जमुई में डीजे वाहन पलटने से चार युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

न्यूज़ समाचार

जमुई में डीजे वाहन पलटने से चार युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
सड़क दुर्घटनामौतजमुई
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 57 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 43%
  • Publisher: 51%

जमुई जिले के झाझा-सिमुलतला मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में डीजे वाहन पलटने से चार युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए।

जामुई जिले के झाझा-सिमुलतला मुख्य मार्ग के चिरैया पुल के पास गुरुवार की संध्या एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। डीजे वाहन में सवार होकर पिकनिक मनाकर अपने घर लौट रहे युवाओं की टोली का डीजे पिकअप वाहन पलटने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में दो युवक ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक की पहचान मो. कुर्बान के 20 वर्षीय पुत्र मो. चांद, मो. लतीफ के 30 वर्षीय पुत्र मो. किताबुल, मो.

शहजाद के 12 वर्षीय पुत्र मो. तबरेज और 20 वर्षीय मो. अरमान के रूप में हुई है। जो सभी शतिघाट के रहने वाले हैं। वहीं, घायल की पहचान शतिघाट निवासी मो. हसनैन और टहवा गांव के रहने वाले मो. शाहिद के रूप में हुई है। दो घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्रारंभिक इलाज किया गया। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मो. शाहिद की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। जानकारी अनुसार, करीब 20 युवाओं की टोली पिकनिक के लिए नारगंजो जंगल से अंदर लगभग 5 किलोमीटर दूर सतीघाट से डीजे लेकर सुबह 10 बजे निकली थी, और फिर शाम करीब 5 बजे लोग वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी चिरैया पुल के पास गड्ढे में डीजे बंधा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और डीजे वाहन के नीचे दबे युवाओं को निकाला गया, लेकिन मो. चांद और मो. किताबुल की मौत हो चुकी थी। वहीं मो. तबरेज, मो. अरमान, मो. हसनैन और मो. शाहिद को इलाज के लिए झाझा रेफरल अस्पताल लाया गया, जिनमें से मो. तबरेज और मो. अरमान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इधर घटना की जानकारी मिलने पर झाझा थाना के एसएचओ संजय कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

सड़क दुर्घटना मौत जमुई डीजे वाहन युवक

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

जमुई में डीजे वाहन पलटने से युवाओं की मौत, दो गंभीर रूप से घायलजमुई में डीजे वाहन पलटने से युवाओं की मौत, दो गंभीर रूप से घायलजमुई जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए। डीजे वाहन में सवार होकर पिकनिक मनाकर अपने घर लौट रहे युवाओं की टोली का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
और पढो »

नॉर्वे : बस हादसे में तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायलनॉर्वे : बस हादसे में तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायलनॉर्वे : बस हादसे में तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
और पढो »

बहन सड़क दुर्घटना में 4 युवकों की मौतबहन सड़क दुर्घटना में 4 युवकों की मौतजमुई जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई है। डीजे वाहन में सवार युवक पिकनिक के बाद घर लौट रहे थे।
और पढो »

उत्तर प्रदेश: सड़क हादसे में दो युवकों की मौतउत्तर प्रदेश: सड़क हादसे में दो युवकों की मौतमुजफ्फरनगर जिले में हुई एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई और तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
और पढो »

उज्जैन में पिकअप पलटने से तीन की मौत, 14 घायलउज्जैन में पिकअप पलटने से तीन की मौत, 14 घायलउज्जैन में एक तेज रफ्तार पिकअप पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है।
और पढो »

उत्तराखंड में बस दुर्घटना, चार की मौतउत्तराखंड में बस दुर्घटना, चार की मौतएक भीषण हादसे में उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
और पढो »



Render Time: 2025-04-23 13:11:04