जम्मू-कश्मीर में LoC के पास लैंड माइन ब्लास्ट, 6 जवान घायल

NEWS समाचार

जम्मू-कश्मीर में LoC के पास लैंड माइन ब्लास्ट, 6 जवान घायल
LAND MINE BLASTJAMMU AND KASHMIRARMY
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 155 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 86%
  • Publisher: 51%

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में LoC के पास लैंड माइन ब्लास्ट में सेना के 6 जवान घायल हो गए हैं। घटना भवानी सेक्टर के मकरी इलाके में हुई। साथ ही, ओडिशा आयुष्मान भारत योजना में शामिल हो गया है।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में LoC के पास लैंड माइन ब्लास्ट में सेना के 6 जवान घायल हो गए हैं। धमाका भवानी सेक्टर के मकरी इलाके में हुआ। इस दौरान सेना के जवान खंबा फोर्ट के पास पेट्रोलिंग कर रहे थे। घायलों को आर्मी अस्पताल भेजा गया है। धमाके की जांच की जा रही है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक गोरखा राइफल्स के जवानों की एक टुकड़ी सुबह करीब 10.

45 बजे राजौरी में खंबा किले के पास पेट्रोलिंग कर रही थी, उसी समय ब्लास्ट हुआ। घायल जवानों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उन्हें मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है।\इंडिगो की फ्लाइट (6E 5101) में बम की धमकी दी गई। चेकिंग के दौरान सूचना फर्जी पाई गई। मुंबई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने मंगलवार सुबह बताया कि फ्लाइट बताया कि फ्लाइट सोमवार रात को गोवा से मुंबई जा रही थी। इसी दौरान फ्लाइट में एक नोट मिला, जिस पर लिखा हुआ था- फ्लाइट पर बम है। इसके बाद रात 10:30 इमरजेंसी घोषित कर दी गई। फ्लाइट को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद आइसोलेशन बे पर ले जाया गया। यहां अधिकारियों ने फ्लाइट को चेक किया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। रात 11:30 बजे इमरजेंसी वापस ले ली गई।\मीसा भारती बोलीं- पॉलिटिक्स कयासों का खेल, कभी भी कुछ हो सकता है; चिराग के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए CM नीतीश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को चिराग पासवान के आमंत्रण पर दही-चूड़ा के भोज पर पहुंचे। चिराग पासवान के बदले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष मौजूद रहे। उन्होंने सीएम का स्वागत किया। नीतीश कुमार यहां करीब 10 मिनट तक रुके और फिर वहां से निकल गए। राबड़ी आवास पर भी दही-चूड़ा भोज का आयोजन हुआ। भोज में सीएम नीतीश कुमार को आमंत्रित करने के सवाल पर मीसा भारती ने कहा कि 'उन्हें इसकी जानकारी नहीं।' वहीं बिहार में खेला होने की बात पर कहा- 'राजनीति कयासों का खेल है। कभी भी कुछ भी हो सकता है, लेकिन राजनीतिक बदलाव पर कुछ कहना फिलहाल जल्दबाजी होगी।' \आंध्र प्रदेश के चंद्रगिरि में 2 बस टकराईं, 30 पैसेंजर घायल; केबिन काटकर ड्राइवर को निकाला आंध्र प्रदेश के चंद्रगिरि में सोमवार रात 10 बजे 2 बस आपस में टकरा गई। हादसे में 30 से ज्यादा पैसेंजर घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुट गई है। आंध्र प्रदेश पुलिस के मुताबिक, इसमें से एक बस तिरुपति और दूसरी पिलेरू जा रही थी। हादसे में दोनों बसों को काफी नुकसान पहुंचा। तिरुपति जा रही बस का ड्राइवर केबिन में फंस गया था। उसे केबिन काटकर निकाला गया। \कर्नाटक के मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर और MLC चेन्नराज हत्तीहोली का एक्सीडेंट हो गया। दोनों एक ही कार में सवार थे। बेलगावी के पास मंगलवार सुबह 6 बजे उनकी कार के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार पेड़ से टकरा गई। हेब्बालकर के बेटे मृणाल ने बताया कि पिता को पीठ और चेहरे पर मामली चोटें आई हैं। वहीं, MLC चेन्नाराज हत्तीहोली को सिर पर हल्की चोटें आईं। \कर्नाटक के बेनल गांव में भाग्यश्री भजनत्री (26) अपने 4 बच्चियों के साथ सोमवार को नहर में कूदी थी। लोगों ने महिला को बचा लिया था, लेकिन उसके चारों बच्चे नहर में बह गए थे। पुलिस के मुताबिक चारों बच्चियों के शव बरामद हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक कलेह के कारण महिला ने बेटियों के साथ सामूहिक सुसाइड का प्रयास किया था। \Oडिशा आयुष्मान भारत योजना में शामिल हो गया। राज्य में भाजपा सरकार आने के करीब 7 महीने बाद ओडिशा इस योजना से जुड़ा। इसके लिए सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के साथ समझौता हुआ। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया- ओडिशा के मेरे बहनों और भाइयों को पिछली सरकार ने आयुष्मान भारत के लाभ से वंचित रखा। यह योजना सस्ती दर पर हाई क्वालिटी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराएगी।\दिल्ली से आ रही फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट, एक कैंसिलप्रदेश में सबसे ठंडा शहर बना जैसलमे

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

LAND MINE BLAST JAMMU AND KASHMIR ARMY ODISHA AYUSHMAN BHARAT FLIGHT DIVERSION

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

जम्मू-कश्मीर में सेना का वाहन खाई में गिरने से कई जवान घायलजम्मू-कश्मीर में सेना का वाहन खाई में गिरने से कई जवान घायलजम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास सेना का एक वाहन खाई में गिरने से कई जवान घायल हुए हैं.
और पढो »

जम्मू-कश्मीर में सेना का वाहन खाई में गिरने से 5 जवानों की मौतजम्मू-कश्मीर में सेना का वाहन खाई में गिरने से 5 जवानों की मौतएक सेना का वाहन जम्मू-कश्मीर के मेंढर में नियंत्रण रेखा के पास खाई में गिर गया, जिसमें 5 जवानों की मौत हो गई और 6 घायल हो गए.
और पढो »

बांदीपोरा में सेना का ट्रक खाई में गिरना, 4 जवान मृतबांदीपोरा में सेना का ट्रक खाई में गिरना, 4 जवान मृतजम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सेना का ट्रक खाई में गिर गया, जिसमें 4 जवान मारे गए और 2 गंभीर रूप से घायल हैं।
और पढो »

CRPF जवान की आत्महत्या, बिहार का रहने वाला थाCRPF जवान की आत्महत्या, बिहार का रहने वाला थाCRPF जवान राजनाथ प्रसाद ने जम्मू-कश्मीर के कटरा में आत्महत्या कर ली.
और पढो »

बीजापुर में नक्सलियों का हमला, कई जवान घायलबीजापुर में नक्सलियों का हमला, कई जवान घायलछत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के वाहन को ब्लास्ट कर दिया। इस हमले में कई जवान घायल हो गए हैं और 8 जवानों की मौत हो गई है।
और पढो »

राजस्थान में तीन जवानों का शहादतराजस्थान में तीन जवानों का शहादतहिमाचल और जम्मू कश्मीर में हुए हादसों में तीन राजस्थानी जवान शहीद हुए हैं।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 22:14:27