Sovereign Gold Bond Scheme Discontinued Explained; Why Modi government stopped SGB scheme SGB योजना बंद होने के बाद अब गोल्ड में निवेश करने का बेहतर विकल्प क्या है?
अब सोने में निवेश के क्या हैं विकल्प, कैसे मिलेगा ज्यादा रिटर्न, जानें एक्सपर्ट सेने 2025 के बजट में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना को बंद करने का फैसला लिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट के बाद मीडिया ब्रीफिंग के दौरान इसके संकेत दिए। दरअसल इस योजना में सरकार को ज्यादा ब्याज का भुगतान करना पड़ रहा था, जिससे सरकार पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा था। इस योजना के बंद होने के बाद गोल्ड में इन्वेस्ट करने के इच्छुक लोगों को निवेश के नए विकल्प की तलाश करनी होगी।में बात करेंगे कि अब निवेशकों के लिए सोने में निवेश करने के दूसरे सुरक्षित विकल्प क्या हैं। साथ ही जानेंगे कि-एक्सपर्ट: जितेंद्र पी.
एस सोलंकी, इन्वेस्टमेंट एडवाइजर, गाजियाबादसाल 2015 में डिजिटल गोल्ड को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना की शुरूआत की गई थी। इस योजना में सरकार इन्वेस्टर्स को सस्ते दामों में सोना खरीदने का मौका देती थी। इस योजना के कई फायदे थे। जैसेकि-सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना में इन्वेस्ट करने पर सालाना 2.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलता था। यह पैसा हर 6 महीने इन्वेस्टर्स के खाते में ट्रांसफर किया जाता था।सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड RBI की ओर से जारी किया जाता था। ऐसे में सोने की शुद्धता की गारंटी रहती थी।स्कीम की मैच्योरिटी 8 साल की थी। इस दौरान सोने की कीमत जितनी बढ़ती थी, इंवेस्टर्स को उतना फायदा मिलता था।SBG योजना से मिले ब्याज में टैक्स लगता था, लेकिन अगर मैच्योरिटी तक उसे होल्ड किया जाए तो कैपिटल गेन पूरी तरह टैक्स फ्री होता था।अगर कोई इन्वेस्टर ऑनलाइन SGB खरीदते हुए डिजिटल पेमेंट करता है तो 50 रुपए प्रति ग्राम की छूट भी मिलती थी।बीते कुछ सालों में सोने की कीमतों में बंपर उछाल देखने को मिला है। यही सबसे बड़ी वजह रही कि सरकार को इस योजना को बंद करना पड़ा। दरअसल ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव 2,900 डॉलर प्रति औंस के पार है। जबकि इंडियन मार्केट में सोने की कीमत करीब 85,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इसका सीधा सा मतलब है कि गोल्ड की कीमत बढ़ेगी तो सरकार को इन्वेस्टर्स को ज्यादा रिटर्न देना पड़ेगा। वहीं मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि सोने की कीमतों में अब लंबे समय तक तेजी रहने की उम्मीद है।इन्वेस्टमेंट एडवाइजर जितेंद्र पी.एस सोलंकी बताते हैं कि अगर आप SGB में निवेश करने से चूक गए हैं और अब ऑनलाइन गोल्ड में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो गोल्ड ETF या गोल्ड म्यूचुअल फंड में भी निवेश कर सकते हैं। यह दोनों ही अभी के समय में गोल्ड में इन्वेस्टमेंट के सबसे अच्छे विकल्प हैं।गोल्ड ETF ओपन एंडेड म्यूचुअल फंड है। इसे आप म्यूचुअल फंड के ही एक विकल्प की तरह समझ सकते हैं, जो सोने के गिरते-चढ़ते भाव पर आधारित होता है। गोल्ड ETF में फिजिकल सोने के बजाय उसके डिजिटल फॉर्म में निवेश किया जाता है। इसमें निवेश के लिए डीमैट अकाउंट होना जरूरी है क्योंकि आपके द्वारा खरीदा गया गोल्ड आपके डीमैट अकाउंट में ही जमा होता रहता है।गोल्ड ETF में सोना यूनिट्स में खरीदा जाता है, जिसमें एक यूनिट का मतलब होता है एक ग्राम। इसलिए इसमें कम मात्रा में सोना खरीदना आसान हो जाता है। वहीं ज्वेलर्स से इतनी कम मात्रा में सोना खरीदना मुश्किल है। इसके कई फायदे हैं। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-फिर आप नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध गोल्ड ETF के यूनिट खरीद सकते हैं।