बालोद सबसे गर्म जिला रहा, तापमान 35.6 डिग्री तक पहुंच गया। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री तक गिरावट आएगी।
छत्तीसगढ़ में लगातार दिन और रात का तापमान बढ़ रहा है। फरवरी के शुरुआत में ही कई जिलों में पारा 35 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन न्यूनतम तापमान 1-3 डिग्री तक गिर सकता है। बालोद बुधवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 35.
6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे ठंडा बलरामपुर रहा। यहां रात का पारा 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में दिन-रात का पारा औसत से 5 डिग्री ज्यादा है। माना इलाके में दिन का पारा 35 डिग्री और रात का पारा 20 डिग्री के करीब है। यह भी औसत तापमान से अधिक है।बिलासपुर में दिन और रात का पारा सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। बुधवार की सुबह से ही गर्मी का एहसास होने लगा। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का पारा भी 20.4 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक है।छत्तीसगढ़ में उत्तर से आने वाली हवाओं का आना लगभग बंद हो गया है। इस वजह से ठंड पूरी तरह से गायब है, सरगुजा संभाग के जिलों में भी रात का तापमान सामान्य से अधिक है। अंबिकापुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 32. डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 13.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों में सरगुजा संभाग में 1 से 3 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी
मौसम तापमान गर्मी बालोद छत्तीसगढ़
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
छत्तीसगढ़ में ठंड का वापसी, तापमान में गिरावटछत्तीसगढ़ में दो दिनों बाद फिर से ठंड का प्रकोप आने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की उम्मीद है।
और पढो »
छत्तीसगढ़ में गिरेगा पारा, रात के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावटछत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप जारी है, लेकिन कल से रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
और पढो »
उत्तर प्रदेश में मौसम में परिवर्तन, कोहरा छाएगाउत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया है। आने वाले दिनों में कोहरा छाएगा और न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है।
और पढो »
गर्मी की दस्तक! 33 डिग्री तक उछला झारखंड का तापमान, जानें अगले 5 दिन का हालझारखंड में गर्मी की तपिश बढ़ गई है और तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया है। अगले 5 दिनों में भी गर्मी बढ़ने की संभावना है।
और पढो »
सागर में मौसम का भयानक बदलाव, धूप की तपिश से लोग परेशानसागर जिले में मौसम के अचानक बदलाव से लोग परेशान हैं। दिन में तेज धूप से तापमान में वृद्धि हो गई है, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है।
और पढो »
पंजाब में धुंध और शीत लहर, मौसम विभाग जारी करता अलर्टपंजाब में शीत लहर और घनी धुंध से जानकारियां, तापमान में गिरावट, मौसम विभाग का अलर्ट
और पढो »