छावा फिल्म में विवादित डांस सीन हटा दिया गया

मनोरंजन समाचार

छावा फिल्म में विवादित डांस सीन हटा दिया गया
फिल्म छावाविवादित डांस सीनमराठा समुदाय
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 59 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 51%

मराठा समुदाय के विरोध प्रदर्शन के बाद, फिल्म 'छावा' में विवादित डांस सीन हटा दिया गया है। मंत्री उदय सामंत ने इस जानकारी की पुष्टि की है। फिल्म के निर्माता और निर्देशक ने इस मांग को मानते हुए डांस सीन को हटा दिया है।

नई दिल्ली: फिल्म 'छावा' में जिस डांस सीन पर आपत्ति जताकर मराठा समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था, अब उस सीन को हटा दिया गया है। मंत्री उदय सामंत ने इसकी जानकारी दी। मंत्री उदय सामंत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि फिल्म के निर्माता और निर्देशक ने फिल्म से डांस वाले हिस्से को हटा दिया है। उदय सामंत ने आगे कहा कि अगर किसी ने मांग की थी और वह मान ली गई, तो फिर आपत्ति क्यों होनी चाहिए? इस कदम के लिए उन्होंने फिल्म के निर्माता और निर्देशक को धन्यवाद भी दिया। फिल्म में दिखाए गए डांस को लेकर

आपत्ति जताई गई थी। फिल्म 'छावा' 14 फरवरी को रिलीज होगी। 'छावा' एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें विक्की कौशल लीड रोल में हैं। फिल्म में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जबकि रश्मिका महारानी येसुबाई के रोल में दिखेंगी। येसुबाई को मराठा साम्राज्य की छत्रपति महारानी कहा जाता था। विवाद 'छावा' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद बढ़ा था। ट्रेलर में विक्की कौशल 'लेजिम' के साथ डांस करते दिखे थे, जिस पर मराठा समुदाय के लोगों ने नाराजगी जताई। विवादित क्लिप में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना ने 'लेजिम' नाम के इंस्ट्रूमेंट के साथ डांस किया था, जो कई लोगों को अखर गया था। मराठा समुदाय के लोगों का कहना था कि ऐसा करके ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है, जिसे हम किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते। 'लेजिम' एक इंस्ट्रूमेंट है, जो महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपरा का अहम हिस्सा माना जाता है। मराठा समुदाय ने फिल्म को लेकर पुणे के ऐतिहासिक महल में विरोध दर्ज कराया था। लोगों का कहना था कि फिल्म के जरिए छत्रपति संभाजी महाराज की गरिमा को कम करने का प्रयास किया गया है। फिल्म का विरोध करने वाले लोगों ने कहा था कि अगर निर्माता-निर्देशक चाहते हैं कि फिल्म को रिलीज किया जाए, तो सबसे पहले इसमें जिस तरह से ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है, उसे ठीक करें

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

फिल्म छावा विवादित डांस सीन मराठा समुदाय उदय सामंत विक्की कौशल रश्मिका मंदाना छत्रपति संभाजी महाराज

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

Chhaava: ‘छावा’ से हटाया जाएगा विवादित डांस सीन, रिलीज से पहले विशेषज्ञ देखेंगे फिल्मChhaava: ‘छावा’ से हटाया जाएगा विवादित डांस सीन, रिलीज से पहले विशेषज्ञ देखेंगे फिल्मरविवार को महाराष्ट्र के मंत्री उदय सावंत ने ‘छावा’ के एक सीन पर आपत्ति जताई, जिसमें छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाने वाले विक्की कौशल को नाचते हुए दिखाया गया है। उन्होंने फिल्म को
और पढो »

शोले से हटवाया गया ये क्रूर सीन हुआ वायरलशोले से हटवाया गया ये क्रूर सीन हुआ वायरलशोले फिल्म का एक हिट डायलॉग है जिसमें गब्बर सिंह का खौफ दर्शाया गया है. फिल्म में गब्बर के खौफ को बनाए रखने के लिए बहुत से डायलॉग और सीन क्रिएट किए गए थे. कुछ डायलॉग और सीन फिल्म में दिखाई दिए लेकिन कुछ सीन को देखकर सेंसर बोर्ड ही कांप गया और वो सीन को हटा दिया गया. ऐसे ही एक सीन की फोटो अब वायरल हो रही है. जिसमें गब्बर सिंह का बेरहम रूप साफ दिखाई दे रहा है.
और पढो »

कंगना रनोट की फिल्म इमरजेंसी 17 जनवरी को रिलीजकंगना रनोट की फिल्म इमरजेंसी 17 जनवरी को रिलीजकंगना रनोट की फिल्म इमरजेंसी 17 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर में बदलाव किए गए हैं और कई सीन हटा दिए गए हैं।
और पढो »

शोले से सेंसर बोर्ड ने डिलीट किया था ये खतरनाक सीनशोले से सेंसर बोर्ड ने डिलीट किया था ये खतरनाक सीनशोले फिल्म का एक खतरनाक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे सेंसर बोर्ड ने रिलीज से पहले हटा दिया था।
और पढो »

अक्षय खन्ना बने 'औरंगजेब', विक्की कौशल स्टारर 'छावा' में दिखेंगे क्रूर रूपअक्षय खन्ना बने 'औरंगजेब', विक्की कौशल स्टारर 'छावा' में दिखेंगे क्रूर रूपबॉलीवुड फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल के साथ अब अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे। खन्ना औरंगजेब का किरदार निभाएंगे। इस फर्स्ट लुक में अक्षय का औरंगजेब रूप काफी इंटेंस है।
और पढो »

मैंने प्यार किया: भाग्यश्री पहले पसंद नहीं थीं!मैंने प्यार किया: भाग्यश्री पहले पसंद नहीं थीं!सलमान खान की डेब्यू फिल्म 'मैंने प्यार किया' की कहानी में एक रोचक खुलासा हुआ है। फिल्म में भाग्यश्री की भूमिका के लिए उपासना सिंह को पहले ऑडिशन दिया गया था।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 23:27:31