किश्तवाड़ के पाडर क्षेत्र में जंगलों से तेज धमाके की आवाज और घना धुआं उठने से दहशत फैल गई। हेलीकॉप्टर क्रैश की अफवाहें उड़ीं।
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर/किश्तवाड़। किश्तवाड़ जिले के पाडर क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब जंगलों की ओर से तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और कुछ ही देर बाद वहां से घना धुआं उठता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई।स्थानीय लोगों के मुताबिक धमाके के तुरंत बाद जंगल क्षेत्र से धुएं के गुबार उठते देखे गए। घटना के बाद इलाके में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की चर्चाएं भी फैलने लगीं। कुछ स्कूली बच्चों ने आसमान में हेलीकॉप्टर देखे जाने की बात कही है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर रवाना स्थानीय स्तर पर मिली अपुष्ट जानकारी के अनुसार, पाडर के मुनांग धार क्षेत्र में धमाके के बाद गहरा काला धुआं उठता दिखाई दिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है यह कोई क्रैश था या कुछ और। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर रवाना हो गई हैं, लेकिन दुर्गम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के चलते मौके तक पहुंचने में करीब तीन घंटे से अधिक समय लग सकता है।इस बीच, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायुसेना के विमान के क्रैश होने के दावे सामने आए, जिन्हें भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता ने खारिज करते हुए भ्रामक बताया है। उन्होंने मीडिया संस्थानों से अपील की है कि किसी भी जानकारी को प्रकाशित करने से पहले आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि अवश्य करें।फिलहाल घटना के वास्तविक कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से स्पष्ट जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।.
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर/किश्तवाड़। किश्तवाड़ जिले के पाडर क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब जंगलों की ओर से तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और कुछ ही देर बाद वहां से घना धुआं उठता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई।स्थानीय लोगों के मुताबिक धमाके के तुरंत बाद जंगल क्षेत्र से धुएं के गुबार उठते देखे गए। घटना के बाद इलाके में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की चर्चाएं भी फैलने लगीं। कुछ स्कूली बच्चों ने आसमान में हेलीकॉप्टर देखे जाने की बात कही है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर रवाना स्थानीय स्तर पर मिली अपुष्ट जानकारी के अनुसार, पाडर के मुनांग धार क्षेत्र में धमाके के बाद गहरा काला धुआं उठता दिखाई दिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है यह कोई क्रैश था या कुछ और। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर रवाना हो गई हैं, लेकिन दुर्गम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के चलते मौके तक पहुंचने में करीब तीन घंटे से अधिक समय लग सकता है।इस बीच, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायुसेना के विमान के क्रैश होने के दावे सामने आए, जिन्हें भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता ने खारिज करते हुए भ्रामक बताया है। उन्होंने मीडिया संस्थानों से अपील की है कि किसी भी जानकारी को प्रकाशित करने से पहले आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि अवश्य करें।फिलहाल घटना के वास्तविक कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से स्पष्ट जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
Paddar Forests Smoke Munang Dhar Incident Aircraft Crash Rumors Indian Air Force Denial Jammu And Kashmir News Kishtwar District Udhampur News Udhampur News Udhampur Latest News Udhampur News In Hindi Udhampur Samachar
