जमीनी विवादों से समस्तीपुर जंगल में तब्दील

समाज समाचार

जमीनी विवादों से समस्तीपुर जंगल में तब्दील
जमीनी विवादसमस्तीपुरगोलीकांड
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 53%

समस्तीपुर जिले में जमीनी विवादों की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। हाल के दिनों में कई घटनाएं हुई हैं, जिसमें गोलीबारी और हत्या शामिल हैं। जमीन को लेकर रिश्तों में दरार आ गई है और लोग प्रशासन की निष्क्रियता की ओर इशारा कर रहे हैं।

अभिवन कुमार, समस्तीपुर । जिले के विभिन्न हिस्सों में जमीनी विवाद ों की समस्या गहराती जा रही है। जमीन जान की दुश्मन बनती जा रही है। इसका उदाहरण हाल के दिनों में हुई आधा दर्जन से अधिक घटनाएं हैं। घटना ने रिश्तों की बलि चढ़ा दी है। लोग जमीन मामले में प्रशासनिक विफलता की बात कह रहे हैं। हाल ही में जमीनी विवाद ों के कारण गोलीकांड की घटनाएं सामने आईं। इनमें दो जगहों पर डबल मर्डर को अंजाम दिया गया। अधिकांश घटनाएं ऐसे स्थानों पर घटित हुई हैं, जहां जमीन की कीमत अधिक है या जहां संपत्ति के बंटवारे को लेकर

परिवारों के बीच संघर्ष चल रहा है। इन घटनाओं में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। भूमि विवादों में प्रशासन निष्क्रिय रहता है। डीएम की समीक्षा के दौरान भी यह बात सामने आ चुकी है कि भूमि विवाद की समस्या को सुलझाने में आयोजित होने वाले जनता दरबार में थानाध्यक्ष अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं। समय-समय पर रिपोर्ट भी पोर्टल पर दर्ज नहीं हो पाती। ऐसे में भूमि विवाद की समस्या दिन व दिन जटिल होती जा रही। न्यायालय में जमीनी विवाद में लंबा समय लगता है। यही वजह है कि विवाद में लोग हिंसक रूप धारण रहे हैं। घटनाओं को उजागर करने में पिछड़ रही पुलिस जमीनी विवाद में हत्या की घटनाओं के खुलासे में पुलिस पिछड़ रही है। पिछले दो सप्ताह में घटित घटनाओं में पांच की मौत भी हो चुकी है। घटना की तह तक पहुंचना पुलिस के लिए अभी भी चुनौती है। बदमाश बेखौफ हो गोली कांड को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में मोहिउद्दीननगर में जमीनी विवाद में दो पक्षों में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इसमें दो लोगों की जान चली गई। एक जख्मी का उपचार अब भी जारी है। मामले में दोनों पक्षों ने 21 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। ताजपुर में जमीन कब्जा करने को ले हवाई फायरिंग किए जाने की बात सामने आई। इसमें दो युवक को गोली भी लगी। पुलिस ने मुसरीघरारी के चर्चित बदमाश राहुल झा समेत अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया, लेकिन पुलिस को घटनास्थल से कोई खोखा बरामद नहीं हुआ। अभी तक पुलिस मामले को सुलझा नहीं पाई। पीड़ित ने कई राउंड हवाई फायरिंग किए जाने की बात कही। हाल में जमीनी विवाद की वजह से हुई घटनाएं केस-1 14 दिसंबर: मोहिउद्दीनगर थाना के हेमनपुर में रात के समय जमीनी विवाद में दो पक्षों में गोलीबारी हुई

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

जमीनी विवाद समस्तीपुर गोलीकांड प्रशासनिक विफलता हत्या

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

IPL 2025 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहा खिलाड़ी विवादों में, टीम से निकाला गया, करियर हो सकता है तबाहIPL 2025 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहा खिलाड़ी विवादों में, टीम से निकाला गया, करियर हो सकता है तबाहIPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहा ये खिलाड़ी विवादों में आ गया है और इस वजह से उसका करियर खतरे में पड़ सकता है.
और पढो »

Rajasthan Crime: सीकर में 15 बदमाशों ने दो लोगों से की मारपीट, पहले गाड़ी में की तोड़फोड़Rajasthan Crime: सीकर में 15 बदमाशों ने दो लोगों से की मारपीट, पहले गाड़ी में की तोड़फोड़Rajasthan Crime: सीकर के दादिया थाना इलाके में बीती रात जमीनी विवाद के चलते करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने पहले तो फॉर्च्यूनर गाड़ी में तोड़फोड़ की.
और पढो »

शराब ठेकेदार से लूटकर भागे बदमाशों का पुलिस ने किया पीछाशराब ठेकेदार से लूटकर भागे बदमाशों का पुलिस ने किया पीछाकानपुर देहात में शराब ठेकेदार से लूटकर भागे बदमाशों का पुलिस ने करीब सात घंटे तक पीछा किया और जंगल में घेर लिया।
और पढो »

2024 की विवादित बॉलीवुड फिल्मों पर हुई जमकर चर्चा2024 की विवादित बॉलीवुड फिल्मों पर हुई जमकर चर्चाइस लेख में 2024 में रिलीज हुई उन बॉलीवुड फिल्मों की चर्चा की गई है जिन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, रिलीज बंद करने और अन्य विवादों से जूझना पड़ा।
और पढो »

शिक्षिका की घर घुसकर हत्या, ससुर पर निशाना था अपराधियों काशिक्षिका की घर घुसकर हत्या, ससुर पर निशाना था अपराधियों कासमस्तीपुर में शिक्षिका मनीषा कुमारी की घर घुसकर हत्या कर दी गई। अपराधियों का लक्ष्य ससुर नरेश साह था, लेकिन गोली गलती से बहू पर लगी।
और पढो »

जंगल से निकलकर शहर जा पहुंचा चीता, दशहत में श्योपुर के लोग; वन विभाग अलर्टजंगल से निकलकर शहर जा पहुंचा चीता, दशहत में श्योपुर के लोग; वन विभाग अलर्टकूनो राष्ट्रीय पार्क के बाड़े से जंगल में छोड़े गए अग्नि और वायु में से एक चीता श्योपुर के नजदीक रिहायशी इलाके में पहुंच गया है। कूनो में 12 चीते और 12 शावक हैं। कूनो के जंगल में पिछले 18 दिन से खुले घूम रहे अग्नि और वायु में से किसी एक चीते की मौजूदगी जिस इलाके में दिख रही है वह शहर से महज पांच किमी दूर...
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 05:20:55