छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, खासकर सरगुजा संभाग प्रभावित है। हवा की दिशा बदलने के कारण आने वाले 3 दिनों तक तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। मावसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में हल्के बादल और कुछ जगहों पर बारिश के आसार हैं।
छत्तीसगढ़ में 3 दिन कम होगी ठंड, बारिश के भी आसार; रायपुर में रात का तापमान 12°Cछत्तीसगढ़ में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। खासकर सरगुजा संभाग ठंड से ज्यादा प्रभावित है। हालांकि हवा की दिशा बदलने के कारण आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।प्रदेश में सबसे ठंडा जिला बलरामपुर है, जहां रात का तापमान 4.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बीते दिनों के मुकाबले ये 1 डिग्री कम है। जबकि रायपुर में रात का तापमान जो 11 डिग्री था वो बढ़कर 11.
इससे पहले प्रदेश में लगातार शुष्क हवा के आने से उत्तरी हिस्से में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया था। इसके असर से बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई इलाकों में शीतलहर जैसे हालात बने। शुक्रवार को सभी जगह गुरुवार के मुकाबले 1 डिग्री ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया।मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक चक्रवात बना हुआ है। इसके असर से हवा की दिशा बदलने की संभावना है। ऐसे में वातावरण में नमी बढ़ेगी और इस कारण न्यूनतम तापमान में 11 जनवरी को 2 डिग्री सेल्सियस की...
प्रदेश में इस समय मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ में हल्के बादल और कुछ जगहों में बारिश के हालात बन सकते हैं। 11 और 12 जनवरी को कोरिया जिले और उसके आसपास के जिलों में आंशिक रूप से बादल रह सकते हैं।रायपुर में कम हुई ठंड रायपुर में न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड कुछ कम हो गई है। दिन का तापमान भी 1 डिग्री बढ़ा है। गुरुवार को दिन में 28 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था, जो शुक्रवार को बढ़कर 29 डिग्री चला गया। मौसम एक्सपर्ट्स का कहना है कि राजधानी में आज मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की संभावना है।
वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम था। इसी तरह बिलासपुर संभाग में GPM जिला सबसे ठंडा रहा यहां रात का पारा 6.4 डिग्री रहा जो औसत से 4.1 डिग्री कम था।रायगढ़ में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 12.
Weather Forecast Chhattisgarh Temperature Rainfall Cold Wave
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मेरठ में शीतलहर का असर कम नहीं हो रहा हैमेरठ में शीतलहर का असर जारी है। गुरुवार को भी दिन में रात जैसी ठंड का अहसास रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अभी ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।
और पढो »
राजस्थान में बारिश और शीतलहर का असरराजस्थान में तीन दिन तक बारिश का दौर रहेगा और साथ ही ओले भी गिरेंगे। शीतलहर के चलने के दौरान दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है।
और पढो »
दिल्ली का मौसम : क्रिसमस पर ठंड और बारिश की आशंकाउत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। दिल्ली में क्रिसमस के दिन मौसम मुख्यतः साफ रहेगा, लेकिन 27 दिसंबर को बारिश की संभावना है। AQI भी बेहद खराब रहेगा।
और पढो »
चित्तौड़गढ़ में तेज धूप के बावजूद बरकरार ठंडचित्तौड़गढ़ में लगातार दूसरा दिन भी ठंड का प्रकोप बरकरार है। बुधवार सुबह भी कड़ाके की ठंड के साथ शुरू हुई। गलन भी बरकरार है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है।
और पढो »
दिल्ली में घने कोहरे और ठंड से परेशानीदिल्ली में गहरा कोहरा और ठंड से लोग परेशान हैं। अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक लुढ़क गया है। मौसम विभाग ने कोहरे के साथ बारिश की संभावना भी जताई है।
और पढो »
झारखंड में दो दिनों तक बारिश का आसारझारखंड के 21 जिलों में अगले दो दिनों में बारिश के आसार हैं।
और पढो »