गरियाबंद में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए हैं। इसमें एक करोड़ का इनाम चलपति सहित तीन बड़े नक्सली शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में कुल 16 नक्सली मारे गए हैं। इस मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली चलपति भी मारा गया। आईजी अमरीश मिश्रा ने एनडीटीवी को बताया कि, मौके पर 16 शव बरामद किए गए जिनमें से 11 की पहचान हुई है। सीसीएम चलपति के अलावा एससीएम जयराम उर्फ गुड्डू और तीसरा सबसे खतरनाक नक्सली सत्यम गावड़े भी मारा गया है। आईजी अमरीश मिश्रा ने बताया कि, 19 तारीख की शाम को इनपुट मिला था कि, कुल्हाड़ीघाट की पहाड़ी में नक्सलियों के सीनियर कैडर का बड़ा ग्रुप है। पता चला कि
नक्सलियों का ग्रुप एक बड़ी बैठक करने जा रहा है। बैठक में ओडिशा और छत्तीसगढ़ कैडर के बड़े नक्सलियों के शामिल होने की सूचना थी। इनपुट मिला था कि फंड कलेक्शन पंचायत चुनाव और बस्तर से लेकर सेफ कॉरिडोर बनाने के लिए बैठक बुलाई गई है। उन्होंने बताया कि, यह आपरेशन तीन भाग में किया गया- प्लानिंग, टैक्टिकल स्ट्रेटेजी और मॉनिटरिंग। इनपुट था कि 25 से 30 बड़े नक्सली हैं। पूर्व में सीसीएम चलपति, जयराम उर्फ गुड्डू और सत्यम गावड़े के खिलाफ के कई ऑपेरशन हुए लेकिन सफलता नहीं मिली थी। उन्होंने बताया कि, नक्सली बैठक कर चुके थे या करने जा रहे थे, तभी उन्हें घेर लिया गया। नक्सलियों के दो ड्रोन उड़ रहे थे। वे लोकल ड्रोन से सुरक्षा बलों पर नजर रखे थे। बहुत मुश्किल पहाड़ी के बीच एनकाउंटर हुआ। बहुत भारी फायरिंग हुई। डेढ़ से दो दिन के आपरेशन के लिए सुरक्षा बल निकले थे, तीन दिन तक एनकाउंटर चला। सुरक्षा बल के जवान भूखे-प्यासे लड़ते रहे। उनके हौसले बुलंद थे, उस पर कामयाबी मिली। मिश्रा ने बताया कि, मौके पर 16 शव बरामद किए गए जिनमें से 11 की पहचान हुई है। सीसीएम चलपति के अलावा एससीएम जयराम उर्फ गुड्डू और तीसरा सबसे खतरनाक नक्सली सत्यम गावड़े भी मारा गया है। सत्यम गावड़े कोयलीबेड़ा का रहने वाला था। वह कई सालों से कोयलीबेड़ा का टॉप लेवल का कमांडर था। सत्यम सारे ऑपरेशन कोऑर्डिनेट करता था। उन्होंने बताया कि, चलपति सन 1991 से सक्रिय था। वह आंध्र प्रदेश में एक एमएलए की हत्या का दोषी था। चलपति माओवादियों का स्ट्रेटेजी प्लानर था। वह फंड कलेक्शन अर्बन नक्सलिज्म को बढ़ाने का काम करता था। जयराम उर्फ गुड्डू लोगों को मोबिलाइज करने में माहिर था। सत्यम पर 25 अपराध दर्ज थे। आईजी ने कहा कि, तीन बड़े नक्सलियों के मारे जाने से बहुत बड़ा प्रभाव पड़ेगा। सभी मारे गए माओवादियों पर 5 करोड़ से ज्यादा का इनाम था। उन्होंने कहा कि, मार्च 26 तक माओवाद खत्म हो जाएगा। माओवाद के खत्म होने के बाद बस्तर की सुनहरी तस्वीर निखरेगी
नक्सलियों मुठभेड़ छत्तीसगढ़ गरियाबंद एनकाउंटर सुरक्षा बल माओवाद चलपति जयराम उर्फ गुड्डू सत्यम गावड़े बस्तर
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
एक करोड़ के इनाम वाले नक्सली को मार गिराया गया, छत्तीसगढ़ में 16 नक्सलियों की मौतछत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये के इनाम पर चलने वाले नक्सली को मार गिराया गया।
और पढो »
तेलंगाना नक्सली कमांडर दामोदर उर्फ चोखा राव मुठभेड़ में मारा गया।बीजापुर जिले के पुजारी कांकेर जंगलों में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच हुई एक गंभीर मुठभेड़ में तेलंगाना स्टेट कमेटी का प्रमुख दामोदर उर्फ चोखा राव सहित कई नक्सली मारे गए।
और पढो »
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गएगरियाबंद, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए, जिनमें एक करोड़ का इनामी नक्सली चलपति भी शामिल है। मुठभेड़ में एससीएम जयराम उर्फ गुड्डू और सत्यम गावड़े भी मारे गए।
और पढो »
छत्तीसगढ़ में बस्तर में नक्सलियों से मुठभेड़, चार नक्सली मारे गएचार नक्सलियों को मार गिराया गया, एक जवान शहीद.
और पढो »
छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, तीन नक्सली ढेरछत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन नक्सली मारे गए। सर्च ऑपरेशन जारी है।
और पढो »
छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, दो घायलछत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है और दो अन्य घायल हुए हैं।
और पढो »