Bihar Politics : राजनीति में कई बार शब्दों से ज्यादा तस्वीरें बोलती हैं. जदयू की सदस्यता ग्रहण के दौरान सामने आई यह तस्वीर भी कुछ ऐसे ही संकेत दे रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने बीते 8 मार्च को जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण कर ली.
पटना. बिहार की राजनीति में लंबे समय से जिस संभावना की चर्चा होती रही, वह अब धीरे धीरे वास्तविकता में बदलती नजर आ रही है. इसी क्रम में 8 मार्च 2026 को एक नया अध्याय जुड़ा जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जनता दल यूनाइटेड यानी जदयू की सदस्यता ग्रहण की.
पटना स्थित पार्टी मुख्यालय में यह कार्यक्रम हुआ जहां निशांत ने पार्टी के सीनियर नेताओं की मौजूदगी में सदस्यता ली. निशांत अब तक राजनीति से दूर रहे थे, लेकिन नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की तैयारी के साथ उनका सक्रिय राजनीति में आना एक बड़ा कदम माना जा रहा है. इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथी, ऊंट और घोड़ों के साथ उत्साह का वातावरण बना दिया. निशांत ने इस विशेष अवसर पर कहा कि वे नीतीश जी के निर्देश पर काम करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाएंगे. इसी के साथ इस मौके पर दो तस्वीर सामने आई जो निशांत कुमार की आगामी राजनीति को देखते हुए बहुत बड़ा संदेश छोड़ गई. ललन सिंह के पांव छूने का सियासी अर्थ जदयू ज्वाइन करने के बाद संक्षिप्त संबोधन निशांत कुमार ने अपने पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गर्व जताया और लोगों से विश्वास बनाए रखने की अपील की. कार्यक्रम में निशांत कुमार ने जेडीयू के सीनियर नेता ललन सिंह यानी राजीव रंजन सिंह के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उन्हें गले लगाया. यह दृश्य जहां भारतीय राजनीति की परंपरा को दर्शाता है जहां जूनियर नेता सीनियर से सम्मान और समर्थन मांगते हैं. लेकिन, ललन सिंह को निशांत को नमन करने की इस तस्वीर के मायने खास हैं और आने वाली राजनीति की दृष्टि से इसके गहरे अर्थ हैं. बता दें कि ललन सिंह जनता दल यूनाइटेड के मजबूत स्तंभ हैं और नीतीश कुमार के करीबी भी. निशांत कुमार का यह कदम दिखाता है कि वे पार्टी के पुराने नेताओं से जुड़ना चाहते हैं और उनकी स्वीकृति लेना चाहते हैं. राजनीति के जानकारों की नजर में इससे न केवल पार्टी में एकता का संदेश जाता है. ललन सिंह के पैर छूना सम्मान के साथ राजनीतिक रणनीति है जो युवा नेता की विनम्रता दिखाती है और पुरानी पीढ़ी से जुड़ाव बनाती है. ललन सिंह के पैर छूकर निशांत ने क्या दिया राजनीतिक मैसेज? तस्वीर के राजनीतिक मायने और संदेश इस मौके पर एक तस्वीर खास चर्चा में है जिसमें निशांत कुमार बीच में खड़े हैं उनकी दाहिनी ओर संजय झा और बायीं ओर पिता नीतीश कुमार हैं. निशांत ने दोनों के कंधों पर हाथ रखा है जो आत्मीयता दिखाता है. यह तस्वीर सिर्फ जदयू की नहीं, बल्कि बिहार की राजनीतिक विरासत की है. आने वाली राजनीति में इसका मतलब है कि निशांत नीतीश की जगह लेने को तैयार हैं और पार्टी के सीनियर नेता जैसे संजय झा उनका साथ देंगे. बता दें कि संजय झा जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं और राज्यसभा सांसद. तस्वीर से लगता है कि नीतीश कुमार अपनी विरासत को मजबूत हाथों में सौंप रहे हैं. बीच में निशांत का होना केंद्र में उनकी भूमिका स्पष्ट करता है, जबकि दोनों तरफ सीनियर नेता समर्थन दिखाते हैं. यह जदयू की राजनीतिक स्थिरता का संदेश देता है, क्योंकि नीतीश राज्यसभा जा रहे हैं और बिहार में नई लीडरशिप की जरूरत है. ललन सिंह के आशीर्वाद के बाद, संजय झा और पिता नीतीश कुमार के साथ निशांत की तस्वीर के राजनीतिक अर्थ क्या? नई पीढ़ी के नेतृत्व का साफ-साफ संकेत राजनीति के जानकार इस तस्वीर को सिर्फ एक सामान्य तस्वीर नहीं मान रहे. उनका कहना है कि राजनीति में तस्वीरें अक्सर प्रतीक और संकेत का काम करती हैं. इस तस्वीर को कुछ लोग जदयू में आने वाली नई पीढ़ी के नेतृत्व के संकेत के रूप में भी देख रहे हैं. निशांत कुमार लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहे