जापान ने 2026 के लिए LOTUS प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके तहत 1000 भारतीय मास्टर्स, पीएचडी और पोस्टडोक्टोरल रिसर्चर्स को जापान की टॉप यूनिवर्सिटीज और संस्थानों में फुली फंडेड रिसर्च करने का अवसर मिलेगा। यह प्रोग्राम भारत-जापान द्विपक्षीय वैज्ञानिक सहयोग को बढ़ावा देने और युवा भारतीय शोधकर्ताओं को अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्रदान करने के लिए है। आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून 2026 है।
Research Opportunity in Japan: जापान में रिसर्च के लिए जाने की प्लानिंग कर रहे भारतीयों के लिए अच्छी खबर है। जापान ने 2026 के लिए LOTUS प्रोग्राम को लेकर एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। इसके तहत 1000 हजार भारतीय मास्टर्स, पीएचडी स्टूडेंट्स और पोस्टडोक्टोरल रिसर्च र्स को फुली फंडेड रिसर्च करने का मौका दिया जाएगा। वे जापान की टॉप यूनिवर्सिटीज और संस्थानों में जाकर रिसर्च कर पाएंगे। अगर आप भी इस स्कीम के तहत जापान जाना चाहते हैं, तो फिर LOTUS प्रोग्राम के तहत अप्लाई कर सकते हैं। Study Abroad 2025: PR, नौकरी और कम फीस भारतीय छात्र ों के लिए ये देश है बेस्ट! LOTUS प्रोग्राम 'इंडिया- जापान सर्कुलेशन ऑफ टैलेंटेड यूथ इन साइंस प्रोग्राम' का हिस्सा है। इसका मकसद द्विपक्षीय वैज्ञानिक सहयोग को गहरा करना है। साथ ही युवा भारतीय रिसर्च र्स को अंतरराष्ट्रीय एक्सपीरियंस देना है, ताकि वे अपना करियर बना पाएं। इस प्रोग्राम की सबसे बड़ी खासियत इसका फुली-फंडेड होना है। ऐसे में आइए प्रोग्राम से जुड़ी अन्य जरूरी डिटेल्स के बारे में भी जानते हैं। प्रोग्राम से जुड़ी जरूरी शर्तें क्या हैं? LOTUS प्रोग्राम के लिए सिर्फ वही भारतीय अप्लाई कर सकते हैं, जो मास्टर्स स्टूडेंट्स और पोस्टडोक्टोरल रिसर्च र्स हैं। साथ ही उनकी उम्र 40 साल से कम है और वे किसी भारतीय यूनिवर्सिटी या रिसर्च संस्थान से जुड़े हुए हैं। हालांकि, आवेदकों को खुद से अप्लाई करने की इजाजत नहीं है। इसकी जगह आवेदन जापान के किसी यूनिवर्सिटी या रिसर्च संस्थान में स्थित प्रिंसिपल इंवेस्टिगेटर द्वारा जमा किए जाने चाहिए, जो सेलेक्ट हुए आवेदक यानी छात्र- रिसर्च र की मेजबानी करेगा।9 जून 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। जून और अगस्त के बीच जमा किए गए आवेदनों की समीक्षा की जाएगी और इसी दौरान सेलेक्शन प्रोसेस भी पूरा होगा। उम्मीद की जा रही है कि अगस्त के आखिरी हफ्ते में रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। जिन भारतीयों को चुना जाएगा, वो अक्टूबर 2026 से अपनी रिसर्च शुरू कर पाएंगे। किन सेक्टर्स में रिसर्च का मिलेगा मौका?इस प्रोग्राम के तहत उन फील्ड्स को प्राथमिकता दी जा रही है, जो इस वक्त तेजी से उभर रहे हैं। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायोटेक्नोलॉजी, एनर्जी, मटैरियल साइंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर और टेलीकम्युनिकेशन शामिल हैं। इसके अलावा अगर कोई इन फील्ड से संबंधित क्षेत्र में रिसर्च करना चाहता है, तो उसे ऐसा करने की इजाजत मिलेगी। प्रोग्राम के तहत क्या आर्थिक फायदा मिलेगा? LOTUS प्रोग्राम के तहत चुने गए भारतीय छात्र ों- रिसर्च र्स को हर महीने 1.
4 लाख रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा, ताकि वे अपने रहने-खाने का खर्चा उठा सकें। प्रोग्राम में दो ट्रैक हैं और उनके आधार पर ही रिसर्च से जुड़े काम, जापान में घूमने और सहयोग से जुड़े खर्चों के लिए अलग से पैसा भी दिया जाएगा। वैसे तो जापान में रहने के दौरान होने वाले सभी खर्चों के लिए पैसा दिया जाएगा। मगर भारत से जापान जाने के लिए ट्रैवल से जुड़ा कोई पैसा नहीं मिलेगा। ये प्रोग्राम जापान में जॉब का ऑप्शन भी देता है। डायरेक्ट अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें।
जापान रिसर्च LOTUS प्रोग्राम भारतीय छात्र फुली फंडेड वैज्ञानिक सहयोग उच्च शिक्षा अनुसंधान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Budget 2026 Live: आज पेश होगा आर्थिक सर्वे, वित्त मंत्री पेश करेंगी देश की अर्थव्यवस्था का आईनाBudget 2026 Expectations Live| बजट 2026| इकोनॉमिक सर्वे| Budget 2026 | Budget 2026 live updates | Income Tax | Healthcare | Real Estate
Read more »
Income Tax Budget 2026 LIVE: 2 दिन बाद पेश होगा बजट 2026, वित्त मंत्री कर सकती है इनकम टैक्स पर बड़े एलान!Budget 2026 Expectations Live: Income Tax| Healthcare | Education | बजट 2026 | बजट 2026 लाइव अपडेट्स | Budget 2026 Live Updates
Read more »
West Bengal Assembly Election 2026: বিধানসভা ভোটের বিগ বিগ ব্রেকিং! কবে ভোট রাজ্যে? নির্ঘণ্ট কবে ঘোষণা করবে কমিশন? কদফায় ভোট?West Bengal Assembly Election 2026 West bengal Assembly Election 2026 Schedule bengal Assembly Election 2026 phase bengal Assembly Election 2026 result
Read more »
தமிழக இலவச மின்சாரம் திட்டங்கள் 2026: 100 யூனிட் முதல் 1000 யூனிட் வரைTN Free Electricity 2026: தமிழ்நாட்டில் 2026ல் செயல்பாட்டில் உள்ள 100 யூனிட் முதல் 1000 யூனிட் வரையிலான இலவச மின்சார திட்டங்கள் மற்றும் அதன் அதிகாரப்பூர்வ அரசாணை விவரங்கள் இங்கே.
Read more »
Gold Silver Price Today, 11 March 2026: सोना-चांदी हो गए सस्ते, सिल्वर में आई ₹5000 की गिरावट, जानें MCX पर क्या है भावSone Chandi Ka Bhav, 11 March 2026: बुधवार को सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना करीब 1000 रुपये तो चांदी 5000 रुपये से ज्यादा गिर गई।
Read more »
भारत ने मालदीव के लिए 2026-27 में आवश्यक वस्तुओं के निर्यात को मंजूरी दी, बुर्किना फासो भेजा 1000 मीट्रिक टन चावलभारत ने मालदीव के लिए 2026-27 में आवश्यक वस्तुओं के निर्यात को मंजूरी दी, बुर्किना फासो भेजा 1000 मीट्रिक टन चावल
Read more »
