने के लिए क्या किया।
और पढो »

डल्लेवाल के मेडिकल हेल्प लेने के बाद 121 किसानों ने तोड़ा आमरण अनशन, सरकार से बातचीत का स्वागतडल्लेवाल के मेडिकल हेल्प लेने के बाद 121 किसानों ने तोड़ा आमरण अनशन, सरकार से बातचीत का स्वागतपुलिस उपमहानिरीक्षक मनदीप सिंह सिद्धू और पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नानक सिंह की मौजूदगी में 121 किसानों ने जूस पीकर अपना अनशन समाप्त किया.
और पढो »

योगराज सिंह ने विराट-रोहित को टीम में बनाए रखने का समर्थन कियायोगराज सिंह ने विराट-रोहित को टीम में बनाए रखने का समर्थन कियायोगराज सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं के फैसले का समर्थन किया है, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम में शामिल किया गया है।
और पढो »

कांग्रेस का नया मुख्यालय 'इंदिरा भवन' का नाम बदलने की मांगकांग्रेस का नया मुख्यालय 'इंदिरा भवन' का नाम बदलने की मांगकांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने दिल्ली में पार्टी के नए मुख्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान ही 'इंदिरा भवन' से 'सरदार मनमोहन सिंह भवन' करने की मांग शुरू हो गई है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 15:28:32