Beyond the Breaking News

जम्मू-कश्मीर: शिवखोड़ी में भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं पर आफत, यात्रा मार्ग पर गहराया जल संकट

Shiv Khori Water Crisis News

जम्मू-कश्मीर: शिवखोड़ी में भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं पर आफत, यात्रा मार्ग पर गहराया जल संकट
Shiv Khori PilgrimageUdhampur Water ShortageJammu And Kashmir Pilgrimage

तापमान बढ़ने से शिवखोड़ी यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं और घोड़ों के लिए पेयजल का गंभीर संकट पैदा हो गया है।

जागरण संवाददाता, उधमपुर। तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी का प्रकोप तेज हो गया है, जिससे प्रसिद्ध शिवखोड़ी यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। भगवान भोले शंकर के दर्शन के लिए आने वाले शिवभक्तों को यात्रा मार्ग में पीने के पानी की पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही है। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को ढोने का कार्य करने वाले मजदूरों को भी अपने घोड़ों के लिए पानी की भारी समस्या झेलनी पड़ रही है। मजदूरों का कहना है कि घोड़ों को पानी पिलाने के लिए केवल शनि मंदिर के निकट ही एक स्थान पर व्यवस्था है, जबकि अन्य किसी स्थान पर पानी उपलब्ध नहीं है। उनका कहना है कि यात्रा मार्ग पर कम से कम दो से तीन स्थानों पर घोड़ों के लिए पानी की व्यवस्था की जानी चाहिए। दस दिनों से बना हआ है पेयजल संकट श्रद्धालुओं के अनुसार पिछले करीब दस दिनों से यात्रा मार्ग में पेयजल संकट बना हुआ है। इससे पहले कुछ समय तक जल शक्ति विभाग द्वारा व्यवस्था सुधारी गई थी, लेकिन अब फिर से समस्या गंभीर हो गई है। देशभर से दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि गुफा की ओर जाने वाले पूरे तीन किमी मार्ग में केवल एक-दो ही नल लगे हुए हैं, जबकि बाकी स्थानों पर पानी की सुविधा नहीं है। अतिरिक्त नल लगाने की उठी मांग हालांकि, श्राइन बोर्ड प्रशासन के निर्देश पर जल शक्ति विभाग द्वारा पूरे यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त नल लगाने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक यह व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है। श्रद्धालुओं का कहना है कि कटडा में माता वैष्णो देवी दर्शन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवखोड़ी पहुंचते हैं, लेकिन कटडा की तरह यहां पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इस संबंध में शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के प्रबंधक तरसेम लाल शर्मा ने कहा कि जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से बात कर बहुत जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।.

जागरण संवाददाता, उधमपुर। तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी का प्रकोप तेज हो गया है, जिससे प्रसिद्ध शिवखोड़ी यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। भगवान भोले शंकर के दर्शन के लिए आने वाले शिवभक्तों को यात्रा मार्ग में पीने के पानी की पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही है। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को ढोने का कार्य करने वाले मजदूरों को भी अपने घोड़ों के लिए पानी की भारी समस्या झेलनी पड़ रही है। मजदूरों का कहना है कि घोड़ों को पानी पिलाने के लिए केवल शनि मंदिर के निकट ही एक स्थान पर व्यवस्था है, जबकि अन्य किसी स्थान पर पानी उपलब्ध नहीं है। उनका कहना है कि यात्रा मार्ग पर कम से कम दो से तीन स्थानों पर घोड़ों के लिए पानी की व्यवस्था की जानी चाहिए। दस दिनों से बना हआ है पेयजल संकट श्रद्धालुओं के अनुसार पिछले करीब दस दिनों से यात्रा मार्ग में पेयजल संकट बना हुआ है। इससे पहले कुछ समय तक जल शक्ति विभाग द्वारा व्यवस्था सुधारी गई थी, लेकिन अब फिर से समस्या गंभीर हो गई है। देशभर से दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि गुफा की ओर जाने वाले पूरे तीन किमी मार्ग में केवल एक-दो ही नल लगे हुए हैं, जबकि बाकी स्थानों पर पानी की सुविधा नहीं है। अतिरिक्त नल लगाने की उठी मांग हालांकि, श्राइन बोर्ड प्रशासन के निर्देश पर जल शक्ति विभाग द्वारा पूरे यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त नल लगाने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक यह व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है। श्रद्धालुओं का कहना है कि कटडा में माता वैष्णो देवी दर्शन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवखोड़ी पहुंचते हैं, लेकिन कटडा की तरह यहां पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इस संबंध में शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के प्रबंधक तरसेम लाल शर्मा ने कहा कि जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से बात कर बहुत जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Shiv Khori Pilgrimage Udhampur Water Shortage Jammu And Kashmir Pilgrimage Pilgrim Drinking Water Horse Water Problem Jal Shakti Department Shrine Board Shiv Khori Summer Water Scarcity Udhampur Udhampur News Udhampur Latest News Udhampur News In Hindi Udhampur Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-06-03 22:40:11