बुध, सूर्य, मंगल और शुक्र ग्रह जनवरी 2025 में राशि परिवर्तन करेंगे। यह राशि परिवर्तन कई राशियों के जीवन में बदलाव ला सकते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नए साल का पहला महीना यानी जनवरी कई राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। इस महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव और शुभ-अशुभ ग्रहों की स्थिति के अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इससे कई राशि के जातक लाभान्वित होंगे। वहीं, कई राशि के जातकों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बुध ग्रह नए साल के पहले सप्ताह में राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव 04 जनवरी को वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। बुध देव धनु राशि
में कुल 20 दिनों तक रहेंगे। इसके बाद मकर राशि में गोचर करेंगे। बुध देव 24 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। हर वर्ष सूर्य देव के मकर राशि में गोचर करने की तिथि पर मकर संक्रांति मनाई जाती है। अगले साल सूर्य देव 14 जनवरी को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव के गोचर करने के साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा। इससे कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। मन के कारक चंद्र देव हर दो दिनों पर राशि परिवर्तन करेंगे। ऊर्जा के कारक मंगल देव अगले साल के पहले महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल देव 21 जनवरी को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। वर्तमान समय में मंगल देव कर्क राशि में विराजमान हैं। सुखों के कारक शुक्र देव 28 जनवरी को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन शुक्र देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में शुक्र देव 30 मई तक रहेंगे। इसके अगले दिन शुक्र देव मीन राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन से मीन राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा
ज्योतिष राशिफल ग्रहगोचर बुध सूर्य मंगल शुक्र जनवरी 2025
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
2025 में ग्रहों का राशि परिवर्तन, जानें अपने राशि के लिए क्या हैं संकेतज्योतिषियों के अनुसार साल 2025 में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। यह परिवर्तन कई राशियों के लोगों के जीवन पर असर डाल सकता है। शुक्र, शनि, गुरु, राहु और केतु के राशि परिवर्तन से जानें अपने राशि के लिए क्या हैं संकेत।
और पढो »
वार्षिक राशिफल 2025- जनवरी 2025 : कर्क राशिवर्ष 2025 का ज्योतिषीय भविष्यफल। कर्क राशि के जातकों के लिए जनवरी 2025 का भविष्यफल।
और पढो »
साल 2025 का पहला माह जनवरी में इन 5 राशियों लिए होगा भाग्यशाली, मिल सकता है अपार धन और तरक्कीजनवरी 2025 में ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी रहने वाली है कि मकर राशि में ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी का प्रवेश होगा और 4 जनवरी को बुध धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं और 24 जनवरी को मकर राशि में. मिथुन राशि में 21 जनवरी को मंगल का प्रवेश हो रहा है. दूसरी ओर शुक्र मीन राशि में 27 जनवरी को प्रवेश कर रहे हैं.
और पढो »
मंगल गोचर 2025: इन 3 राशियों को मिलेगा पैसों की बारिशमंगल गोचर 2025: इन तीन राशियों पर मंगल गोचर का विशेष असर पड़ेगा, मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को खास लाभ मिलेगा।
और पढो »
2025 में शनि का राशि परिवर्तन और सूर्य ग्रहण: 3 राशियों पर विशेष प्रभावअयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम के अनुसार, 29 मार्च 2025 को शनि देव का राशि परिवर्तन होगा और साथ ही सूर्य ग्रहण भी होगा। यह संयोग 12 राशि के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव डालेगा। मिथुन, मकर और धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना है।
और पढो »
हॉरोस्कोप 2025: सभी ग्रहों का राशि परिवर्तनअमर उजाला अपने पाठकों के लिए विद्वान ज्योतिषियों द्वारा 12 राशियों के आधार नए साल में होने वाले ग्रह परिवर्तनों और नए साल में ग्रह गोचर के प्रभावों को वार्षिक राशिफल 2025 की श्रृंखला में प्रस्तुत कर रहा है। ज्योतिषी मनोज द्विवेदी जी द्वारा वर्ष 2025 में जनवरी से लेकर दिसंबर माह तक के भविष्यफल को यहां विस्तार से प्रस्तुत किया जा रहा है। यह राशिफल चंद्र राशिफल पर आधारित है।
और पढो »