जम्मू-कश्मीर: SIA ने डॉक्टर्स टेरर मॉड्यूल केस में दाखिल की चार्जशीट, लाल किला ब्लास्ट में मरे उमर नबी का भी नाम

Jammu Kashmir Terrorist Attack News

जम्मू-कश्मीर: SIA ने डॉक्टर्स टेरर मॉड्यूल केस में दाखिल की चार्जशीट, लाल किला ब्लास्ट में मरे उमर नबी का भी नाम
Jammu Kashmir NewsJammu Kashmir Samacharजम्मू-कश्मीर न्यूज़

जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल केस में 10 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। ​​इनमें से एक उमर उन नबी पिछले नवंबर में लाल किले पर हुए धमाके में मारा गया था। बाकी नौ आरोपियों के खिलाफ श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया...

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने एक बड़े आतंकी साजिश मामले में चार्जशीट दाखिल की है। इस मामले में डॉक्टर्स टेरर मॉड्यूल नाम के गुप्त नेटवर्क से जुड़े 10 आरोपियों को नामजद किया गया है। इनमें से एक आरोपी उमर उन नबी पिछले नवंबर में लाल किले पर हुए धमाके में मारा गया था। यह मामला 19 अक्टूबर 2025 की घटना को लेकर श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। जब नौगाम इलाके में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम से भड़काऊ और धमकी भरे पोस्टर लगाए गए थे। जांच एजेंसियों के मुताबिक, इन पोस्टरों का मकसद लोगों में डर फैलाना, कानून-व्यवस्था बिगाड़ना और भारत की संप्रभुता और अखंडता को चुनौती देना था।अंसार गजवत-उल-हिंद को एक्टिव करने का था प्लानराज्य जांच एजेंसी के अनुसार, गहन जांच में पता चला कि यह पोस्टर अभियान एक बड़ी और सुनियोजित साजिश का हिस्सा था। इसका मकसद प्रतिबंधित संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद को फिर से सक्रिय करना था। आरोपियों ने एक गुप्त मॉड्यूल बनाया था। जो लोगों को कट्टरपंथ की ओर ले जाने, भर्ती करने और देशभर में आतंकी हमलों की तैयारी में लगा हुआ था। एजेंसी ने बताया कि इस समूह ने जानबूझकर जैश-ए-मोहम्मद का नाम इस्तेमाल किया, ताकि उसकी बदनामी का फायदा उठाकर लोगों में ज्यादा डर पैदा किया जा सके, जबकि असल में वे अंसार गजवत-उल-हिंद को दोबारा खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे।टेरर मॉड्यूल में कई पढ़े-लिखे लोगअधिकारियों के मुताबिक, यह सुरक्षा एजेंसियों को भ्रमित करने और अपनी असली योजना छिपाने की सोची-समझी चाल थी। खास बात यह है कि इस मॉड्यूल में कई पढ़े-लिखे लोग, यहां तक कि डॉक्टर भी शामिल थे, जिन्होंने अपनी जानकारी और संसाधनों का गलत इस्तेमाल किया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए उग्रवादी प्रचार फैलाया और विस्फोटक बनाने से जुड़ी सामग्री जुटाई। ये गतिविधियां घरों और अल-फलाह मेडिकल कॉलेज से जुड़े स्थानों पर भी की जा रही थीं।जांच में क्या निकला?जांच में पता चला कि इस समूह ने ट्रायएसीटोन ट्राइपरऑक्साइड नामक खतरनाक विस्फोटक को इस्तेमाल करने की योजना बनाई थी, क्योंकि इसके कच्चे सामान आसानी से मिल जाते हैं। अधिकारियों ने कहा कि बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जुटाने से इस साजिश की गंभीरता का अंदाजा लगता है और अगर समय रहते इसे रोका नहीं जाता तो इसके परिणाम बेहद खतरनाक हो सकते थे। राज्य जांच एजेंसी ने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर पूरी जांच करते हुए इस पूरे नेटवर्क और उसके सहयोगियों को खत्म कर दिया गया है।चार्जशीट में किसका-किसका नाम?चार्जशीट में बरामदगी, डिजिटल फोरेंसिक जांच, वैज्ञानिक साक्ष्य और गवाहों के बयानों के आधार पर हर आरोपी की भूमिका स्पष्ट की गई है। जिन लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है, उनमें आरिफ निसार डार उर्फ साहिल, यासिर-उल-अशरफ भट, मकसूद अहमद डार उर्फ शाहिद, इरफान अहमद वागे उर्फ ओवैस, जमीर अहमद आहंगर उर्फ मुतलाशी, डॉ.

