जामताड़ा महाविद्यालय में छात्रों के लिए पेयजल एवं पंखे की व्यवस्था

शिक्षा News

जामताड़ा महाविद्यालय में छात्रों के लिए पेयजल एवं पंखे की व्यवस्था
जामताड़ा महाविद्यालयपेयजलपंखे

जामताड़ा महाविद्यालय में भीषण गर्मी को देखते हुए छात्रों के लिए दो प्याऊ और कक्षाओं में पंखे लगाने की व्यवस्था की गई है। प्राचार्य ने बताया कि छात्रों की पेयजल समस्या को गंभीरता से लिया गया और विश्वविद्यालय से समन्वय स्थापित कर प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। जल्द ही सभी कक्षाओं में पंखे भी लगाए जाएंगे।

संवाद सहयोगी, जामताड़ा। जामताड़ा महाविद्यालय जामताड़ा में भीषण गर्मी को देखते हुए बुधवार को छात्र ों के हित में महत्वपूर्ण पहल की गई। कॉलेज परिसर में दो प्याऊ की व्यवस्था करते हुए छात्र ों के लिए शुद्ध पेयजल सुविधा का शुभारंभ किया गया। इस कदम से लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे छात्र ों को बड़ी राहत मिली है। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर कौशल ने बताया कि छात्र ों द्वारा कई बार पेयजल की समस्या को लेकर आवेदन दिया गया था। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय से समन्वय स्थापित किया गया और तत्पश्चात प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। सभी कक्षों में लगेंगे पंखे प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्र ों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे जानकारी दी कि केवल पेयजल ही नहीं, बल्कि कक्षाओं में भी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। जल्द ही सभी कक्षों में 55 पंखे लगाए जाएंगे, जिससे गर्मी के बीच भी पढ़ाई का माहौल सुगम हो सके और कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हो सकें। इस पहल को लेकर छात्र ों में उत्साह देखा गया। पंखों की व्यवस्था से छात्र ों को काफी राहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री प्रकाश यादव ने प्राचार्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलेज प्रशासन ने छात्र ों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान किया। उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल और पंखों की व्यवस्था से छात्र ों को काफी राहत मिलेगी। छात्र ों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह उनकी अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कॉलेज परिसर में अब पेयजल की उपलब्धता से गर्मी के इस मौसम में छात्र ों को राहत मिलने के साथ-साथ पढ़ाई का वातावरण भी बेहतर होगा। मौके पर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ एसएन बंदोपाध्याय, प्रोफेसर डॉ रिजवार, अंजू मुर्मू, कुणाल सिंह, अनिकेत शर्मा, जिला संयोजक चंदन रजक,अमन कुमार, संजय मंडल, शंभू साधु, प्रदीप महतो, जीतू पाल, सिंटू यादव समेत अन्य उपस्थित थे।.

संवाद सहयोगी, जामताड़ा। जामताड़ा महाविद्यालय जामताड़ा में भीषण गर्मी को देखते हुए बुधवार को छात्रों के हित में महत्वपूर्ण पहल की गई। कॉलेज परिसर में दो प्याऊ की व्यवस्था करते हुए छात्रों के लिए शुद्ध पेयजल सुविधा का शुभारंभ किया गया। इस कदम से लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे छात्रों को बड़ी राहत मिली है। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर कौशल ने बताया कि छात्रों द्वारा कई बार पेयजल की समस्या को लेकर आवेदन दिया गया था। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय से समन्वय स्थापित किया गया और तत्पश्चात प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। सभी कक्षों में लगेंगे पंखे प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे जानकारी दी कि केवल पेयजल ही नहीं, बल्कि कक्षाओं में भी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। जल्द ही सभी कक्षों में 55 पंखे लगाए जाएंगे, जिससे गर्मी के बीच भी पढ़ाई का माहौल सुगम हो सके और कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हो सकें। इस पहल को लेकर छात्रों में उत्साह देखा गया। पंखों की व्यवस्था से छात्रों को काफी राहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री प्रकाश यादव ने प्राचार्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान किया। उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल और पंखों की व्यवस्था से छात्रों को काफी राहत मिलेगी। छात्रों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह उनकी अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कॉलेज परिसर में अब पेयजल की उपलब्धता से गर्मी के इस मौसम में छात्रों को राहत मिलने के साथ-साथ पढ़ाई का वातावरण भी बेहतर होगा। मौके पर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ एसएन बंदोपाध्याय, प्रोफेसर डॉ रिजवार, अंजू मुर्मू, कुणाल सिंह, अनिकेत शर्मा, जिला संयोजक चंदन रजक,अमन कुमार, संजय मंडल, शंभू साधु, प्रदीप महतो, जीतू पाल, सिंटू यादव समेत अन्य उपस्थित थे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

जामताड़ा महाविद्यालय पेयजल पंखे छात्र गर्मी

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-05-16 12:10:35