जबलपुर में बदलाव मौसम, तापमान में उथल-पुथल

मौसम समाचार

जबलपुर में बदलाव मौसम, तापमान में उथल-पुथल
मौसमबदलावतापमान
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 40 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 36%
  • Publisher: 51%

मध्यप्रदेश के जबलपुर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. रविवार को शहर में बादल छाए रहे और कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई. तापमान में भी बदलाव आया, दिन का तापमान 7 डिग्री तक गिरा और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक बढ़ गया.

जबलपुर . मध्यप्रदेश के जबलपुर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. रविवार के दिन शहर में सुबह से ही बादल छाए रहे. इतना ही नहीं कई इलाकों में रिमझिम बारिश भी हुई, जिसके करण तापमान में भी बदलाव आया. दूसरी तरफ शाम होते ही धुंध छा गई और रात में जमकर कोहरा भी देखने को मिला. मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटे में मौसम की तस्वीर बदली हुई नजर आएगी, जहां हल्के बादल छाए रहेंगे और जबलपुर संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है.

दरअसल, उत्तर भारत के ऊपर बह रहीं जेट स्ट्रीम के कारण वातावरण में ठंडक खुली हुई है. हालांकि एक दिन बाद नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. जिसके चलते एक बार फिर हल्के बादल छा सकते हैं. \ मौसम के मिजाज बदलने के साथ ही टेंपरेचर में भी जमकर उथल-पुथल दिखाई दी. जहां दिन का तापमान 7 डिग्री तक गिरा. जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक बढ़ गया. जहां अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री से 7 डिग्री गिर कर 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस से करीब 5 डिग्री उछलकर 12.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. लिहाजा बादल छटते ही एक बार फिर ठंड पलटवार करते हुए दिखाई देगी. राज्य में ठंड का भीषण प्रकोप देखने को मिल रहा है, जिसे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ठंड के कारण लोगों को घर में रहते हुए भी देखा जा रहा है. लोगों को अलाव के सामने बैठा हुआ देखा गया है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

मौसम बदलाव तापमान जबलपुर कोहरा

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

कोहरे का अलर्ट, तापमान में बदलावकोहरे का अलर्ट, तापमान में बदलावमौसम विभाग ने दिल्ली में कोहरे के साथ तापमान में बदलाव की चेतावनी जारी की है.
और पढो »

बिहार में बदलाव वाला मौसम , तापमान में बढ़ोतरी और कोहराबिहार में बदलाव वाला मौसम , तापमान में बढ़ोतरी और कोहराबिहार में तापमान में बदलाव और कोहरा छा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी।
और पढो »

उत्तर प्रदेश में मौसम बदल रहा हैउत्तर प्रदेश में मौसम बदल रहा हैउत्तर प्रदेश में मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। अगले दो दिनों के लिए मौसम साफ रहेगा, उसके बाद फिर बारिश हो सकती है। तापमान में भी बदलाव जारी है।
और पढो »

उत्तर प्रदेश में बारिश से स्कूल बंद, विंटर वेकेशन की घोषणाउत्तर प्रदेश में बारिश से स्कूल बंद, विंटर वेकेशन की घोषणाउत्तर प्रदेश में हुई तेज बारिश और बर्फबारी के कारण मौसम में बदलाव आया है। तापमान में गिरावट देखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
और पढो »

गाजियाबाद में 8 दिन बाद AQI 300 से नीचे, बारिश से मौसम में बदलावगाजियाबाद में 8 दिन बाद AQI 300 से नीचे, बारिश से मौसम में बदलावगाजियाबाद में 8 दिनों के बाद AQI 300 से नीचे आ गया है। तापमान में कमी और बारिश से मौसम में बदलाव आया है।
और पढो »

मौसम में परिवर्तन: कई राज्यों में तापमान में गिरावटमौसम में परिवर्तन: कई राज्यों में तापमान में गिरावटभारत के कई राज्यों में, दिल्ली समेत, तापमान में गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग ने इस बदलाव के बारे में चेतावनी जारी की है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-16 09:11:48