लौहनगरी के युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में बिष्टुपुर थाना पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है। मुख्य सरगना तेजिंदर पाल सिंह सहित सात अपराधी अभी भी फरार हैं। यह मामला अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़ा हुआ है जिसमें बिहार, दिल्ली, कोलकाता और लुधियाना के अपराधियों का नामजद है।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर । लौहनगरी के युवा उद्यमी कैरव गांधी के सनसनीखेज अपहरण मामले में बिष्टुपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपितों के विरुद्ध अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की परतें खोलते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को नामजद किया है, हालांकि मुख्य सरगना तेजिंदर पाल सिंह समेत सात अपराध ी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इन 11 आरोपितों के खिलाफ दाखिल हुआ चार्जशीट पुलिस द्वारा अदालत में सौंपे गए आरोप पत्र में बिहार, दिल्ली, कोलकाता और लुधियाना के अपराध ी शामिल हैं। इनमें गुड्डू सिंह , मो.
इमरान , उपेंद्र सिंह , अर्जुन सिंह , रमीज रजा , मोहन प्रसाद , मनप्रीत सिंह , अमरिंदर सिंह , गुरदीत शेर सिंह , संतोष कुमार और राजकरण यादव के नाम प्रमुख हैं। मुख्य साजिशकर्ता तेजिंदर अब भी फरार पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती मामले का मुख्य सूत्रधार तेजिंदर पाल सिंह है, जो सात अन्य सहयोगियों के साथ फरार चल रहा है। फरार अपराधियों में साद आलम, सब्बन खान, रुपेश पासवान, अंकित कुमार, उदय कुमार और विक्की कुमार उर्फ मंतोष शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ अदालत से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त कर लिया है और उनकी तलाश में छापेमारी जारी है। क्या था पूरा मामला?
अपहरण: 13 जनवरी 2026 को बिष्टुपुर सीएच एरिया निवासी उद्यमी कैरव गांधी का अपहरण सोनारी-कदमा लिंक रोड स्थित गोलचक्कर के पास से किया गया था। साजिश: अपराधियों ने पुलिस की वर्दी पहनकर इस वारदात को अंजाम दिया था, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया था। रिहाई: पुलिस के चौतरफा दबाव के कारण अपहरणकर्ता 13 दिनों तक बंधक बनाकर रखने के बाद 27 जनवरी को कैरव गांधी को चौपारण-बरही मार्ग पर छोड़कर भाग निकले थे। मुठभेड़: जांच के दौरान पुलिस की बिष्टुपुर साईं मंदिर के पास अपराधियों से मुठभेड़ भी हुई थी, जिसमें तीन अपराधी घायल हुए थे। बरामदगी और शिनाख्त जांच के दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से अपहरण में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो, दो देसी कट्टे और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उद्यमी कैरव गांधी पहले ही टीआई परेड के जरिए गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कर चुके हैं, जो कानूनी प्रक्रिया में एक मजबूत कड़ी साबित होगी।
अपहरण जमशेदपुर चार्जशीट अंतर्राज्यीय गिरोह कैराव गांधी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मेरठ में 11 दिनों से तापमान 40 डिग्री या अधिक, IMD ने इस तारीख से कुछ राहत का जताया अनुमानमेरठ में लगातार 11 दिनों से 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान के साथ भीषण हीटवेव जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।
Read more »
बालेंद्र शाह के भारत दौरे से पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्री 11 मई को जाएंगे नेपालबालेंद्र शाह के भारत दौरे से पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्री 11 मई को जाएंगे नेपाल
Read more »
IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से करें 8 धार्मिक स्थानों का भ्रमण, कोच के अंदर मिलेगा मंदिर जैसा माहौलआईआरसीटीसी 11 मई से देखो अपना देश अभियान के तहत छह ज्योतिर्लिंग और शिरडी दर्शन के लिए विशेष भारत गौरव ट्रेन चला रहा है।
Read more »
Bhooth Bangla Collection: हे राम! मंडे टेस्ट में बदला 'भूत बंगला' का गणित, बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शनअक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' Bhooth Bangla ने बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन पूरे कर लिये हैं। आइए जानते हैं सोमवार के दिन की फिल्म की कमाई-
Read more »
Bihar Farmers: बिहार में अब भूमिहीन नहीं होंगे किसान, 11 टाउनशिप में मिलेगी 55 फीसदी जमीन, 10 गुना तक बढ़ेंगे दामBihar Satellite Township Project News: बिहार में अब कोई किसान भूमिहीन नहीं होगा। राज्य सरकार 11 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में किसानों को विकसित जमीन देगी।
Read more »
नई मुसीबत में फंसा पाकिस्तान, आईएमएफ की नई 11 शर्तों से बढ़ा दबावनई मुसीबत में फंसा पाकिस्तान, आईएमएफ की नई 11 शर्तों से बढ़ा दबाव
Read more »