स्टेप 4-गोल्ड म्यूचुअल फंड भी सोने का एक डिजिटल फॉर्म ही है। गोल्ड म्यूचुअल फंड ओपन-एंडेड निवेश है। इसमें मंथली SIP के माध्यम से न्यूनतम 500 रुपए से भी गोल्ड म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू कर सकते हैं। इसकी खास बात यह है कि इसमें इन्वेस्ट करने के लिए डीमैट अकाउंट की जरूरत नहीं होती है। आप किसी भी म्यूचुअल फंड हाउस के माध्यम से इसमें निवेश शुरू कर सकते हैं।गोल्ड म्यूचुअल फंड सोने में निवेश का एक आसान तरीका है, खासकर उन निवेशकों के लिए, जाे डीमैट अकाउंट नहीं खोलना चाहते हैं या SIP के जरिए धीरे-धीरे निवेश करना चाहते हैं। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-गोल्ड म्यूचुअल फंड में निवेश करना बहुत आसान है। इसमें आप SIP के जरिए या एकमुश्त भी निवेश कर सकते हैं। इसे बैंक, म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म, ब्रोकर के जरिए खरीद सकते हैं। प्रोसेस इन पॉइंट्स में समझिए-SIP में हर महीने एक तय रकम निवेश की किश्त के रूप में जमा कर सकते हैं।आप UPI, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग, किसी भी तरीके से किश्त जमा कर सकते हैं।जरूरत की ये खबर भी पढ़ें... जरूरत की खबर- इन्वेस्टमेंट के नाम पर 56 लाख ठगे:जल्दी पैसा कमाने, ज्यादा रिटर्न पाने के लालच में न आएं साइबर क्रिमिनल लोगों को फंसाने के लिए इन्वेस्टमेंट, ट्रेडिंग ऐप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। इनसे सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह, डाइट शब्द के झांसे में न आएं, शुगर और सोडा वाले ड्रिंक खतरनाककार बुक करते समय याद रखें ये 5 बातें, पुलिस से जानें 10 जरूरी सावधानियांप्यार के नाम पर बैंक अकाउंट न हो खाली, पुलिस अधिकारी ने बताईं 9 सावधानियांगोरखपुर में पछुआ हवाओं से फिर बढ़ी ठंडजलजमाव से निपटने नगर निगम आयुक्त ने ली बैठकहरियाणा में अगले 5 दिन ठंडी हवाएं चलेंगीचित्तौड़गढ़ में सर्द हवाओं से गलन बढ़ी
Sovereign Gold Bonds Sovereign Gold Bond Scheme Gold Investment Option
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
बिहार के 4,926 युवाओं को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में अवसरकेंद्र सरकार की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत बिहार के 4,926 युवाओं को अवसर मिलेगा। चयनित युवाओं को देश की प्रमुख कंपनियों में 12 महीने की इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा।
और पढो »
पीएम सूर्य घर योजना में बड़ा बदलाव: अब 300 यूनिट बिजली मुफ्त!प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अब योजना के तहत 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी और 78000 रुपए तक की सब्सिडी का लाभ उठाया जा सकता है।
और पढो »
पाकिस्तान में सोने का बड़ा भंडार मिलने का दावा, क्या है हक़ीक़त?अतीत में भी पाकिस्तान ने कई बार सोने समेत कीमती धातुओं के मिलने के दावे किए हैं. इन दावों की सच्चाई क्या है?
और पढो »
अपनी बेटी को करोड़पति बनाएं सुकन्या योजना सेमाता-पिता की बेटियों की पढ़ाई और भविष्य के लिए चिंता होना स्वाभाविक है, और सुकन्या योजना इस चिंता को दूर करने में मदद करती है। इस योजना के तहत, आप अपनी बेटी के नाम से खाता खोलकर हर महीने 12,500 रुपये जमा कर सकते हैं। बेटी के 21 साल में, आपको 80 लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा। इस योजना में टैक्स की छूट भी है, और आप इस राशि का सरकारी योजनाओं में निवेश करके अपनी बेटी को करोड़पति बना सकते हैं।
और पढो »
Maha Kumbh 2025: अघोरी साधुओं के रहस्यमयी जीवन की कहानीप्रयागराज के महाकुंभ में अघोरी साधुओं का आकर्षण सबसे ज्यादा है। इस खबर में हम जानेंगे कि अघोरी साधु कैसे बनते हैं, उनकी साधना क्या होती है और उनके जीवन के रहस्य...
और पढो »
भारत के अमीर रियल एस्टेट में निवेश के लिए उत्सुकएक नई रिपोर्ट से पता चला है कि भारत के 62 प्रतिशत अमीर लोग अगले दो सालों में रियल एस्टेट में निवेश करने की योजना बना रहे हैं।
और पढो »




