छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां 76 लाख रुपये के इनामी 21 सक्रिय नक्सलियों ने सरेंडर किया है. इनमें 14 महिला कैडर भी शामिल हैं. इन नक्सलियों ने तिरंगा और संविधान के साथ हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया.
छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 76 लाख रुपये के 21 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. बस्तर संभाग में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को एक और बड़ी और ऐतिहासिक सफलता मिली है. नक्सलियों ने हाथ में तिरंगा और संविधान लेकर अब मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया है और नक्सलवाद को अलविदा कह दिया है.
और पढ़ेंसुकमा जिला पुलिस और विशेष आसूचना शाखा के संयुक्त प्रयासों से 21 सक्रिय माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है. आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर कुल 76 लाख रुपये का इनाम घोषित था. इनमें 14 महिला कैडर भी शामिल हैं, जो संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सक्रिय थीं.बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री पी. सुंदरराज और सुकमा एसपी श्री किरण चव्हाण के समक्ष इन कैडरों ने AK-47, SLR और INSAS जैसे अत्याधुनिक हथियारों के साथ सरेंडर किया.बड़े चेहरों ने छोड़ा संगठन का साथआत्मसमर्पित कैडरों में दरभा, दक्षिण बस्तर, केकेबीएन और इंद्रावती एरिया कमेटी के प्रमुख सदस्य शामिल हैं. 03 DVCM रैंक के अधिकारी: सोढ़ी महेश , पोडियम राजू और कारम ममता . 05 ACM रैंक के कैडर: इनमें कुंजाम देवे, मड़वी मंजू, रामबत्ती, पोडियम कोसी और लेकाम लिंगे शामिल हैं . 13 पार्टी मेंबर्स: विभिन्न प्लाटून और एरिया कमेटियों में सक्रिय सदस्य. Advertisement यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के सुकमा में 5 लाख के इनामी समेत 4 नक्सलियों ने किया सरेंडर, हथियार डालने वालों में 2 महिला नक्सली भीहथियारों का जखीरा बरामदनक्सलियों ने आत्मसमर्पण के दौरान भारी मात्रा में असलहा और गोला-बारूद भी जमा किया, जिसमें शामिल हैं - AK-47: 03 नग SLR: 02 नग INSAS: 01 नग BGL लॉन्चर: 03 नग अन्य: 05 सिंगल शॉट बंदूकें, जिलेटिन रॉड्स और डेटोनेटर.‘पूना मारगेम’ और विकास का असरपुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुदूर अंचलों में नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना, बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच से नक्सलियों का आधार क्षेत्र सिमट गया है. सुकमा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “पूना मारगेम - पुनर्वास से पुनर्जीवन” अभियान ने नक्सलियों के बीच विश्वास जगाया है, जिससे संगठन में बड़े स्तर पर मोहभंग हो रहा है.बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज ने कहा कि कैडरों का समर्पण इस बात का साफ संकेत है कि नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है. हम बचे हुए सक्रिय सदस्यों से भी अपील करते हैं कि वे हिंसा छोड़ें और शासन की पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर सम्मानजनक जीवन शुरू करें.सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने कहा कि सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव और विकास कार्यों ने माओवादियों के स्वतंत्र विचरण को समाप्त कर दिया है. जिला पुलिस आत्मसमर्पित कैडरों के पुनर्वास और सुरक्षित भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. Advertisement इस अवसर पर डीआईजी सीआरपीएफ आनंद सिंह राजपुरोहित सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. शासन की नीति के अनुसार, सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को तत्काल आर्थिक सहायता और पुनर्वास सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Bastar Maoists Chhattisgarh Naxal News Maoist Cadres Surrender Puna Margem Campaign Sukma Police Success Women Maoist Cadres Bastar Range Police AK-47 Surrender Naxal Rehabilitation Policy Maoism Decline India Chhattisgarh Security Forces Sukma SP Bastar IG Maoist Arms Recovery सुकमा नक्सली सरेंडर बस्तर नक्सलवाद माओवादी आत्मसमर्पण महिला नक्सली पूना मारगेम अभियान छत्तीसगढ़ पुलिस नक्सल पुनर्वास हथियार बरामद माओवादी संगठन बस्तर पुलिस
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
झारखंड नगर निकाय चुनाव: मेयर-अध्यक्ष के 76 और वार्ड पार्षद के 348 नामांकन रद, आज नाम वापसी का दिनझारखंड नगर निकाय चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है। कुल 424 आवेदन रद्द किए गए, जिनमें 76 महापौर/अध्यक्ष और 348 वार्ड पार्षद पद के लिए थे। अब 6,555 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 3,229 महिलाएं शामिल हैं। शुक्रवार शाम 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे, जिसके बाद अंतिम चुनावी तस्वीर साफ...
और पढो »
Success Story: 21 की उम्र में शादी, गोद में बच्चा और हाथ में किताबें, पिता के सपने के लिए बिना कोचिंग बनीं IASUPSC Success Without Coaching: सफलता के लिए दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और धैर्य जरूरी है। जो यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें यह कहानी जरूर पढ़नी चाहिए क्योंकि एक बेटी को पिता का सपना पूरा करना था और इसके लिए उसने शादी के बाद किताबें उठाईं। गोद में बच्चा लेकर बगैर कोचिंग के IAS का सफर तय किया...
और पढो »
IIT Student death: মাফ করে দিও, পারলাম না! ৯ তলার ছাদে অনেকক্ষণ দাঁড়িয়ে থেকে শূন্যে লাফ IIT-র মেধাবী নমনের...IIT Bombay Student Dies by took extreme step 21 Year Old from Hostel Terrace
और पढो »
वोटर लिस्ट विवाद: सोनिया गांधी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल किया जवाब, अब 21 फरवरी को सुनवाईभारत की बिना नागरिकता हासिल किए मतदाता सूची में कथित तौर पर नाम शामिल कराए जाने के मामले में सोनिया गांधी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अपने खिलाफ दाखिल रिवीजन पिटीशन पर जवाब दाखिल कर दिया है. अब इस मामले में अदालत 21 फरवरी को अगली सुनवाई करेगी.
और पढो »
Kochi News: പതിനാറുകാരന് മയക്കുമരുന്ന് കൊടുത്ത് അടിമയാക്കി മോഷണം; സഹോദരന്മാർ പിടിയിൽപള്ളുരുത്തി മാങ്കാമഠം ലെയ്ൻ തറേപ്പറമ്പിൽ ആൽഫിൻ ആന്റണി (24), സഹോദരൻ റെൻഫിൻ ആന്റണി (21) എന്നിവരെയാണ് പള്ളുരുത്തി പൊലീസ് അറസ്റ്റ് ചെയ്തത്
और पढो »
सोने की कीमत एक हफ्ते में 3 हजार रुपए से अधिक बढ़ी; चांदी करीब 21 हजार रुपए सस्ती हुईसोने की कीमत एक हफ्ते में 3 हजार रुपए से अधिक बढ़ी; चांदी करीब 21 हजार रुपए सस्ती हुई
और पढो »




