बलरामपुर और पेंड्रा में भारी बारिश से मौसम में परिवर्तन, ठंड बढ़ने की संभावना, धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था।
बलरामपुर और पेंड्रा में शनिवार शाम को जोरदार बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बौछारों से मौसम ठंड ा हो गया। सोमवार से छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा। अगले 2 दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। शीतलहर भी चलने की संभावना है। आज से मौसम ड्राई होने लगेगा। बलरामपुर सबसे ठंड ा रहा। यहां रात का तापमान 12.
6 डिग्री रहा। इसी बीच धान खरीदी केंद्रों में धान को बचाने की जद्दोजहद देखने को मिली। धान खरीदी केन्द्रों में लाखों का धान बारिश में भीगने लगा। रख रखाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। खरीदी प्रभारी भी नदारद रहे। बलरामपुर में धान खरीदी केंद्रों में धान को बचाने की जद्दोजहद देखने को मिली। बारिश से करोड़ों का धान भीगता नजर आया। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण समुद्र प्रदेश के सभी संभागों में कहीं-कहीं पर बारिश की स्थिति बनी रही। शनिवार को पेंड्रा रोड में करीब 10 मिमी पानी गिरा, जबकि बलरामपर में जोरदार बारिश हुई। वहीं अंबिकापुर और आसपास भी कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हुई। राजधानी रायपुर में भी नमी बढ़ने के बाद शाम अचानक बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के साथ बारिश की बौछारों से वातावरण ठंडा हो गया। माना एयरपोर्ट और आउटर में कई स्थानों पर बौछारें पड़ीं। ज्यादातर जगहों पर वातावरण में नमी 80 से 95 फीसदी के आसपास रही। मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर में हल्के बादल छाए रहेंगे। दिन का तापमान 31 और रात में पारा 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। रायपुर में सोमवार से मौसम पूरी तरह साफ होगा, फिर रात के तापमान में गिरावट शुरू होगी। इसके साथ ही ठंड बढ़ेगी। नमी के कारण रात का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ रहा, इसलिए रायपुर में पिछले करीब सप्ताहभर से ठंड गायब जैसी है। रायपुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 6 डिग्री अधिक था।
मौसम बारिश ठंड बलरामपुर पेंड्रा धान अव्यवस्था
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है, दिल्ली में कोहरा और हल्की बारिश की संभावना।
और पढो »
UP में बारिश के बाद कोहरा और तापमान में गिरावटउत्तर भारत में जारी ठंड के बीच यूपी के 40 जिलों में बारिश अलर्ट जारी, पश्चिमी यूपी में बारिश हुई, रविवार से कोहरा और तापमान में गिरावट की संभावना।
और पढो »
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, पहाड़ों में भारी बारिश का अलर्टपश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड और पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
और पढो »
छत्तीसगढ़ में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, फिर कड़ाके की ठंडछत्तीसगढ़ में नए साल से पहले कई जिलों में 27 और 28 दिसंबर को ओला और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के बाद फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा।
और पढो »
हरियाणा में ठंड और बारिश ने बढ़ाई सर्दीहरियाणा में ठंड और बारिश ने सर्दी और बढ़ा दी है। कई जिलों में शिमला और मनाली जैसी ठंडी हवाओं के साथ बारिश हुई है
और पढो »
नोएडा में अचानक बारिश, ठंड बढ़, बिजली आपूर्ति प्रभावितनोएडा में शुक्रवार को अचानक बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट आई और ठंड बढ़ गई। बारिश से जलभराव और बिजली आपूर्ति बाधित हुई।
और पढो »