Earth Day 2024: आज यानी 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस यानी अर्थ डे मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर गूगल ने भी डूडल बनाया है और जलवायु परिवर्तन पर प्रकाश डाला है.
World Earth Day 2024 : हर साल की तरह इस साल भी आज यानी 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस यानी अर्थ डे मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण का महत्व और उसके प्रति लोगों को जागरूक करना है. इस खास मौके पर गूगल ने भी डूडल बनाया है और जलवायु परिवर्तन पर प्रकाश डाला है. गूगल के इस डूडल में पांच तस्वीरें हैं, जिनमें समंदर के बीच में एक टापू है, एक रेगिस्तान की है फोटो है, एक जंगल के बीच से बहती नदी है, वहीं एक तस्वीर पहाड़ की भी है.
यह भी पढ़ेंदेखा जा सकता है कि, इन तस्वीरों से ही गूगल लिखा हुआ है. गूगल डूडल की आधिकारिक वेबसाइट में कहा गया है कि, ये छह लेटर लोगों को 'टिकाऊ आदतें अपनाने और पानी, बिजली और अन्य संसाधनों के संरक्षण के लिए आवश्यक कार्य जारी रखने की याद दिलाते हैं. इस साल की थीम प्लास्टिक बनाम प्लास्टिक है. आज वैश्विक तापमान में वृद्धि, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण जैसी कई बड़ी समस्याएं हमारे सामने खड़ी हैं और इस पर ध्यान खींचने के लिए ही आज के दिन यानि की हर साल 22 अप्रैल के दिन विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है. आज के गूगल डूडल का मैसेज 'जलवायु संकट और जैव विविधता के नुकसान से निपटने के लिए अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है' है.
गूगल डूडल के इन लेटर्स की बात करें तो सबसे पहले 'जी' ने तुर्क और कैकोस द्वीप समूह पर प्रकाश डाला है, जिसके मुताबिक जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों व लुप्तप्राय प्रजातियों की रक्षा के लिए चल रहे प्रयासों के लिए जाना जाता है. इसी क्रम में 'ओ' के मुताबिक, मेक्सिको में स्कॉर्पियन रीफ नेशनल पार्क दिखाया गया. यह यूनेस्को बायोस्फीयर रिजर्व जटिल प्रवाल भित्तियों की सुरक्षा करता है और लुप्तप्राय पक्षियों और कछुओं को आश्रय देता है.
ये Video भी देखें: Gujarat: Ahmedabad में पानी पूरी के साथ नया प्रयोग, सोने-चांदी की पन्नी में मिल रही पानी पूरीGoogle DoodleEarth Day 2024Google Doodle on Earth Day 2024World earth dayworld earth day 2024 themeटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | चुनाव 2024 के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल NDTV India पर.
Earth Day 2024 Google Doodle On Earth Day 2024 World Earth Day World Earth Day 2024 Theme World Earth Day 2024 In Hindi Google Doodles World Earth Day 2024 Doodle Earth Day Doodle Technology News In Hindi Tech Diary News In Hindi Tech Diary Hindi News गूगल डूडल जलवायु परिवर्तन जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जलवायु परिवर्तन का असर Climate Change On Earth Day Google Doodle Spotlights Climate Change
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Loksabha Elections 2024: स्पेशल Google Doodle के साथ लोकसभा चुनाव का जश्न, गूगल पर भी चढ़ा खुमार, क्या आपने देखा?Google Doodle Lok Sabha Elections 2024: गूगल ने लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज की वोटिंग के मौके पर शानदार डूडल बनाया है।
और पढो »
World News: गूगल ने इस्राइल विरोधी प्रदर्शन से जुड़े कर्मियों को नौकरी से निकाला; ट्रंप के लिए 12 वकील चुने गएWorld News: गूगल ने इस्राइल विरोधी प्रदर्शन से जुड़े कर्मियों को नौकरी से निकाला; ट्रंप के लिए 12 वकील चुने गए
और पढो »
Lok Sabha Chunav 2024: गूगल ने डूडल के साथ लोकसभा चुनाव 2024 का जश्न मनाया, यूजर्स को दिया खास संदेश2024 लोकसभा चुनाव के पहले फेज में आज वोटिंग का दिन है। इसी के साथ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी महाकुंभ का शंखनाद हो रहा है। इस मौके पर गूगल Google ने एक बढ़िया डूडल बनाया है जिसे उसके होमपेज पर देखा जा सकता है। डूडल में Google के दूसरे O में मतदान करने वाले हाथ की छवि और तर्जनी पर स्याही का निशान दिखाया गया...
और पढो »
चॉकलेट की बढ़ती रिकॉर्ड क़ीमतों के लिए क्या जलवायु परिवर्तन ज़िम्मेदार है?चॉकलेट एक ऐसी चीज़ है जिसे सदियों से दुनिया भर में पसंद किया जाता रहा है. लेकिन फ़रवरी 2024 में चॉकलेट की क़ीमत में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो गई. क्या इसकी वजह जलवायु परिवर्तन है?
और पढो »