जयपुर के भांकरोटा में अजमेर रोड स्थित JCB वर्कशॉप में भीषण आग लग गई। वर्कशॉप में रखे हजारों लीटर केमिकल ने आग को विकराल बना दिया, जिसकी लपटें 3 किमी दूर तक देखी गईं। गनीमत रही कि सिविल डिफेंस ने 12 कर्मचारियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया और कोई जनहानि नहीं...
जयपुर: जयपुर शहर के पास स्थित भांकरोटा में एक बार फिर भीषण आग लगी है। अजमेर रोड स्थित जेसीबी के वर्कशॉप में यह आग लगी है। इस वर्कशॉप में केमिकल के कई ड्रम रखे थे। जिनमें हजारों लीटर केमिकल भरा था। केमिकल में आग लगने की वजह से आग ने तत्काल विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें तीन किलोमीटर दूर तक नजर आई। आग की लपटें देखकर लोग सहम गए। यह हादसा वहीं पर हुआ जहां एक साल पहले यानी दिसंबर 2024 में एलपीजी टैंकर का अग्निकांड हुआ था जिसमें 20 लोगों की मौत हुई थी। उसी स्थान के पास यह जेसीबी का वर्कशॉप है जहां अब आग लगी है। 80 अधिकारी और कर्मचारी थे वर्कशॉप मेंजानकारी मिली है कि देर शाम को जब वर्कशॉप में आग लगी। तब उस वर्कशॉप में करीब 80 अधिकारी और कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। ज्यादातर कर्मचारियों अधिकारियों ने भागकर जान बचाई। आग लगने के तुरंत बाद सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। सिविल डिफेंस के वोलियंटर्स ने 12 कर्मचारियों को वर्कशॉप से रेस्क्यू किया। इस वर्कशॉप में सैकड़ों की संख्या में फर्नीचर, टायर, डॉक्यूमेंट, ग्रीस, तेल और करीब पांच हजार लीटर केमिकल जलकर राख हो गया।आग बुझाने में लगे 2 घंटेचूंकि वर्कशॉप में बड़ी मात्रा में केमिकल था। ऐसे में आग ने विकराल रूप ले लिया। धुंए के गुबार देखकर लोग डर गए। सूचना मिलने पर तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। शहर के अलग अलग फायर स्टेशन से करीब 15 दमकलों ने कई फेरे लगाए। आग को काबू पाने में करीब दो घंटे का समय लगा। आग लगने के बाद जिला कलेक्टर डॉ.
जितेंद्र सोनी, डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।रोकना पड़ा हाईवे का ट्रैफिकभांकरोटा थाना प्रभारी श्रीनिवास जांगिड़ ने बताया कि आग लगने के बाद कुछ कर्मचारियों ने फायर फाइटिंग सिस्टम से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग काबू में नहीं आई और तेजी से फैलने लगी। बाद में दमकल की टीमें और सिविल डिफेंस के वोलियंटर्स मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर अजमेर रोड के ट्रैफिक को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। जिस वर्कशॉप में आग लगी। उसके ठीक पास में एक स्कूल है और अन्य कंपनियों के ऑफिस हैं। पास ही में तीन पेट्रोल पंप भी है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
जयपुर में आग जयपुर भांकरोटा में आग जयपुर Jcb वर्कशॉप में आग भांकरोटा के Jcb वर्कशॉप में आग Rajasthan News Fire In Jaipur Fire In Jaipur Bhankrota Fire In Jaipur Jcb Workshop Fire In Bhankrota Jcb Workshop
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
बिहार में तो गजबे है! शादी में चल रही थी मटकोर की रस्म, तभी पहुंची JCBबिहार में तो गजबे है! शादी में चल रही थी मटकोर की रस्म, तभी पहुंची JCB, देखते रह गए बाराती, खोद डाली...
और पढो »
Thanks Buddy...! गड्डे में फंसा बेबी हाथी तो JCB ने निकाला, जाते-जाते सूंड से ऐसा धन्यवाद बोला; दिल जीत लेगा वीडियोElephant Calf Thankyou To JCB: फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने बेहद ही क्यूट सा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »
JCB ने इतनी बड़ी कढ़ैया में बनाई भंडारे की सब्जी, नजारा देख चकराया लोगों का सिर; बोले- इतने में पाकिस्तान की भुखमरी खत्म हो जातीJCB Cooked Bhandara: खुदाई के बाद कढ़ाई तक पहुंची JCB देखिए किस तरह से भंडारे की सब्जी बनाई. वीडियो Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »
LPG விலை, EPFO, ரேஷட் அட்டை, சம்பளம், ஓய்வூதியம்: ஜனவரி 1 முதல் முக்கிய மாற்றங்கள், லிஸ்ட் இதோMajor Changes from January 1 2026: 2026 புத்தாண்டு, ஜனவரி 1 முதல் பல முக்கிய மாற்றங்கள் ஏற்படவுள்ளன. இதன் தாக்கம் சாமானியர்களின் மீதும் இருக்கும். அதை பற்றி இந்த பதிவில் காணலாம்.
और पढो »
8મું પગાર પંચ, LPG, PAN અને રેશનકાર્ડ... 1 જાન્યુઆરીથી લાગુ થશે આ ફેરફાર, જાણો તમારા ખિસ્સા પર શું થશે અસર?1 January 2026 Changes: વર્ષ 2026ની શરૂઆત સાથે જ કેટલાક મહત્વપૂર્ણ ફેરફારો તમારી રોજબરોજની જિંદગી પર અસર કરી શકે છે. આ ફેરફારોને સમજવા અને સમય રહેતા જરૂરી પગલાં લેવા તમારા માટે ફાયદાકારક રહેશે.
और पढो »
LPG से किसान कार्ड और पेट्रोल-डीजल तक, 1 जनवरी 2026 से क्या-क्या बदलने वाला है?New Rules 1 January 2026: नया साल 2026 Happy New Year 2026 कई महत्वपूर्ण बदलाव ला रहा है। 1 जनवरी से आधार-पैन लिंक की अंतिम तिथि, UPI और SIM वेरिफिकेशन के सख्त नियम लागू होंगे। LPG, कमर्शियल गैस और एविएशन फ्यूल की कीमतें संशोधित होंगी। नया इनकम टैक्स फॉर्म, 8वां वेतन आयोग और महंगाई भत्ता बढ़ने की उम्मीद है। किसानों के लिए PM-किसान ID अनिवार्य होगी...
और पढो »
