2024 बस्तर सहित देश के नक्सल इतिहास में अब तक का सर्वाधिक सफल वर्ष सिद्ध हुआ है। इस वर्ष बस्तर में अब तक 237 नक्सलियों को ढेर किया जा चुका है।
जेएनएन, जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वर्ष 2026 तक प्रदेश से नक्सलियों का सफाया करने का जो लक्ष्य तय किया था, उस पर छत्तीसगढ़ की सरकार खरी उतरती दिखाई दे रही है। वर्ष 2024 बस्तर सहित देश के नक्सल इतिहास में अब तक का सर्वाधिक सफल वर्ष सिद्ध हुआ है। इस वर्ष बस्तर में अब तक 237 नक्सलियों को ढेर किया जा चुका है, जिनमें से 217 के शव पुलिस को मिले हैं। अन्य 20 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि नक्सली स्वयं कर चुके हैं। इस अवधि में 925 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है तो 792 नक्सली अपने
हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौट आए हैं। जानिए कितने नक्सली एक साल में ढेर इन मुठभेड़ में पुलिस को नक्सलियों के 284 हथियार पुलिस को मिले हैं, जिसमें इंसास, एके-47 राइफल समेत कई बड़े हथियार हैं। इनमें से कई हथियार नक्सलियों ने पुलिस से लूटे थे। इस वर्ष सुरक्षा बल ने सीधे नक्सलियों को निशाना बनाकर अभियान चलाया। बीते चार दशक में एक वर्ष के भीतर सर्वाधिक 124 बार पुलिस व नक्सलियों के बीच आमना-सामना हुआ। इन मुठभेड़ों में नौ करोड़ 24 लाख रुपये के इनामी शीर्ष नक्सलियों को ढेर किया गया है। इनमें 25 लाख रुपये के इनामी शीर्ष नक्सली रणधीर, नीति, रुपेश उर्फ कोलू जोगन्ना शामिल थे। वहीं, डिविजनल कमेटी स्तर के नक्सली विनोद, नागेश, संगीता, लक्ष्मी, जोगा सहित 56 बड़े नक्सली नेता व 80 से अधिक मिलिट्री फार्मेशन के नक्सलियों का भी खात्मा कर दिया गया। 28 नए कैंप सीधे नक्सलियों के गढ़ में प्रदेश में इस वर्ष 28 नवीन सुरक्षा कैंप सीधे नक्सलियों के गढ़ में खोले गए हैं। विगत माहभर में ही लगभग दस नए कैंप नक्सलियों के आधार क्षेत्र तेलंगाना राज्य सीमा से सटे दक्षिण व पश्चिम बस्तर क्षेत्र में खोले गए हैं। इसी तरह अबूझमाड़ में भी सुरक्षा कैंपों की दीवार खड़ी कर दी गई है। आईजीपी सुंदरराज पी. ने कहा कि इस वर्ष मिली सफलता के बाद जवानों का हौसला बढ़ा हुआ है। बस्तर में नक्सलियों के लिए कोई रास्ता नहीं बच गया है। नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है
नक्सलवाद छत्तीसगढ़ बस्तर सुरक्षा अमित शाह
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
सपा का 2024: स्वर्णिम क्षण और चुनौतियाँसमाजवादी पार्टी का 2024 वर्ष देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ रहा है। लोकसभा चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली, लेकिन उपचुनावों में कुछ झटके भी लग गए।
और पढो »
सरेंडर करने वाले नक्सलियों को 10 हजार रुपए की राशि और जमीन-मकानछत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सलियों को सरेंडर करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए नई एंटी नक्सल नीति में बदलाव किया है.
और पढो »
सुकमा में नक्सलियों ने जवानों के कैंप पर फायरिंग की, दो जवान घायलनक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जवानों के कैंप पर फायरिंग की है.
और पढो »
नक्सलियों का हमला, सीआरपीएफ के दो जवान घायलछत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने सीआरपीएफ के कैंप पर हमला कर दिया।
और पढो »
Odisha: ओडिशा में नक्सलियों का लगभग सफाया, बीएसएफ का दावा- अब सिर्फ 60-70 ही सक्रियकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कई मौकों पर मार्च 2026 तक नक्सलवाद के सफाये की प्रतिबद्धता जताते रहे हैं। इस बीच, ओडिशा में प्रतिबंधित माओवादी संगठनों की गतिविधियां बेहद सीमित हो जाने की जानकारी
और पढो »
योगी सरकार ने प्रस्तुत किया द्वितीय अनुपूरक बजटउत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 17,865.72 करोड़ रुपए के अपने द्वितीय अनुपूरक बजट को विधानसभा में प्रस्तुत किया। यह बजट मूल बजट का 2.42 प्रतिशत है।
और पढो »