बीजापुर, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर आईईडी ब्लास्ट कर 9 जवानों को शहीद कर दिया। कई जवान घायल भी हुए हैं।
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की तरफ की जा रही कार्रवाई से बौखलाए माओवादियों ने आज एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बीजापुर में जवानों के वाहन पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया जिसमें एक ड्राइवर समेत नौ जवान बलिदान हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी के पुर्जे 15 फीट ऊपर जाकर पेड़ पर लटके नजर आए। आईईडी विस्फोट में लगभग पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया। धमाके में जवानों के शव भी क्षत-विक्षत हो गए। बीजापुर के कुटरू मार्ग में नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर
आईईडी ब्लास्ट किया है। हादसे में नौ जवान बलिदान हो गए हैं। वहीं कई जवान घायल बताए जा रहे हैं। वाहन में कुल कितने जवान सवार थे इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि जवान नक्सल ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे इस दौरान कुटरु मार्ग में नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया है। इस हमले में घायल जवानों को घटनास्थल से निकाला जा रहा है। घटनास्थल पर रेस्क्यू जारी है। पिकअप में डीआरजी के कई जवान सवार थे। बताया जा रहा है कि लगभग 50 किलो का आईईडी विस्फोटक था जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। जवान पंखाजूर में नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद वहां से वापस लौट रहे थे। फोर्स ने पखांजूर ऑपरेशन में रविवार को पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया था। इसके बाद आज जवान वापस लौट रहे थे। इस दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी विस्फोट कर वाहन को उड़ा दिया। मिली जानकारी के मुताबिक आठ जवान गंभीर रूप से घायल हैं। घायल जवानों को विमान से बस्तर लाया जाएगा इसके बाद वहां से रायपुर लाने की तैयारी है। घायल जवानों और बलिदान हुए जवानों की संख्या बढ़ भी सकती है। छह से ज्यादा वाहनों में अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया। दंतेवाड़ा से अतिरिक्त बल रवाना किया गया है
Naxalite Attack Security Forces Chhattisgarh Bhilai Casualties IED Blast
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में दो जवान शहीदनक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भारतीय सेना की एक गाड़ी को हमला कर दिया. इस हमले में दो सैनिक शहीद हो गए और कई घायल हो गए हैं.
और पढो »
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में 9 जवान शहीदबीजापुर जिले के कुटरू क्षेत्र में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर जवानों से भरे वाहन को उड़ा दिया। इस हमले में 9 जवान शहीद हो गए और 2 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना नारायणपुर मुठभेड़ से जवान लौट रहे थे, जब हुआ।
और पढो »
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में 8 जवान शहीदबीजापुर में सुरक्षाबलों पर नक्सलियों का हमला, 8 जवान और एक नागरिक ड्राइवर शहीद
और पढो »
बीजापुर में नक्सली हमले में 9 जवान शहीदछत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की बख्तरबंद गाड़ी को IED ब्लास्ट कर 9 जवानों को शहीद कर दिया है.
और पढो »
बीजापुर में नक्सली हमले में 9 जवान शहीदछत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने भारतीय सेना की बख्तरबंद गाड़ी को IED ब्लास्ट करके हमला किया. इस हमले में 9 जवान शहीद हुए हैं और कई जवान घायल हुए हैं.
और पढो »
Chhattisgarh के Bijapur में नक्सली हमले में 9 जवान शहीदसोमवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने भारतीय सेना की एक बख्तरबंद गाड़ी को IED ब्लास्ट किया। इस हमले में सेना के 9 जवान शहीद हो गए हैं और कई जवान जख्मी हैं।
और पढो »