हैं और उन्हें राजनीति में आने को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे. अब जब उन्होंने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ले ली है तो यह चर्चा भी तेज हो गई है कि भविष्य में जदयू के भीतर नेतृत्व की नई संरचना बन सकती है. जदयू संगठन के भीतर संतुलन का संदेश इस तस्वीर में संजय झा की मौजूदगी भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. संजय झा को जदयू में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में गिना जाता है. ऐसे में निशांत कुमार का उनके साथ मंच पर इस तरह दिखाई देना संगठन के भीतर संतुलन और सामंजस्य का संदेश भी माना जा रहा है. राजनीति के जानकारों का मानना है कि यह तस्वीर कार्यकर्ताओं को यह संदेश भी देती है कि पार्टी में अनुभव और नई पीढ़ी दोनों साथ साथ चलेंगे. नीतीश की विरासत और वंशवाद का सवाल नीतीश कुमार लंबे समय से वंशवाद के खिलाफ बोलते रहे हैं और राजद जैसे दलों पर हमला करते थे. लेकिन उनके बेटे की एंट्री से यह सवाल उठा है कि क्या जेडीयू भी वंशवादी हो रही है. निशांत कुमार की एंट्री नीतीश के राज्यसभा नामांकन के ठीक बाद हुई जो उनके मुख्यमंत्री पद छोड़ने का संकेत है. निशांत को डिप्टी सीएम बनाए जाने की अटकलें हैं. नीतीश कुमार के साथ निशांत की तस्वीर, संजय झा के साथ भरोसे का संदेश देती हुई तस्वीर और ललन सिंह से आशीर्वाद लेने की तस्वीर दिखाती है कि पार्टी इसे राजनीतिक विरासत के रूप में देख रही है न कि वंशवादी राजनीति के तौर पर. मगर सवाल तो फिर भी जीवित हैं कि क्या नीतीश कुमार परिवारवादी राजनीति की ओर बढ़ने को क्यों मजबूर हुए? हालांकि, निशांत ने कहा कि वे जनता के हृदय में जगह बनाएंगे , लेकिन विपक्ष इसे वंशवाद कहते हुए सवाल तो खड़े कर ही सकता है. निशांत कुमार की एंट्री से जदयू में नई सियासी पटकथा, पिता नीतीश कुमार के साथ की तस्वीर ने दिया राजनीतिक संदेश. बिहार की राजनीति में भविष्य की नई चर्चा बिहार की राजनीति में लंबे समय से यह सवाल उठता रहा है कि नीतीश कुमार के बाद जदयू का नेतृत्व किसके हाथ में होगा. हालांकि खुद नीतीश कुमार कई बार कह चुके हैं कि उनकी राजनीति परिवारवाद पर आधारित नहीं है. लेकिन अब निशांत कुमार की सक्रियता और उनकी सार्वजनिक मौजूदगी ने इस बहस को फिर से जीवित कर दिया है. फिलहाल यह कहना जल्दबाजी
Nitish Kumar Son Politics Nitish Kumar Son Nishant Kumar Bihar JDU Leadership Nishant Kumar Political Debut JDU Future Leadership Bihar Bihar News Bihar Hindi News Bihar Latest News Bihar Politics Political Legacy Lalan Singh Blessing निशांत कुमार जदयू निशांत कुमार राजनीति नीतीश कुमार बेटा जदयू राजनीति बिहार निशांत कुमार तस्वीर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'बिहार में अकेले चुनाव लड़ सकती है कांग्रेस', बेगूसराय में फिर एक्टिव हुए कन्हैया; RJD को लेकर दे दिया नया बयानBihar Politics News Hindi कांग्रेस नेता डॉ.
Read more »
CM नीतीश की इफ्तार पार्टी पर मुस्लिम संगठनों का बड़ा ऐलान, अब बॉयकाट पॉलिटिक्सBihar Politics: नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी पर मुस्लिम संगठनों का बड़ा ऐलान, अब बॉयकाट पॉलिटिक्स
Read more »
Exclusive: कांग्रेस-राजद का साथ, बांटने वाली राजनीति का तोड़, तेजस्वी ने NDTV से क्लियर की बिहार चुनाव की पिक्चरTejashwi Yadav Exclusive: Waqf Bill पर तेजस्वी का हमला समाज को बांटा जा रहा | Bihar Politics
Read more »
बिहार में लालू के 'सुपर 30' से जली कांग्रेस इस बार छाछ भी फूंक-फूंक कर पिएगीTejashwi Rahul Meeting: Bihar में Congress इस बार छाछ भी फूंक-फूंक कर पिएगी? | Bihar Politics
Read more »
तेजस्वी को CM फेस न बनाने के पीछे डर क्या? जानिए क्या बोले मुकेश सहनीMukesh Sahani Exclusive: Tejashwi Yadav के फेस के बिना हमारा कोई वजूद नहीं | Bihar Politics
Read more »
Chirag Paswan: चुनाव से पहले चिराग पासवान को बड़ा झटका, LJPR से 128 नेताओं का सामूहिक इस्तीफाBihar Politics सारण में लोजपा रा.
Read more »