मुजामिल शकील गनई उर्फ मुसैब, डॉ. अदील अहमद राथर उर्फ जावेद, डॉ. शाहीन सईद, तुफैल अहमद भट और पुलवामा के डॉ. उमर उन नबी शामिल हैं, जो रेड फोर्ट आत्मघाती हमले में मारा गया था।मामले में आगे की जांच जारी यह चार्जशीट संबंधित अदालत में दाखिल की गई है। राज्य जांच एजेंसी ने कहा कि यह मामला आतंकवादी साजिशों के बदलते और जटिल स्वरूप को दिखाता है, जिसमें पेशेवर संस्थानों और डिजिटल प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग किया जा रहा है। एजेंसी ने सतर्कता बनाए रखने और मिलकर कार्रवाई करने की जरूरत पर जोर दिया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Jammu Kashmir News Jammu Kashmir Samachar जम्मू-कश्मीर न्यूज़ जम्मू-कश्मीर समाचार Red Fort Blast जम्मू कश्मीर लाल किला ब्लास्ट लाल किला ब्लास्ट केस डॉक्टर्स टेरर मॉड्यूल केस

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

J-K: Kashmir Times Office Raided In Jammu Over Involvement In Anti-National ActivitiesJ-K: Kashmir Times Office Raided In Jammu Over Involvement In Anti-National ActivitiesOfficial sources said the SIA has registered a First Information Report naming Anuradha Bhasin, Editor of the Kashmir Times, in connection with the case.
Read more »

SIA Cracks Down In Delhi Blast Case; Multiple Arrests, Network Under ScannerSIA Cracks Down In Delhi Blast Case; Multiple Arrests, Network Under ScannerThe SIA has arrested multiple suspects, including electrician Tufail Niaz, in the Delhi blast case, probing links to Dr. Umar and possible Pakistani handlers, with questioning still underway.
Read more »

दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और आतंकी गिरफ्तार, कश्मीर से SIA ने किया अरेस्टदिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और आतंकी गिरफ्तार, कश्मीर से SIA ने किया अरेस्टWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »

श्रीनगर और गांदरबल में SIA ने मारा धड़ाधड़ छापा! व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल के राज होंगे बेनकाबश्रीनगर और गांदरबल में SIA ने मारा धड़ाधड़ छापा! व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल के राज होंगे बेनकाबWhite Collar Terror Module Kashmir: जम्मू-कश्मीर में SIA लगातार छापेमारी कर रही है जिसका मकसद हथियार सप्लाई चेन और आतंकियों को सपोर्ट देने वाले नेटवर्क का पता लगाना है.
Read more »

रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड की SIA रिपोर्ट जारी, पुनर्वास की प्रक्रिया शुरूरिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड की SIA रिपोर्ट जारी, पुनर्वास की प्रक्रिया शुरूदेहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए सामाजिक समाघात मूल्यांकन SIA रिपोर्ट तैयार कर सार्वजनिक कर दी गई है। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी द्वारा तैयार यह रिपोर्ट नगर निगम की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध है। परियोजना के लिए 5.5 हेक्टेयर रिस्पना और 13.
Read more »

दिल्ली ब्लास्ट मामले में SIA ने दाखिल की चार्जशीट, जैश को ढाल बना कश्मीर में आतंक फैलाने की थी साजिशदिल्ली ब्लास्ट मामले में SIA ने दाखिल की चार्जशीट, जैश को ढाल बना कश्मीर में आतंक फैलाने की थी साजिशSIA ने दिल्ली ब्लास्ट मामले में चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें 'डॉक्टर्स टेरर मॉड्यूल' का खुलासा हुआ। यह मॉड्यूल जैश-ए-मोहम्मद का मुखौटा इस्तेमाल कर घाटी में अंसार गजवात-उल-हिंद को पुनर्जीवित करना चाहता था।
Read more »



Render Time: 2026-05-16 12:54:49